Winter maha offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

Class 11 Hindi Chapter 7 रजनी

Class 11 Hindi Chapter 7 रजनी Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 7 रजनी and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 7 रजनी

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 7 रजनी Solutions for All Subject, You can practice these here.

रजनी

Chapter – 7

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. रजनी ने आमत के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि-

(क) वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।

(ख) अमित उसकी मित्र लीला का बेटा था। 

(ग) वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने की सामर्थ्य रखती थी।

(घ) उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था।

उत्तर: वह अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती थी।

2. जब किसी का बच्चा कमज़ोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं। अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा हैं, तो टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ- यह कोई मजबूरी तो हैं नहीं- प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता हैं, तर्क दीजिए।

उत्तर: रजनी जब प्राइवेट स्कूलों में ट्यूशन का जो सिलसिला चल रहा हैं, उसे बंद करवाने की बात कहती है, तो निर्देशक कहते है, बच्चे के कमजोर होने पर माँ बाप ट्यूशन लगवाते है। और लगे कि कोई टीचर उन्हें लूट रहा है, तो उनसे ट्यूशन न ले। इसमें मजबूरी की कोई बात नहीं है।

यह संवाद बहुत हद तक सही है। ट्यूशन लेना मजबूरी नहीं है। माँ-बाप स्वेच्छा से विषय के अनुसार ट्युशन दे सकते है। ताकि बच्चा उस विषय में अच्छा कर सके। अगर स्कूल का कोई शिक्षक ट्यूशन के लिए किसी बच्चे को मजबूर कर रहा है, तो इसके खिलाफ़ कदम उठानी चाहिए।

3. तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया- फुसफुसाकर कही गई यह बात–

(क) किसने किस प्रसंग में कहीं?

(ख) इससे कहेन वाले की किस मानसिकता का पता चला है?

उत्तर: (क) रजनी के पति ने यहउस समय फुसफुसाकर कहा था, जब रजनी सारे टीचर्स को कम तनख्वाह दिये जाने पर संगठित होकर आंदोलन चलाने की बात कहती है।

(ख) इससे कहने वाले की की इस मानसिकता का पता चलता है कि वह आंदोलनों में विश्वास नहीं रखता है। वह अन्याय के खिलाफ़ अवाज उठाने के स्थान पर अन्याय को सहन करने में विश्वास रखता था। 

4. रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या हैं? क्या होता अगर–

(क) अमित का पर्चा का सचमुच खराब होता। 

(ख) संपादक रजनीका साथ न देता।

उत्तर: वर्तमान समाज में व्यवसाय बनती शिक्षा की समस्या को ही रजनी धारावाहिक की इस कड़ी में दिखाने की कोशिश की गई है।

(क) अमित का पर्चा अगर सचमुच खराब होता तो विद्रोह नहीं किया जाता। धारावाहिक की घटनाएँ घटित नहीं होती।

(ख) अगर संपादक रजनी का साथ न देता तो ये शायद यह मामला इतना विस्तृत रूप नहीं लेती और उन्हें न्याय भी नहीं मिलता।

लघु प्रश्नोत्तर

1. ‘रजनी’ पटकथा की लेखिका कौन है?

उत्तर: ‘रजनी’ पटका की लेखिका मन्नू भंडारी है।

2. इस पटकथा में किस समस्या को दिखाया गया है? 

उत्तर: इस पटकथा में व्यवसाय बनती शिक्षा की समस्या को दिखाया गया है।

3. इस पटकथा के मुख्य पात्र का नाम बताए। 

उत्तर: रजनी इस पटकथा का मुख्य पात्र है।

4. गलती करने वाला तो हैं ही गुनाहगार, पर उसे बर्दाश्त करेवाला भी कम गुनाहगार नहीं होता- यह किसका कथन है?

उत्तर: यह कथन रजनी का है।

व्याख्या

1. गलती करने वाला तो हैं ही गुनाहगार, पर उसे बर्दाश्त करेवाला भी कम गुनाहगार नहीं होता जैसे लीला बेन और कांति भाई और हजारों-हज़ारों माँ बाप ।

उत्तर: प्रसंग: प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक ‘आरोह’ के ‘रजनी’ नामक पटकथा से ली गई है। इसकी लेखिका है मन्तु भण्डारी ।

संदर्भ: इसमें व्यवसाय बनती जा रही शिक्षा व्यवस्था की ओर संकेत किया गया हैं।

व्याख्या: अमित के गणित में कम अंक आने पर भी स्वयं स्कूल नहीं जाना चाहते और रजनी को भी मना करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे बच्चे को और भी परेशान किया जाएँगा। परन्तु रजनी इसका विरोध करते हुए हेडमास्टर से मिलती है। रजनी जब यह सारी बात अपने को बताती हैं, तो वह उसे इन मामलों में पड़ने से मना करते हैं। तो इसका विरोध करती हुई कहती है, जो गलती करता है, वह तो गुनाहगार है, ही साथ ही उसे बर्दाश्त करने वाला उससे भी बड़ा गुनाहगार होता है। लीला वेन, कान्ति भाई और हजारों हज़ारों माँ-बाप यह सब सहकर चुप बैठते हैं।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top