NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण

NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 9 घर्षण Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 9

अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) घर्षण एक दूसरे के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच ____________ का विरोध करता  है।

उत्तर: गति।

(ख) घर्पण पृष्ठों के ___________ पर निर्भर करता है।

उत्तर: चिकनेपन।

(ग) घर्षण से ______________ उत्पन्न होती है।

उत्तर: ऊष्मा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण ____________ हो जाता है।

उत्तर: कम।

(ङ) सर्पी घर्षण  स्थैतिक घर्षण से ___________ होता है।

उत्तर: कम।

2. चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए:

(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी।

(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक।

(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक।

(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक।

उत्तर: (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक।

3. आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा-

(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचारपत्र, तौलिया।

(ख) समाचारपत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श।

(ग) तौलिया, समाचारपत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श।

(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचारपत्र।

उत्तर: (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचारपत्र, तौलिया।

4. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।

उत्तर: यदि हम डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं और उस पर रखी पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है, ऐसी स्थिति में घर्षण बल की दिशा ऊपर की ओर होगी।

5. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।

उत्तर: यदि दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाती है तो इस गीले फर्श पर चलना कठिन होगा। चिकने पृष्ठों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ परस्पर युग्म बनाती है इसलिए जब हम एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर गति करने का प्रयास करते हैं तो कुछ ही बल लगाना पड़ता है। चूँकि घर्षण बल कम होता है, इसलिए फिसलने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।

6. खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) घर्षण बढ़ाने हेतु पहनते हैं। चूंकि उन्हें खेल का अभ्यास करना होता है इसलिये उन्हें चाहिये कि जूते घिसे नहीं और खेल के दौरान खिलाड़ी फिसलें नहीं।

7. इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?

उत्तर: सीमा को अधिक घर्षण बल का अनुभव होगा क्योंकि घर्षण हमेशा आरोपित बल का विरोध करता है। आरोपित बल जितना ज्यादा होगा उसी के समानुपाती घर्षण बल होगा। चूँ कि भारी पेटिका धकेलने के लिए ज्यादा बल की आवश्यकता होती है, इसलिए उस पर घर्षण बल अधिक अनुभव होता है।

8. व्याख्या कीजिए, सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है।

उत्तर: सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है क्योंकि जब कोई वस्तु गतिज अवस्था में होती है तो उसकी ऊपरी सतह (पृष्ठ) के संपर्क बिंदुओं को समय नहीं मिल पाता कि वे ज़मीन/फर्श के संपर्क बिंदुओं में धँस सकें। इस कारण सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कुछ कम होता है। उदाहरण-किसी ब्लाक को गतिज अवस्था में लाने की अपेक्षा पहले से ही गतिमान ब्लाक की गति बनाए रखना सरल होता है।

9. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है।

उत्तर: मित्र के रूप में घर्षण:

(i) हम जमीन और हमारे पैरों के बीच घर्षण बलों के कारण चलने में सक्षम हैं।

(ii) हम बॉल बिन्दु और पेपर सतह के बीच घर्षण के कारण लिखने में सक्षम हैं।

(iii) घर्षण के कारण दीवार की सतह पर कीले और पेचे गड़ जाते हैं।

(iv) घर्षण के कारण माचिस की तीली को रगड़ने पर वह आग पकड़ लेती है।

शत्रु के रूप में घर्षण:

(i) घर्षण के कारण जूतों के तले घिस जाते हैं।

(ii) जब एक टायर खराब हो जाता है, तो टायर और सड़क की सतह के बीच बढ़ते घर्षण के कारण वाहन को हिलाना मश्किल होता है।

(iii) घर्षण के कारण मशीनें गर्म हो जाती हैं।

(iv) घर्षण के कारण, मशीनें और वाहन अधिक ईंधन की खपत करते हैं और रखरखाव लागत में वृद्धि करते हैं।

10. वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं।

उत्तर: जब वस्तुएँ किसी तरल में गति करती हैं, तो उन्हें तरल द्वारा लगाए गए घर्षण बल का सामना करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में उनकी ऊर्जा क्षय होती है। अतः घर्षण को कम से कम करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। यही कारण है कि जल में तैरने वाली वस्तुओं को विशिष्ट आकृति प्रदान की जाती है। ताकि तरल में गति करते समय घर्षण पर पार पाने में उनकी ऊर्जा का क्षय यथासंभव कम हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top