🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 5 खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 5 खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 5 खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Multiple Choice Question Answer Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Objective Type Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 5 खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Objective Type Notes in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 12 Home Science MCQs in Hindi, Class 12 Home Science MCQs Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

Part – 1: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
MCQ

1. वर्ष 2005 में दस्त जैसे खाद्य-जनित रोगों से विश्वभर में कितनी मौतें हुई थीं?

(a) 10 लाख

(b) 12 लाख

(c) 15 लाख

(d) 18 लाख

उत्तर: (d) 18 लाख।

2. कोई भी भौतिक, रासायनिक या जैविक पदार्थ जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है, क्या कहलाता है?

(a) संदूषण

(b) संकट (Hazard)

(c) अपमिश्रण

(d) आविषालुता

उत्तर: (b) संकट (Hazard)।

3. किसी पदार्थ की किसी विशेष प्रकार और किन्हीं परिस्थितियों में क्षति उत्पन्न करने की क्षमता को क्या कहते हैं?

(a) संदूषण

(b) खाद्य गुणवत्ता

(c) आविषालुता (Toxicity)

(d) खाद्य संक्रमण

उत्तर: (c) आविषालुता (Toxicity)।

4. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक संकट (Physical Hazard) का उदाहरण है?

(a) कीटनाशक

(b) पत्थर, बाल और आभूषण

(c) बैक्टीरिया और वायरस

(d) खाद्य रंग

उत्तर: (b) पत्थर, बाल और आभूषण।

5. कीटनाशक, रासायनिक अवशेष और विषैली धातुएं किस प्रकार के संकट में आते हैं?

(a) भौतिक संकट

(b) रासायनिक संकट

(c) जैविक संकट

(d) प्राकृतिक संकट

उत्तर: (b) रासायनिक संकट।

6. सूक्ष्मजीव जैसे बैक्टीरिया, वायरस और यीस्ट किस प्रकार के संकट के अंतर्गत आते हैं?

(a) रासायनिक संकट

(b) जैविक संकट

(c) भौतिक संकट

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) जैविक संकट।

7. ‘साल्मोनेला’ (Salmonella) जीवाणु के शरीर में प्रवेश कर संख्या बढ़ाने से क्या होता है?

(a) खाद्य विषाक्तता

(b) खाद्य संक्रमण

(c) पीलिया

(d) भौतिक संदूषण

उत्तर: (b) खाद्य संक्रमण।

8. ‘स्टैफलोकोकस ऑरियस’ (Staphylococcus aureus) मुख्य रूप से क्या उत्पन्न करता है?

(a) खाद्य संक्रमण

(b) खाद्य विषाक्तता (Intoxication)

(c) भौतिक संकट

(d) रासायनिक संकट

उत्तर: (b) खाद्य विषाक्तता (Intoxication)।

9. खाद्य पदार्थों के संसाधन अथवा भंडारण के समय अवांछित बाहरी पदार्थों (जैसे- रसायन, सूक्ष्मजीव) का मिलना क्या कहलाता है?

(a) अपमिश्रण

(b) खाद्य गुणवत्ता

(c) संदूषण (Contamination)

(d) आविषालुता

उत्तर: (c) संदूषण (Contamination)।

10. भोजन की गुणवत्ता खराब सामग्री मिलाने या मूल्यवान घटक निकाल लेने से कम हो जाना क्या कहलाता है?

(a) खाद्य अपमिश्रण (Adulteration)

(b) संदूषण

(c) खाद्य सुरक्षा

(d) उत्तम हस्‍तन

उत्तर: (a) खाद्य अपमिश्रण (Adulteration)।

11. भारत में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के लिए प्रमाणीकरण की कौन सी स्वैच्छिक योजना है?

(a) ऐगमार्क (Agmark)

(b) आई. एस. आई. (I.S.I.)

(c) एफ. पी. ओ. (FPO)

(d) कोडेक्स

उत्तर: (b) आई. एस. आई. (I.S.I.)।

12. आई. एस. आई. (I.S.I.) मार्क किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

(a) विश्व व्यापार संगठन

(b) भारतीय मानक ब्यूरो (B.I.S.)

(c) एफ.एस.एस.ए.आई. (FSSAI)

(d) कोडेक्स

उत्तर: (b) भारतीय मानक ब्यूरो (B.I.S.)।

13. कृषि उत्पादों (कच्चे और प्रसंस्कृत) के प्रमाणीकरण के लिए भारत में कौन सी योजना लागू है?

(a) ऐगमार्क (Agmark)

(b) आई. एस. आई.

(c) कोडेक्स

(d) जी. एम. पी.

उत्तर: (a) ऐगमार्क (Agmark)।

14. भारत में भोजन में मिलावट रोकने के लिए ‘खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम’ (PFA) किस वर्ष बनाया गया था?

(a) 1947

(b) 1954

(c) 2006

(d) 1995

उत्तर: (b) 1954।

15. भारत सरकार ने खाद्य से संबंधित सभी नियमों को समेकित करने के लिए ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम’ (FSSA) कब पारित किया?

(a) 1954

(b) 2001

(c) 2006

(d) 2010

उत्तर: (c) 2006

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top