Winter maha offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 11 Hindi Chapter 9 भारत-माता

Class 11 Hindi Chapter 9 भारत-माता Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 9 भारत-माता and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 9 भारत-माता

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 9 भारत-माता Solutions for All Subject, You can practice these here.

भारत-माता

Chapter – 9

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. भारत की चर्चा नेहरु जी कब और किससे करते थे? 

उत्तर: भारत की चर्चा नेहरु जी स्वाधीनता प्राप्ति पूर्व उन किसानों से करते जो देश के गाँवों में बसे थे।

2. नहरु जी भारत के सभी किसानों से कौन सा प्रश्न बार-बार करते थे? 

उत्तर: नेहरू जी भारत के सभी किसानों सेयही प्रश्न बार-बार करते हैं कि भारत माता कौन हैं, यहा भारत माता से उनका मतलब क्या है।

3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?  

उत्तर: नेहरू जी के लिए इसलिए आसान था क्योंकि पुराने महाकाव्यों तथा पुराणों में वर्णित कथा-कहानियों ने उन्हें देश की कल्पना करा दी थी। साथ ही नेहरु को ऐसे लोग मिल जाते थे जो बड़े-बड़े तीथो की यात्रा कर रखी थी। सन् तीस के बाद जो आर्थिक मंदी पैदा हुई, उसकी वजह से दुनिया के बारे किसानों को बताना आसान था।

4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर :किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ धरती से लेते थे।

5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी? 

उत्तर: भारत माता के प्रति नेहरु जी अवधारणा विस्तृत हैं। उनके अनुसार हिन्दुस्तान वह सब कुछ हैं, जिसे हम जानते हैं, बल्कि इससे भी बढ़कर हैं। हिन्दुस्तान की नदी, पहाड़, जंगल, खेत सभी हमें प्रिय हैं। लेकिन जिनकी गिनती होती है, वह हैं, हिन्दुस्तान के लोग जो इस देश में फैले हुए है। और भारत माता का अर्थ यहीं करोड़ों लोग से हैं, जो देश में फैले हुए हैं।

6. आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था? 

उत्तर: आजादी से पूर्व किसानों की बहुत ही दयनीय हालत थी। हरतरफ से उनका शोषण किया जा रहा था। किसान गरीब होने के कारण कर्ज से लदे हुए थे। उस पर कड़े लगान और सूद ने उनकी कमर तोड़ दी थी। दूसरी तरफ समाज में जमींदार, महाजन तथा पूँजीपतियों के शिकंजे में बुरी तरह से फँसे हुए थे। इसके अतिरिक्त पुलिस के तरह-तरह के जुल्म भी उन किसानों को सहने पड़ते थे।

लघु प्रश्नोत्तर

1. भारत माता के लेखक कौन हैं?

उत्तर: भारत माता के लेखक है जवाहरलाल नेहरु।

2. प्रस्तुत पाठ को कहाँ से ली गई है?

उत्तर: प्रस्तुत पाठ को हिन्दुस्तान की कहानी से ली गई हैं।

3.’भारत’ शब्द किस भाषा का शब्द हैं?

उत्तर: ‘भारत’ एक संस्कृत शब्द हैं।

4. भारत की चर्चा नेहरू ने किससे की है?

उत्तर: भारत की चर्चा नेहरू ने किसानों से की है।

5. नेहरु के अनुसार ‘भारत माता की जय ‘ का तात्पर्य क्या हैं? 

उत्तर: नेहरु के अनुसार भारत माता की जय अर्थात यहाँ के करोड़ों-करोड़ लोगों की जय।

6. किसानों के किन समस्याओं का उल्लेख किया गया है? 

उत्तर: गरीबी, पूँजीपतियों के शिकंजे, पुलिस द्वारा होने वाले जुल्म वाले जुल्म आदि समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

व्याख्या

1. मैं उनसे कहता कि तुम इस भारत माता के अंश हो, एक तरह से तुम ही भारत माता हो, और जैसे-जैसे ये विचार उनके मन में बैठते, उनकी आँखों में चमक आ जाती है, इस तरह, मानो उन्होंने कोई बड़ी खोज कर ली हो। 

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक ‘आरोह’ के भारत माता पाठ से ली गई है। इसके लेखक हैं, भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु ।

संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक ने किसानों को भारत माता का एक अंश माना है।

व्याख्या: नेहरु जी किसानों से कहते हैं, कि भारत माता का अर्थ केवल धरती से ही नहीं, बल्कि यहाँ रहने वाले लोगों से भी हैं। भारत माता का वास्तविक अर्थ यहाँ रहने वाले करोड़ों लोगों से हैं। नेहरु जी यह भी बताते हैं, ये किसान भी इस भारत-माता के अंश हैं। अतः ये किसान भी भारत-माता हैं। और नेहरु जी के विचार सुनते ही उनके आँखों में एक प्रकार की चमक आ जाती है। उन्हें देखकर नेहरु जी को लगता है कि जैसे कोई बड़ी खोज कर ली हो।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top