Winter maha offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 11 Hindi Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल

Class 11 Hindi Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 3 अपू के साथ ढाई साल Solutions for All Subject, You can practice these here.

अपू के साथ ढाई साल

Chapter – 3

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. ‘पथेर पांचाली’ फिल्म को शुटिंग का काम साल तक क्यो चला?

उत्तर: जब ‘पथेर पांचाली’ फिल्म की शुटिंग का काम शुरु हुआ उस समय फिल्मकार विझापन कम्पानी में नौकरी करता था। नौकरी के काम से जब भी फुर्सत मिलती थी, तभी फिल्म शुटिंग किया जाता था। उस समय फिल्मकार के पास पर्याप्त पैसे थी नही थे अतः पैसे जमा होने तक शुटिंग का काम स्थगित रखनी पड़ती थी।

2. अब अगर हम उस जगह बाकी आधे सीन की शुटिंग करते, तो पहले आधे सीन के साथ उसका मेल कैसे बैठता? उसमें से कटिन्युइटी, नदारद हो जाती है- इस कथन के पीछे क्या भाप हैं?

उत्तर: एक बार कलकत्ता से सत्तर मील पर अवस्थित पालसिट नाम के एक गाँव मे एक सीन की शूटिंग करनी थी। सीन में दिखाना था कि अपु और दुर्गा रेलगाड़ी दैखने जाते है, और रेललाइन के पास काशकुलों से भरा मैदान था। यह सीन बहुत ही बड़ा था, अतः एक दिन में उसकी शुटिंग पुरी होना नामुमकिन था। कम से कम दो दिन लग सकते थे। पहले दिन जगद्धात्री पुजा का प्योहार था। उस दिन शूटिंग का काम आधा ही हुआ। सात दिन बाद जब शुटिंग के लिए उस जगह गए तो वहाँ काशफुल नहीं थे। सारे जानवर खा गये थे। अब आधे सीन की शूटिंगं वहा नही हो सकती थी क्योंकि पहले आधे सीन के साथ उसका मेल नहीं बैठता। अतः उसकी कटिन्यइटी नदारढ हो जाती।

3. किन दो दृश्यों में दर्शक यह पहचान नही पाते कि उनकी शुटिंग में कोई तरकीब अपनाई गई है?

उत्तर: भुलो नामक कुत्ते के साथ शुटिगं में तरकीब अपनाई गई थी। सीन में अपु की माँ अपू को भात खिला रही है परन्तु अपु का ध्यान तीर कमान पर है, वह तीर कमान खेलने के लिए उतावला हैं। खाने का निवाला लेकर बच्चा भी माँ के पीछे पीछे जाता हैं। परन्तु बच्चे के भाव जानकर सारा भात भूलो को खिला देती है। परन्तु यह शुटिंग उस दिन पूरी नहीं हो पायी। छह महिने बाद जब शूटिंग के लिए भूलो कुत्ते की जरुरत पड़ी परन्तु पता चला कि भूलो मर चुका हैं। अतः उसके स्थान पर उसे के जैसा दिखने वाला एक अन्य कुत्ता फिल्म में दिखाया गया हैं।

इस सीन में एक जगह और तरकीब अपनाई गई थी। श्रीनिवास नामक मिठाई वाला इस फिल्म में भूमिका निभा रहा था। फिल्म पुरी होने से पहले हो उसकी मृत्यु हो जाती है। और फिल्मकार को श्रीनिवास के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को लिया गया जो शरीर से बिल्कुल उन्ही के जैसा दिखता था।

4. ‘भूलो’ की जगह दुसरा कुत्ता क्यो लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया? 

उत्तर: ‘पथेर पांचाली’ फिल्म में एक सीन को पूरा करने के लिए ‘भूलो’ की जगह दुसरा कुत्ता लाया गया था।

पथेर पांचाली में एक सीन था, जिसमे अपू की माँ सर्वजया बेटे को भात खिला रही थी, परन्तु अपू का सारा ध्यान उसके हाथ के तीर-कमान पर था। ‘भूलों’ कुत्ता भी उनके पीछे पीछे जिसका ध्यान सर्वजया के हाथ की थाली पर था। सीन में यह दिखाना होता हैं, कि अपू की माँ थाली के भात को भूलो की खिला देती है, परन्तु सुरज तथा पैसे खत्म हो जाने के कारण शुटिंग रोकनी पड़ी। छह महिने बाद जब फिल्म की शूटिंग शुरू की गई तो उन्हें पता चला कि भूलो कुत्ता मर चुका हैं। अतः उन्है फिल्म के उस सीन को पूरा करने के लिए भूलो जैसा ही दिखनेवला कुत्ते से काम लेना पड़ा।

5. फिल्म में श्रीनिवास की क्या भूमिका थी और उनसे जुड़े बाकी दृश्यो को उनके गुजर जाने के बाद किस प्रकार फिल्माया गया?

उत्तर: फिल्म मे ग्रीनिवास एक मिठाइ वाले की भूमिका में थे। फिल्म पूरी होले से पहले ही उनकी मृत्यु हो जाती है। तब फिल्म के उस सीन की शूटिंग करने के लिए एक दुसरे व्यक्ति को लिया गया जो चेहरे से तो श्रीनिवास जैसा नहीं था पर शरीर से बिल्कुल श्रीनिवास जैसा ही था और उन्हीं को लेकर फिल्म की शुटिंग पुरी की गई।

6. बारिश का दृश्य चित्रित करने में क्या मुश्किल आई और उसका समाधान किस प्रकार हुआ?

उत्तर: बारिश का दृश्य चित्रित करने में बहुत समस्याए आई। पैसे के अभाव में बरसात के दिनों में भी शुटिगं का काम बदं रखना पड़ा। जब पैसे आये तो अक्टूबर का महीना शुरु हुआ। शरद ऋतु में बरसात से आशा को अपु और दुर्गा कैमरा और तकनशियन के साथ फिल्मकार हर रोज देहात जाकर बैठे रहते थे, एक दिन धुआधार बारिश हुई। उस बारिश में दोनों बच्चे इतने भीगे कि वे ठड़ से सिहरने लगे। और उनके शरीर को गरम करने के लिए उन्हें दूध में योड़ी बड़ी में मिलाकर पिलाई गई।

7. किसी फिल्म की शुटिगं करते समय फिल्मकार को जिन समस्याओं का सामना पड़ता है, उन्हें सूचीबद्ध कीजिए। 

उत्तर: किसी फिल्म की शूटिंग करते समय फिल्मकार को निम्नालिखित समस्याओ का सामना करना पड़ता है–

(क) सबसे पहले समस्या कलाकार इकाट्ठा करने में आती है। फिल्म के पात्र के लिए उपयुक्त कलाकार का आवश्यकता होती है।

(ख) फिल्मकार को फिल्म के लिए पर्याप्त पैसी की आवश्यक होती है। कभी कभी पैसो की कमी के कारण शुटिगं का काम स्थगित रखना पड़ता था।

(ग) कमी कमी एक दिन में शुटिंग का काम पुरा नहीं हो पाता और उसे पूरा करने दुसरे दिन के लिए शुटिंग स्थगित रखना पड़ता था। अगर सीन में बरसात दिखाना है, तो उसके लिए फिल्मकार को बरसात के लिए रूकना पड़ता हैं।

(घ) कथी कथी फिल्म पुरी होने से पहले ही किसी पात्र की मृत्यु हो जाती थी, और उसके बदले किसी दुसरे व्यक्ति को उसकी भुमिका के लिए इकट्ठा करना पड़ता हैं।

अति संक्षेप प्रश्न

1. ‘पथेर पांचाली’ फिल्म की शूटिंग कितने सालो तक चली।

उत्तर: ढाई साल तक चला।

2. फिल्मकार किस कम्पनी में काम करते थे। 

उत्तर: फिल्मकार विझापन कम्पनी में काम करते थे।

3. ‘अपू’ की भुमिका कौन निभाता है?

उत्तर: अपू की भूमिका सुबीर बनर्जी निभाता है। 

4.’पथेर पांचाली’ फिल्म में अपू की माँ का नाम क्या है?

उत्तर : सर्वजया।

5. ‘भूलो’ कौन है?

उत्तर: पथेर पांचाली फिल्म मे भूलो अपू और दुर्गा का पालतु कुत्ता है।

6. श्रीनिवास पथेर पाचाली फिल्म मे क्या भूमिका निभा रहे हैं?

उत्तर: पथेर पाचाली फिल्म में श्रीनिवास मिठाईवाले की भूमिका निभा रहे है।

7. भूपेन बाबु कौन है?

उत्तर: भुपेन बाबु साउड़ रिकार्डिस्ट भूपेन बाबू है।

8. भूपेन बाबु क्यों सहम जाते हैं?

उत्तर: भूपेन बाबू जिस कमरे में बैठे साउडं का काम देख रहे थे उसी कमरे की खिड़की से साँप उतरते देखवे सहम गये।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top