NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब

NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 8 बल तथा दाब Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 8

अभ्यास

1. धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: (i) गेंद को मारना तथा वापस हमारे पास आना।

(ii) फुटबॉल को मारना।

2. ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर: (i) रबर बेल्ट का खिचना।

(ii) मिट्टी को खिलौने बनाने के लिए आकार देना।

3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को _____________ पड़ता है।

उत्तर: खिंचना।

(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को _____________ करती है।

उत्तर: आकर्षित।

(ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको ____________ पड़ता है।

उत्तर: धक्का (अपकर्षण)।

(घ) किसी चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के उत्तरी ध्रुव को _____________ करता है।

उत्तर: प्रतिकर्षित।

4. एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 

पेशीय / सम्पर्क / असम्पर्क / गुरुत्व / घर्षण / आकृति / आकर्षण

(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी ___________ में परिवर्तन होता है। 

उत्तर: आकृति।

(ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल ___________ बल का उदाहरण है।

उत्तर: सम्पर्क।

(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ___________ बल का उदाहरण है। 

उत्तर: पेशीय।

(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल ___________ तथा वायु के ___________ के कारण होते हैं।

उत्तर: गुरुत्व, घर्षण।

5. निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक, तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है उसे भी बताइए।

(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दवाना।

उत्तर: रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाने के लिए बल लगाने वाला कारक मांसपेशियां (पेशीय बल) हैं तथा बल नींबू पर लग रहा है। बल के प्रभाव से नींबू की आकृति से नींबू का रस निकलता है।

(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।

उत्तर: दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं तथा बल ट्यूब पर लगता है, जिससे ट्युब की आकृति में परिवर्तन से पेस्ट बाहर निकलता है।

(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार।

उत्तर: दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कामायनी के दूसरे सिरे पर लटके एक भार की दिशा में बल लगाने वाला कारक भार (असंपर्क बल) वस्तु है, जिस पर बल लग रहा है। वह हुक/कमानी है तथा बल के प्रभाव से कमानी खिंच जाती हैं।

(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (वाधा) को पार करना।

उत्तर: यहाँ धावक के दौड़ने (गति) के कारण शरीर को अतिरिक्त बल प्राप्त होता है जिससे वह अपने शरीर को आवश्यक ऊँचाई तक उठा सकता है। अतः यहाँ व्यक्ति को उसकी गति के कारण बल मिलता है। व्यक्ति के स्वयं के शरीर पर बल लग रहा है तथा इस बल के कारण व्यक्ति अपने शरीर को ऊपर उछाल पाता है।

6. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर: एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला पेशीय बल, जो संपर्क बल का एक उदाहरण है, लोहे के टुकड़े को फैला देता है जिससे उसकी आकृति में परिवर्तन हो जाता है।

7. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।

उत्तर: गुब्बारे और दीवार के बीच आकर्षण के लिए जो बल जिम्मेदार है, स्थिरवैद्युत बल है। जब हम गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े से रगड़ते हैं, तो वह प्रभावित हो जाता है। जब इसे दीवार के पास ले जाया जाता है, यह स्थिरवैद्युत बल के कारण अनावेशित दीवार की ओर आकर्षित होने लगता है जो एक आवेशित शरीर द्वारा एक और अनावेशित शरीर पर लगाया गया बल है।

8. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।

उत्तर: प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाले बल हैं:

(i) गुरुत्वाकर्षण बलः यह बल नीचे की ओर लग रहा हैं।

(ii) मांसपेशियों का बलः यह हमारे हाथों द्वारा बाल्टी को ऊपर की दिशा में उठाने के लिए लग रहा है।

हालांकि ये बल बाल्टी पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी गति अवस्था में परिवर्तन नहीं रहा है क्योंकि दोनों बल एक दूसरे को संतुलित कर रहे हैं और परिणामस्वरूप बल शून्य है।

9. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम वताइए।

उत्तर: जब किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है तो प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बल हैं-

(i) वायुमण्डल द्वारा घर्षण बल।

(ii) गुरुत्व बल।

10. जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोजल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दवाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने का कारण है।

(क) पानी का दाब।

(ख) पृथ्वी का गुरुत्व।

(ग) रबड़ के बल्व की आकृति।

(घ) वायुमंडलीय दाब।

उत्तर: (घ) वायुमंडलीय दाब।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top