NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान

NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान Notes and select need one. NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान Question Answers in Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 7 Hindi Vasant Bhag – 2 Solutions.

NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 7 Hindi Vasant Bhag – 2 Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 शाम-एक किसान and Textbook for All Chapters, You can practice these here.

शाम-एक किसान

Chapter: 6

वसंत भाग–२
प्रश्न-अभ्यास

कविता से:

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर: एकरूपता दिखाने वाली उपमाएँ-

1. पहाड़ – किसान।

2. नदी – चादर।

3. पलाश का जंगल – दहकती अँगीठी।

4. अंधकार – भेड़ों का गल्ला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-

(क) शाम कब से शुरू हुई?

उत्तर: शाम छह बजे से शुरू हुई।

(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?

उत्तर: आधे घंटे का समय लगा।

(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर: आसमान में लालिमा छा गई, आकाश पीला-पीला हो गया और अंत में सूरज आँखों से ओझल हो गया।

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो ‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-

कबूतर       कौआ     मैना
तोता         चील       हंस

उत्तर: कबूतर- (गुटरगूँ) – संदेश लाया हूँ।

कौआ- (काँव-काँव) – मेहमान आने वाले हैं।

चील- (चें-चें) – देखते हो।

तोता- (टें, टें,) – राम – राम।

मैना- (चीं-चीं) – बातूनी, चंचल।

हंस- (कुट-कुट) – हमेशा शांत रहो।

कविता से आगे:

1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर: पीला, सुनहरा, सफेद, लाल हरा और नीला  रंगों का प्रयोग करना होगा।

2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए-

पक्षी     खिलाड़ी     फलवाले     माँ
पेड़-पौधे   पिता जी    किसान   बच्चे

उत्तर: पक्षी – घोंसले में पहुँचकर वे आराम करते हैं।

खिलाड़ी – खेलना बंद करके अपने घर पे चले जाते हैं।

फलवाले – फल बेचते हुए ग्राहक से बातचीत करते हैं।

माँ – माँ शामको पूजा करती हैं।

पेड़-पौधे – सोने लगते हैं।

पिता जी – काम से घर लौट आते हैं।

किसान – खेतों का काम खत्म करके घर में लौट आते हैं।

बच्चे – बच्चे शाम के समय पढ़ायी करते हैं।

3. हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है-

संध्या का झुटपुट- 
बाँसों का झुरमुट- 
है चहक रहीं चिड़ियाँ 
टी-वी-टी–टुट्-टुट्

ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर: ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में हमको मुख्य अंतर यह लगा कि, यह दोनों कविता में ही शाम के दृश्य का बारे में बताया गया है। लेकिन इन दोनों में अंतर यह है कि सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में उन्होंने शाम की दृश्य एक कृषक के नज़रिए से दिखाया है और कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन एक पंछी के नज़रिए से दिखाए है। 

अनुमान और कल्पना:

शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए-

पेड़ों के झुनझुने 
बजने लगे; 
लुढ़कती आ रही है 
सूरज की लाल गेंद। 
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई।
– सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

उत्तर: यदि सुबह के बारे में कविता लिखनी हो, तो निम्न चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त किया जा सकता है:

सूरज का धीरे-धीरे क्षितिज पर उगना और उसकी लालिमा। ओस की बूंदें जो घास पर चमक रही हैं। पक्षियों का चहचहाना और नए दिन का स्वागत करना। सुबह की ताजगी और शांति आदि।

सवेरा होने लगा है 

ओस की बूँदें मोती बनकर चमकीं,

जीवन की नयी उमंगें दमकीं।

सूरज की किरणें गुनगुनाती आईं,

धरती ने अंगड़ाई ली, मुस्कुराई।

पंछियों ने गीत नया गाया,

हर मन ने सवेरा अपनाया।

भाषा की बात:

1. नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-

(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी

(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा

(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा।

(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास।

(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा।

(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया।

इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर: ‘सा/सी’ का प्रयोग उपमा अलंकार के प्रयोग को दर्शाता है। इसमें दो चीजों में समानता दर्शाई जाती है। ‘सा/सी’ वाचक शब्द (समानता दर्शाने वाले शब्द) हैं।

(क) सा/सी का प्रयोग नदी को चादर के समान बताते हुए किया गया है। यहाँ उपमा अलंकार का प्रयोग है।

(ख) यहाँ भेड़ों के गल्ले की तुलना किसी सिमटी हुई वस्तु से की गई है।

 (ग) पानी को परदा के समान बताया गया है। यह समानता दर्शाने वाला प्रयोग है।

(घ) यहाँ सा का प्रयोग कुत्ते की मरियल दशा को दर्शाने के लिए किया गया है। 

(ङ) छोटा-सा और छोटी-सी का प्रयोग क्रमशः दिल और आशा की स्थिति या गुण को व्यक्त करने के लिए किया गया है।

(च) नन्ही-सी का प्रयोग चिड़िया के छोटे आकार को दर्शाने के लिए किया गया है।

2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए–

औंधी   दहक   सिमटा

उत्तर: औंधी– 

(क) किताबें मेज पर औंधी पड़ी थीं।

(ख) बारिश में छतरी हवा के झोंकों से औंधी हो गई।

दहक– 

(क) अलाव की आग रातभर दहक रही थी।

(ख) सूरज की किरणें रेगिस्तान की रेत पर दहक रही थीं।

सिमटा–

(क) ठंड के कारण वह कम्बल में सिमटा बैठा था।

(ख) शाम होते ही गाँव का जीवन घरों में सिमटा नजर आने लगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top