🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 4 खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 4 खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 4 खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Multiple Choice Question Answer Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Objective Type Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 4 खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Objective Type Notes in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 12 Home Science MCQs in Hindi, Class 12 Home Science MCQs Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 4

Part – 1: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
MCQ

1. खाद्य विज्ञान में किन मूलभूत विज्ञान विषयों का अनुप्रयोग शामिल होता है?

(a) केवल रसायन और भौतिकी

(b) रसायन, भौतिकी, कृषि विज्ञान और सूक्ष्मजीव विज्ञान

(c) केवल जीव विज्ञान

(d) केवल गणित और खगोल विज्ञान

उत्तर: (b) रसायन, भौतिकी, कृषि विज्ञान और सूक्ष्मजीव विज्ञान।

2. वह विज्ञान जिसमें खाद्य पदार्थों के उत्पादन के लिए वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के ज्ञान और कानूनी नियमों का उपयोग किया जाता है, क्या कहलाता है?

(a) खाद्य संसाधन

(b) खाद्य प्रौद्योगिकी

(c) खाद्य विनिर्माण

(d) खाद्य विज्ञान

उत्तर: (b) खाद्य प्रौद्योगिकी।

3. वर्ष 1810 में खाद्य पदार्थों को डिब्बों में बंद करने (कैनिंग) की प्रक्रिया किसने विकसित की थी?

(a) लुई पाश्चर

(b) निकोलस ऐप्पर्ट

(c) थॉमस एडिसन

(d) अल्बर्ट आइंस्टीन

उत्तर: (b) निकोलस ऐप्पर्ट।

4. अंगूरी शराब और दूध को खराब होने से बचाने के लिए ‘पाश्चुरीकरण’ की प्रक्रिया किसने विकसित की?

(a) लुई पाश्चर

(b) निकोलस ऐप्पर्ट

(c) मैरी क्यूरी

(d) चार्ल्स डार्विन

उत्तर: (a) लुई पाश्चर।

5. भारत वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में किस स्थिति में पहुँच गया है?

(a) कृषि-न्यून वाला देश

(b) कृषि-आधिक्य वाला देश

(c) कृषि-शून्य देश

(d) आयात-निर्भर देश

उत्तर: (b) कृषि-आधिक्य वाला देश।

6. खाद्य पदार्थों में जिन पोषक तत्वों की कमी होती है, उन्हें अलग से मिलाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

(a) पाश्चुरीकरण

(b) प्रबलीकरण (Fortification)

(c) किण्वन

(d) डिब्बाबंदी

उत्तर: (b) प्रबलीकरण (Fortification)।

7. प्रबलीकरण (Fortified) खाद्य पदार्थ का एक सामान्य उदाहरण कौन सा है?

(a) सादा चावल

(b) आयोडीन युक्त नमक

(c) कच्चा दूध

(d) साधारण गेहूं का आटा

उत्तर: (b) आयोडीन युक्त नमक।

8. आइसक्रीम में वसा की जगह विशेष रूप से उच्चारित प्रोटीनों का प्रयोग क्यों किया जाता है?

(a) ताकि आइसक्रीम का रंग बदल जाए

(b) ताकि ऊर्जा (कैलोरी) की मात्रा कम हो और बनावट चिकनी रहे

(c) ताकि आइसक्रीम जल्दी पिघल जाए

(d) ताकि आइसक्रीम सस्ती हो जाए

उत्तर: (b) ताकि ऊर्जा (कैलोरी) की मात्रा कम हो और बनावट चिकनी रहे।

9. जो खाद्य पदार्थ एक-दो दिन में खराब हो जाते हैं (जैसे दूध, मछली), उन्हें क्या कहते हैं?

(a) अविकार्य खाद्य पदार्थ

(b) विकार्य खाद्य पदार्थ

(c) अर्ध-विकार्य खाद्य पदार्थ

(d) संश्लेषित खाद्य पदार्थ

उत्तर: (b) विकार्य खाद्य पदार्थ।

10. फल और सब्जियां जो 1-2 सप्ताह तक सही हालत में रह सकती हैं, किस श्रेणी में आते हैं?

(a) विकार्य

(b) अविकार्य

(c) अर्ध-विकार्य

(d) न्यूनतम संसाधित

उत्तर: (c) अर्ध-विकार्य।

11. अनाज (चावल, गेहूं) और दालें जो सामान्यतः एक वर्ष तक खराब नहीं होते, क्या कहलाते हैं?

(a) विकार्य

(b) अविकार्य

(c) अर्ध-विकार्य

(d) चिकित्सीय खाद्य

उत्तर: (b) अविकार्य।

12. जीवाणुओं की वृद्धि के लिए कौन सा तापमान ‘खतरे का क्षेत्र’ कहलाता है?

(a) 0 से 5ºC

(b) 5 से 60ºC

(c) 60 से 100ºC

(d) 100ºC से अधिक

उत्तर: (b) 5 से 60ºC।

13. सूक्ष्मजीवों (जीवाणुओं) की वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन से हैं?

(a) पोषक पदार्थ, नमी, तापमान और ऑक्सीजन

(b) केवल तापमान

(c) केवल प्रकाश

(d) डिब्बे का आकार

उत्तर: (a) पोषक पदार्थ, नमी, तापमान और ऑक्सीजन।

14. ताज़े फलों और सब्जियों में उपस्थित कौन से एंजाइम उनका शेल्फ-लाइफ कम कर देते हैं?

(a) पाचक एंजाइम

(b) ऑक्सीकरणी एंजाइम

(c) हाइड्रोलाइटिक एंजाइम

(d) प्रोटीन एंजाइम

उत्तर: (b) ऑक्सीकरणी एंजाइम।

15. खाद्य संरक्षण की सबसे पुरानी विधियों में से एक कौन सी है?

(a) हिमीकरण (Freezing)

(b) धूप में सुखाना

(c) डिब्बाबंदी

(d) पाश्चुरीकरण

उत्तर: (b) धूप में सुखाना।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top