🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर

NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर Notes and select need one. NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर Question Answers Download PDF. NCERT Class 8 Solutions for Science in Hindi.

NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 8 Science Chapter 7 किशोरावस्था की ओर Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Science Notes Hindi Medium. CBSE Class 8 Science Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 7

अभ्यास

1. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित पदार्थ का क्या नाम है?

उत्तर: शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंत:स्त्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित पदार्थ का नाम हार्मोन है।

2. किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जीवन काल की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते हैं जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक्वता आती है, किशोरावस्था कहलाती है। किशोरावस्था लगभग 11 वर्ष की आयु से प्रारम्भ होकर 18 अथवा 19 वर्ष की आयु तक रहती है।

3. ऋतुस्राव क्या है? वर्णन कीजिए।

उत्तर: स्त्रियों में यौवनारम्भ पर अण्डाणु परिपक्व होने लगते हैं। अण्डाशयों में एक अंडाणु परिपक्क होता है तथा लगभग 28 से 30 दिनों के अंतराल पर किसी एक अण्डाशय द्वारा निषेचित होता है।

इस अवधि में गर्भाशय की दीवार मोटी हो जाती है। जब अंडाणु का निषेचन नहीं हो पाता तब उस स्थिति में अण्डाणु तथा गर्भाशय का मोटा स्तर उसकी रूधिर वाहिकाओं सहित निस्तारित हो जाता है। इसमें स्त्रियों में रक्तस्राव होता है जिसे ऋतुस्राव अथवा रजोधर्म कहते हैं। ऋतुस्राव लगभग 28 से 30 दिनों में एक बार होता है।

4. यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

उत्तर: यौवनारम्भ में होने वाले परिवर्तन-

(i) लंबाई में वृद्धि।

(ii) जनन अंगों का विकास।

(iii) शारीरिक आकृति में परिवर्तन।

(iv) स्वर मे परिवर्तन।

(v) मानसिक, बौद्धिक एवं संवेदनात्मक परिपक्वता प्राप्त होना।

(vi) शरीर के विभिन्न भागो में बालों का उगना।

5. दो कॉलम वाली एक सारणी बनाइए जिसमें अंतःस्रावी ग्रंथियों के नाम तथा उनके द्वारा स्रावित हामोंन के नाम दर्शाए गए हों।

उत्तर: 

अंतःस्रावी ग्रंथिस्रावित हामोंन
(i) पीयूष ग्रंथिथाइरोट्रापिक हार्मोन (TTH), वृद्धि हार्मोन
(ii) थाइरॉइडथॉइराक्सिन
(iii) अधिवृक्क (एड्रिनल)एड्रिनलीन
(iv) अग्याशयइंसुलिन
(v) वृषणटेस्टोस्टेरॉन
(vi) अंडाशयएस्ट्रोजन

6. लिंग हार्मोन क्या हैं? उनका नामकरण इस प्रकार क्यों किया गया? उनके प्रकार्य बताइए।

उत्तर: लिंग हार्मोन – वे हार्मोन जो गौण लैंगिक लक्षणों के लिए उत्तरदायी हैं लिंग हार्मोन कहलाते हैं।

उदाहरण – टेस्टोस्टेरॉन और ऐस्ट्रोजन, क्योंकि ये हार्मोन जननांगों द्वारा स्त्रावित होते हैं तथा लैंगिक लक्षणों के लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए इन्हें लिंग हार्मोन कहा जाता है।

प्रकार्य – ऐस्ट्रोजन हार्मोन अण्डाशय में अंडाणु एवं टेस्टोस्टेरॉन वृषण में शुक्राणु के परिपक्व होने को नियंत्रित करता है।

7. सही विकल्प चुनिए:

(क) किशोर को सचेत रहना चाहिए कि वह क्या खा रहे हैं, क्योंकि:

(i) उचित भोजन से उनके मस्तिष्क का विकास होता है।

(ii) शरीर में तीव्रगति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है।

(iii) किशोर को हर समय भूख लगती रहती है।

(iv) किशोर में स्वाद कलिकाएँ (ग्रंथियाँ) भलीभांति विकसित होती हैं।

उत्तर: (ii) शरीर में तीव्रगति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है।

(ख) स्त्रियों में जनन आयु (काल) का प्रारम्भ उस समय होता है जब उनके:

(i) ऋतुस्त्राव प्रारम्भ होता है।

(ii) स्तन विकसित होना प्रारम्भ करते हैं।

(iii) शारीरिक भार में वृद्धि होने लगती है।

(iv) शरीर की लंबाई बढ़ती है।

उत्तर: (i) ऋतुस्त्राव प्रारम्भ होता है।

(ग) निम्न में से कौन सा आहार किशोर के लिए सर्वोचित है:

(i) चिप्स, नूडल्स, कोक।

(ii) रोटी, दाल, सब्जियाँ।

(iii) चावल, नूडल्स, वर्गर।

(iv) शाकाहारी टिक्की, चिप्स तथा लेमन पेय।

उत्तर: (ii) रोटी, दाल, सब्जियाँ।

8. निम्न पर टिप्पणी लिखिए:

(i) ऐडॅम्स ऐपॅल।

उत्तर: गले के सामने की और सुस्पष्ट उभरे भाग को ऐडॉम्स ऐपल (कंठमणि) कहते है। लड़कों में यौवनारम्भ के समय स्वरयंत्र अथवा लैरिंक्स में वृद्धि का प्रारम्भ होता है तथा स्वरयंत्र विकसित होकर अपेक्षाकृत बड़ा हो जाता है। इससे लड़कों की आवाज कर्कश हो जाती है।

(ii) गौण लैंगिक लक्षण।

उत्तर: युवावस्था में लड़कियों में स्तनों का विकास होने लगता है तथा लड़कों के चेहरे पर बाल उगने लगते है अर्थात् दाढ़ी-मूँछ आने लगती हैं। ये लक्षण क्योंकि लड़कियों को लड़कों से पहचानने में सहायता करते हैं अतः इन्हें गौण लैंगिक लक्षण कहते हैं। लड़कों के सीने पर भी बाल आ जाते हैं। लड़कों एवं लड़‌कियों दोनों में ही बगल एवं जाँघ के ऊपरी भाग अथवा प्यूबिक क्षेत्र में भी बाल आ जाते हैं।

(iii) गर्भस्थ शिशु में लिंग निर्धारण।

उत्तर: सभी मनुष्यों की कोशिकाओं के केंद्रक में 23 जोड़े गुणसूत्र पाए जाते हैं। इनमें से 2 गुणसूत्रों (1 जोड़ी) लिंग-सूत्र हैं, जिन्हें X और Y कहते है। एक महिला में दो x गुणसूत्र पाए जाते हैं, जबकि एक पुरुष में X और एक Y गुणसूत्र पाए जाते है। युग्मक (अंडाणु तथा शुक्राणु) में गुणसूत्रों का एक जोड़ा होता है। अनिषेचित अंडाणु में सदा एक x गुणसूत्र होता है। परंतु शुक्राणु दो प्रकार के होते है जिनमें एक प्रकार में x गुणसूत्र और दूसरे प्रकार में Y गुणसूत्र होता है। जब x गुणसूत्र वाला शुक्राणु अंडाणु को निषेचित करता है तो युग्मनज में दो x गुणसूत्र होंगे तथा वह मादा शिशु में विकसित होगा। यदि अंडाणु को निषेचित करने वाले शुक्राणु में Y गुणसूत्र है तो युग्मनज नर शिशु में विकसित होगा। यह निष्कर्ष निकालता है कि पिता के लिंग गुणसूत्र एक अजन्मे बच्चे के लिंग का निर्धारण करते हैं।

9. शब्द पहेली: शब्द बनाने के लिए संकेत संदेश का प्रयोग कीजिए।

बाई से दाई ओर-

3. एड्रिनल ग्रंथि से स्रावित हार्मोन।

4. मेंढक में लारवा से वयस्क तक होने वाला परिवर्तन।

5. अंतःस्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित पदार्थ।

6. किशोरावस्था को कहा जाता है।

ऊपर से नीचे की ओर-

1. अंतःस्रावी ग्रंथियों का दूसरा नाम।

2. स्वर पैदा करने वाला अंग।

3. स्त्री हार्मोन।

उत्तर: बाईं से दाईं ओर-

3- एड्रीनलीन।

4- कायांतरण।

5- हार्मोन।

6- टीनऐज़।

ऊपर से नीचे की ओर-

1- नलिकाविहीन।

2- स्वरयंत्र या लैरिंक्स।

3- एस्ट्रोजन।

10. नीचे दी गई सारणी में आयु वृद्धि के अनुपात में लड़कों एवं लड़‌कियों की अनुमानित लंबाई के आँकड़े दर्शाए गए हैं। लड़के एवं लड़कियों दोनों की लंबाई एवं आयु को प्रदर्शित करते हुए एक ही ग्राफ कागज़ पर ग्राफ खींचिए। इस ग्राफ से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

उत्तर:

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top