🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science Chapter 10 संस्थाओं में वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव

NCERT Class 12 Home Science Chapter 10 संस्थाओं में वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science Chapter 10 संस्थाओं में वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Textual Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science Chapter 10 संस्थाओं में वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Textbook Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Solutions For Class 12 Home Science in Hindi, CBSE Solutions For Class 12 Home Science Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 10

Part – 2: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
TEXTUAL SOLUTIONS

पुनरवलोकन प्रश्न:

1. वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव के दो पहलू क्या हैं?

उत्तर: वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव में मुख्य रूप से निम्नलिखित दो पहलू शामिल होते हैं:

(i) सामग्री को किसी भी प्रकार की भौतिक क्षति (नुकसान) से मुक्त रखना और यदि उसका प्रयोग करते समय कोई क्षति पहुँची है तो उसमें सुधार करना।

(ii) कपड़ों से धब्बों और धूल को हटाते हुए उनके रूप-रंग और चमक को बनाए रखना, तथा उनकी बनावट एवं दिखाई देने वाली विशेषताओं को ज्यों का त्यों बनाए रखना।

2. वे कौन-से कारक हैं, जो वस्त्रों की सफाई की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं?

उत्तर: विभिन्न वस्त्रों की देखभाल, रखरखाव और सफाई की प्रक्रिया निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है:

(i) रेशों की मात्रा (Fiber content)

(ii) धागे के प्रकार (Type of yarn)

(iii) वस्त्र निर्माण की तकनीकें (Fabric construction techniques)

(iv) वस्त्रों को दी गई सुसज्जा (Finishes applied to fabrics)

(v) वस्त्रों का उपयोग (उन्हें कहाँ उपयोग में लाना है)

3. एक व्यावसायिक या औद्योगिक धुलाईघर में विभिन्न विभागों की व्यवस्था कैसे की जाती है?

उत्तर: एक व्यावसायिक धुलाईघर को विभिन्न विभागों में व्यवस्थित किया जाता है, जहाँ प्रत्येक भाग एक विशिष्ट कार्य से संबंधित होता है:

(i) कार्य-आधारित इकाइयाँ: धुलाईघर में धुलाई, जल निष्कासन, सुखाना, और प्रेस करने जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग इकाइयाँ होती हैं।

(ii) निरीक्षण और पूर्व-उपचार: अधिकांश धुलाईघरों में कपड़ों का निरीक्षण करने, सामग्री को छाँटकर अलग करने, और पूर्व-उपचार (जैसे – रफू करना, मरम्मत करना और धब्बे हटाना) के लिए विशेष इकाइयाँ होती हैं।

(iii) ग्राहकों के अनुसार अलग खंड: अस्पतालों और संस्थाओं के भारी कपड़ों के लिए अलग खंड हो सकता है और व्यक्तिगत/निजी कपड़ों के लिए अलग खंड हो सकता है।

(iv) विशिष्ट कपड़ों के लिए अलग व्यवस्था: निर्जल-धुलाई (Dry cleaning), ऊनी वस्त्र, रेशमी वस्त्र, सिंथेटिक वस्त्र, कंबल और कालीनों जैसी विशिष्ट वस्तुओं के लिए अलग खंड बनाए जा सकते हैं।

(v) विशेष परिसज्जा: कुछ धुलाईघरों में कपड़ों की रंगाई और ज़री पॉलिश जैसी विशिष्ट सुसज्जा के लिए भी अलग विभाग होते हैं।

4. व्यावसायिक धुलाईघरों और अस्पतालों के धुलाईघरों के धुलाई कार्य की प्रक्रिया में क्या अंतर है?

उत्तर: 

अस्पतालों के धुलाईघरव्यावसायिक/होटलों के धुलाईघर
मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं विसंक्रमण (Disinfection) सुनिश्चित करना होता है।मुख्य उद्देश्य साफ, आकर्षक एवं अच्छी तरह से तैयार वस्त्र उपलब्ध कराना होता है।
प्रतिदिन बड़ी मात्रा में मुख्यतः सूती कपड़ों की धुलाई की जाती है।विभिन्न प्रकार के रेशों एवं कपड़ों की धुलाई की जाती है।
पक्के धब्बों को हटाने पर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया जाता है।धब्बों को पूरी तरह हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
स्टार्च (मांड), सफेदी और विशेष फिनिशिंग पर अधिक ज़ोर नहीं दिया जाता।स्टार्च लगाना, सफेदी लाना तथा उत्कृष्ट फिनिशिंग पर विशेष बल दिया जाता है।
केवल आवश्यक प्रेस की जाती है, पूर्ण फिनिशिंग पर कम ध्यान दिया जाता है।बेहतरीन प्रेस, सही तह एवं आकर्षक प्रस्तुति सुनिश्चित की जाती है।
मुख्य ध्यान संक्रमण नियंत्रण एवं स्वच्छता बनाए रखने पर होता है।मुख्य ध्यान आतिथ्य, सौंदर्य, प्रस्तुति एवं ग्राहक संतुष्टि पर होता है।
NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top