Class 11 Hindi Chapter 6 स्पीति में बारिस

Class 11 Hindi Chapter 6 स्पीति में बारिस Question Answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapter AHSEC Class 11 Hindi Chapter 6 स्पीति में बारिस and select needs one.

AHSEC Class 11 Hindi Chapter 6 स्पीति में बारिस

Also, you can read the AHSEC book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per AHSEC (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of AHSEC All Subject Solutions. Here we have given AHSEC Class 11 Hindi Chapter 6 स्पीति में बारिस Solutions for All Subject, You can practice these here.

स्पीति में बारिस

Chapter – 6

गद्य खंड

प्रश्नोत्तर

1. इतिहास में स्पीति का वर्णन नहीं मिलता। क्यों? उत्तर: स्पीति मध्य हिमालय में अवस्थित हैं। ऊँचे दरों और कठिन रास्ते के कारण अन्य राज्यों के साथ स्पीति का संपर्क कम रहा है। अलंध्य भूगोल के कारण इतिहास में स्पीति का वर्णन नहीं मिलता हैं।

2. स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं?

उत्तर: स्पीति के लोगों को जीवन-यापन के लिए विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहाँ इतनी ठंडक पड़ती है, कि लोगों को ठिठुर कर रहना पड़ता है। वहाँ लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हैं, कि वहाँ के लोग घर को गरम कर रख सके। वहाँ फ़सलों में गेहूँ, जौ, सरसों तथा मटर आदि का उत्पादन किया जाता है।

3. लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष क्यों हैं? 

उत्तर: लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में हैं, क्योंकि इन माने श्रेणियों में बौद्धों के माने मंत्र का इतना जाप हुआ कि यह नाम उन श्रेणियों को दे दिया गया।

4. ये माने की चोटियाँ बूढ़े लमाओं के जाप से उदास हो गई हैं- इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने युवा वर्ग से क्या आग्रह किया है? 

उत्तर: इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने युवा वर्ग से आग्रह करते हैं वे यहाँ आये। क्योंकि माने की चोटियाँ बूढ़े लामाओं के जाप से उदास हो गई हैं। वहाँ आवश्यकता हैं, युवक-युवतियों की किलोल की तभी वह चोटियाँ हर्षित हो सकते हैं।

5. वर्षा यहाँ एक घटना है, एक सुखद संयोग हैं- लेखक ने ऐसा क्यों कहा हैं?

उत्तर: स्पीति में कभी-कभी वर्षा होती हैं। अतः वर्षा यहाँ एक घटना हैं, एक सुखद संयोग हैं। वर्षा ऋतु यहाँ के लोगों की साध पूरी नहीं करती। वर्षा कम होने के कारण धरती सूखी, ठंडी और वंध्या रहती है।

6. स्पीति अन्य पर्वतीय स्थलों से किस प्रकार भिन्न है? 

उत्तर: स्पीति जो मध्य हिमालय में स्थित हैं। यह स्थल अपनी भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं के कारण अन्य पर्वतीय स्थलों से भिन्न हैं।

लघु प्रश्न

1. ‘स्पीति में बारिश’ नामक यात्रा वृत्तांत के लेखक कौन हैं? 

उत्तर: इसके लेखक है कृष्णनाथ।

2. स्पीति कहाँ स्थित हैं?

उत्तर: स्पीति हिमालय के मध्य भाग में स्थित है। 

3. स्पीति रेगुलेशन कब पास हुआ था?

उत्तर: सन् 1873 में स्पीति रेगुलेशन पास हुआ था।

4. स्पीति को कब हिमाचल प्रदेश में मिला लिया गया? 

उत्तर: सन् 1966 में स्पीति को हिमाचल प्रदेश के उत्तरी छोर का जिला बनाया गया।

5. माने श्रेणी की ऊँचाई कितनी हैं?

उत्तर: माने श्रेणी की ऊँचाई 21,646 फ़ीट हैं।

6. स्पीति में कितनी ऋतुएँ होती हैं?

उत्तर: स्पीति में दो ऋतुएँ होती है। 

(1) वसंत ऋतु। 

(2) शीत ऋतु।

7. स्पीति में क्या-क्या फ़सले होती हैं? 

उत्तर: स्पीति में दो किस्म का जौ, गेहूँ, मटर और सरसों का उत्पादन किया जाता है।

8. वर्षा यहाँ एक घटना हैं। एक सुखद संयोग हैं- ऐसा क्यों कहा गया है।

उत्तर: स्पीति में बारिश कभी-कभी होती हैं। वर्षा कम होने के कारण धरती सूखी ठंडी और वंध्या रहती हैं। अतः वर्षा को एक सुखद संयोग कहा गया हैं।

9. स्पीति में पेड़ क्यों नहीं उगते?

उत्तर: अधिक ऊँचाई, वायुमंडल के दबाव में कमी, ठंड की अधिकता, वर्षा की कमी के कारण वहाँ पेड़ नहीं होते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top