🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि

NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 10 ध्वनि Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 10

अभ्यास

1. सही उत्तर चुनिए:

ध्वनि संचरित हो सकती है:

(क) केवल वायु या गैसों में।

(ख) केवल ठोसों में।

(ग) केवल द्रवों में।

(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

उत्तर: (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है:

(क) छोटी लड़की की।

(ख) छोटे लड़के की।

(ग) पुरुष की।

(घ) महिला की।

उत्तर: (ग) पुरुष की।

3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ पर निशान लगाइए:

(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती। (T/F)

उत्तर: T

(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं। (T/F)

उत्तर: F

(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है। (T/F)

उत्तर: F

(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है। (T/F)

उत्तर: T

(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी तारत्व उतना ही अधिक होगा। (T/F)

उत्तर: F

(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं। (T/F)

उत्तर: F

(छ) ध्वनि प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्तता उत्पन्न कर सकता है। (T/F)

उत्तर: T

4. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ____________ कहते हैं।

उत्तर: आवर्तकाल।

(ख) प्रबलता कम्पन के ____________ से निर्धारित की जाती है।

उत्तर: आयाम।

(ग) आवृत्ति का मात्रक _____________ है।

उत्तर: हर्ट्ज।

(घ) अवांछित ध्वनि को ____________ कहते हैं।

उत्तर: शोर।

(ङ) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ___________ से निर्धारित होती है।

उत्तर: आवृत्ति।

5. एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।

उत्तर: समय = 4 सेकेंड

दोलक की संख्या = 40

आवर्तकाल = कुल समय/कुल दोलनों की संख्या

= 4 / 40

= 0.1 सेकेंड

आवृति = दोलनो कि कुल संख्या/लिया गया समय

= 40/4 

= 10 Hz

6. एक मच्छर अपने पंखों को 500 कम्पन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?

उत्तर: लिया गया समय = 1 सेकेंड

दोलन = 500

आवर्तकाल = लिया गया समय/दोलनो की कुल संख्या

आवर्तकाल = 1/500

आवर्तकाल = 0.002 सेकेंड

7. निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है।

(क) ढोलक।

उत्तर: ढोलक में तनिक झिल्लियाँ होती है जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपन करती हैं।

(ख) सितार।

उत्तर: सितार में, तनिक तार, कंपन होने पर, वे ध्वनि उत्पन्न करते हैं।

(ग) बाँसुरी।

उत्तर: बांसुरी एक पवन संगीत वाद्ययंत्र है जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए वायु स्तंभ का उपयोग करता है।

8. शोर तथा संगीत में क्या अंतर है? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है?

उत्तर: संगीत एक ध्वनि है जो एक मधुर अनुभव उत्पन्न करती है जबकि शोर एक अवांछित और अप्रिय ध्वनि है। संगीत प्रकृति, संगीत वाद्ययंत्र आदि द्वारा उत्पन्न होती है। शोर वाहनों के हॉर्न, मशीनें आदि द्वारा उत्पन्न होती है।

हाँ ! संगीत भी शोर का रूप धरण कर सकती है अगर संगीत को ज्यादा ऊंची आवाज़ में चलाया जाए या बहुत सारे संगीत एक ही समय में ज़ोर-शोर से चलाए जाए।

9. अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।

उत्तर: हमारे वातावरण में स्थित कई स्रोतों से ध्वनि प्रदूषण होते हैं। जैसे उच्च क्षमता वाली मशीनों का चलना, विमान, पटाखे, लाउडस्पीकर, गाड़ियों के हॉर्न कि आवाज, टीवी, रेडियो और घरो के अनेक साधन-कूलर, AC, आदि।

10. वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?

उत्तर: ध्वनि प्रदूषण मानव के  लिए निम्न प्रकार से हानिकारक है-

(i) स्वास्थ्य संबंधी अनेक दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं जैसे-नींद न आना, तनाव, उच्च रक्तचाप आदि।

(ii) व्यक्ति की सुनने की क्षमता अस्थायी या स्थायी रूप से कम हो जाती है।

(iii) इससे उच्च रक्तचाप हो सकता है। जो स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक बीमारिया उत्पन्न करते है जैसे गैस्ट्राइटिस और कोलाईटिस।

(iv) अधिक ध्वनि से स्वाभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

(v) अनिद्रा एवं सिरदर्द हो सकता है।

11. आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़ कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।

उत्तर: अगर हमारे माता-पिता के पास दो तरह के मकानों में से चुनाव करने का मौका है तो हम अपने माता-पिता को सड़क से तीन गली छोड़कर बना मकान खरीदने का प्रस्ताव देंगे। इस मकान में ध्वनि प्रदूषण दूसरे मकान के मुकाबले काफी कम होगा, क्योंकि सड़क के किनारे बने मकान में वाहनों की ध्वनियाँ आदि ज्यादा सुनाई देंगी। इससे स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हो सकती हैं तथा सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त, सड़क के किनारे बने मकान में वायु प्रदूषण भी काफी अधिक होगा। इसलिए सड़क से तीन गली छोड़कर बना मकान ही उत्तम है।

12. मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

उत्तर: मानवों में, ध्वनि वाक् यंत्र या कंठ द्वारा उत्पन्न होती है। वाक् यंत्र या कंठ के आर-पार दो वाक्-तन्तु इस प्रकार तानिक होते है कि उनके बीच में वायु के निकालने के लिए एक संकीर्ण झिरी बनी होती है। जब फेफड़े वायु को बलपूर्वक झिरी से बाहर निकलते है तो वाक्-तन्तु कंपित होते है जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तन्तुओ से जुड़ी मांसपेशियाँ तंतुओ को तना हुआ या ढीला कर सकती है। जब वाक्-तन्तु तने हुए और पतले होते है तब वाक् ध्वनि का प्रकार या उसकी गुणता उस वाक् ध्वनि से भिन्न होती है।

13. आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं?

उत्तर:

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top