🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 11 Hindi Chapter 8 जामुन का पेड़

Class 11 Hindi Chapter 8 जामुन का पेड़ Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 8 जामुन का पेड़ and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 8 जामुन का पेड़

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 8 जामुन का पेड़ Solutions for All Subject, You can practice these here.

जामुन का पेड़

Chapter – 8

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. बेचारा जामुन का पेड़। कितना फलदार था। और इसकी जामुनें कितनी रसीली होती था।

(क) ये संवाद कहानी के किस प्रसंग में आए हैं? 

उत्तर: आँधी के कारण जामुन का पेड़ गिर जाता है, जिसके नीचे एक व्यक्ति दब जाता हैं। और यह सुनकर लोगों की भीड़ लग जाती हैं। कोई जामुन के पेड़ की बात कर रहा है, तो जामुन के रसीली फल की बात कर रहा है। परन्तु दबे हुए व्यक्ति को निकालने की बात कोई नहीं कर रहा है।

(ख) इससे लोगों की कैसी मानसिकता का पता चलता हैं? 

उत्तर: इससे लोगों के संवेदन शून्य तथा अमानवीय होने की मानसिकता का पता चलता है।

2. दबा हुआ आदमी एक कवि हैं, यह बात कैसे पता चली और इस जानकारी का फ़ाइल की यात्रा पर क्या असर पड़ा?

उत्तर: एक रात माली जब आदमी को खिचड़ी खिलाते हुए सब ठीक होने की सम्भावना व्यक्त कर रहा था, तब आदमी एक शेर सुना देता हैं। दूसरे दिन यह बात फैल जाती है। और आदमी के कवि होने के कारण फ़ाइल कल्चरल डिपार्टमेंट पहुँचा दी जाती हैं। उसके कल्चरल डिपार्टमेंट के अनेक विभागों से गुज़रती हुई साहित्य अकादमी के सेक्रेटरी के पास पहुँचती हैं।

3. कृषि विभाग वालों ने मामले को हार्टीकल्चरविभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिया?

उत्तर: कृषि विभाग वालों ने मामले को हार्टीकल्चर विभाग को सौंपते हुए कहा कि कृषि विभाग अनाज और खेती-बाड़ी के मामलों में फैसला करने का हकदार हैं। जामुन का पेड़ चूँकि एक फलदार पेड़ हैं, इसलिए हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता हैं।

4. इस पाठ में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई हैं, और पाठ से उनके कार्य के बारे में क्या अंदाज़ा मिलता हैं?

उत्तर: (क) व्यापार विभाग: इसके अंतर्गत व्यापार वाणिज्य के कामों को निपटाया जाता है।

(ख) कृषि विभाग: अनाज तथा खेती बाड़ी के मामलों को निपटाते हैं। 

(ग) हार्टीकल्चर विभाग: इसके अंतर्गत पेड़ लगाने तथा पेड़ों की देखरेख पर ध्यान दिया जाते हैं।

(घ) मेडिकल डिपार्टमेंट: इसके अंतर्गत मनुष्य के स्वास्थ संबंधी समस्याओं को सुलाझाया जाता है।

(ङ) कल्चर विभाग: कल्चर यानी कला विभाग इसमें साहित्य संबंधी बातों को देखा जाता हैं।

(च) फ़ारेस्ट डिपार्टमेंट: इसमें वन संरक्षण संबंधी बातों की देखरेख की जाती है।

लघु प्रश्नोंत्तर

1. ‘जामुन का पेड़’ किस प्रकार की कथा है? 

उत्तर: यह एक हास्य-व्यंग्य कथा है।

2. ‘जामुन का पेड़’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर: इसके लेखकहैं कृष्णचंदर ।

3. ‘जामुन का पेड़’ कहानीका उद्देश्य क्या है?

उत्तर: प्रस्तुत कहानी में लेखक ने मनुष्य के संवेदनशून्य एवं अमानवीय मानसिकता को दिखाया है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top