Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप

Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप Solutions for All Subject, You can practice these here.

आत्मा का ताप

Chapter – 10

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की?

उत्तर: सरकार ने रज़ा को अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी देने की पेशकश की परन्तु इन्होंने स्वीकार नहीं किया क्योंकि रज़ा मुम्बई से नहीं लौटना चाहते थे। वे वहीं रहकर अध्ययन करने का निश्चय किया।

2. बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने क्या-क्या संघर्ष किए। 

उत्तर: बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रजा ने कड़ा संर्घष किया। उस समय उनके पर्याप्त पैसे नहीं थे, अतः उन्हें एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियों में डिज़ाइनर की नौकरी करनी पड़ी दिनभर काम करते और फिर अध्ययन के लिए मोहन आर्ट क्लव जाते। उस समय रजा के पास रहने की उचित व्यवस्था नहीं थी। उन्हें अपने भाई के परिचित ड्राइवर मित्र के साथ रहना पड़ता था। उसके बाद उन्हें आर्ट डिपार्टमेंट में ही एक कमरा दिया गया। जहाँ वे फर्श पर ही सोते थे। वे रात ग्यारह बजे तक चित्रकारिता का काम करते थे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

3. भले ही 1947 और 1948 में महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हो, मेरे लिए वे कठिन बरस थे- रजा ने ऐसा क्यों कहा? 

उत्तर: सन् 1947 और 1948 में जहाँ देश में विभाजन माहात्मा गांधी की हत्या की क्रूर घटनाएँ घट रही थी, वहीं पहले कल्याण वाले घर में रजा की माँ की मृत्यु हो गयी। उसके बाद पिता कल्याण से मंडला लौट आए। और मई 1948 में उनका भी स्वर्गवास हो गया।

4. रज़ा के पंसदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे?

उत्तर: रजा के पसंदीदा कलाकारों में सेजाँ, वॉन गॉग, गोगॉ पिकासो, मातीस, शागाल, और ब्रॉक।

5. तुम्हारे चित्रों में रंग हैं, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है- आधार, नींव, दीवारे, बीन, छत और तब जाकर वह टिकता है- यह बात

(क) किसने किस संदर्भ में कही?

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तिायँ प्रख्यात फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए ब्रेसाँ ने कहीं है। हेनरी कार्तिए ने जहाँ एक तरफ रज़ा के चित्रकारिता की प्रंशसा की हैं, तो दूसरी ओर समस्त युवा चित्रकारों के प्रति संदेह भी व्यक्त किया हैं। उनके अनुसार युवा चित्रकारों में रंग और भावना तो मिलती है, पर उसेमं रचना नहीं होती है। उन्होंने बताया कि चित्र इमारत की तरह होता है, जिसमें आधार, नींव दीवारे, बीम, छत होता, तभी जाकर वह टिकता हैं।

(ख) रजा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: रज़ा पर हेनरी कार्तिए का प्रभाव पड़ा। पहले से ही फ्रेंच पेटिंग में रज़ा की रूचि थी, फिर भी वह जानना चाहते थे कि चित्र में रचना था बनावट वास्तव में क्या होती है। अतः उन्होंने फ्रेंच सीखने के लिए अलयांस फ्रांसे में दाखिला ले लिया।

लघु प्रश्नोत्तर

1. आत्मा का ताप के लेखक कौन हैं? 

उत्तर: आत्मा का ताप के लेखक है सैयद हैदर रज़ा।

2. सन् 1943 में रजा को कहाँ अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति मिली? 

उत्तर: रज़ा को जे. जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट मुम्बई में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिली। 

3. रजा को कब बाम्बे आर्ट्स सोसाइटी का स्वर्ण पदक मिला था?

उत्तर: सन् 1943 ई. में रज़ा को बाम्बे आर्ट्स सोसाइटी का स्वर्ण पदक मिला था।

4. रज़ा के दो चित्र किस प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुए? 

उत्तर: रजा के दो चित्र सन् 1943 में आर्ट्स सोसाइटी आफ़ इंडिया की प्रदर्शनी प्रदर्शित हुए।

5. श्रीनगर की यात्रा में रजा की मुलाकात किससे हुई?

उत्तर: श्रीनगर की यात्रा के दौरान रज़ा की मुलाकात प्रख्यात फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए- ब्रेसाँ से हुई।

6. रजा को कब फ्रांसीसी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिली?

उत्तर: सन् 1950 में रज़ा को फ्रांसीसी सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिली थी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top