Sankardev Class 5 Hindi Chapter 4 सम्राट अशोक is the answer to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters Sankardev Sishu Niketan Class 5 Hindi Chapter 4 सम्राट अशोक and select need one.
Sankardev Class 5 Hindi Chapter 4 सम्राट अशोक
Also, you can read the Assam Board book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per SCERT (CBSE) Book guidelines. These solutions are part of Sankardev Sishu Niketan All Subject Solutions. Here we have given Assam Board Sankardev Vidya Niketan Class 5 Hindi Chapter 4 सम्राट अशोक Solutions for All Subjects, You can practice these here…
सम्राट अशोक
Chapter – 4
HINDI
SANKARDEV SISHU VIDYA NIKETAN
मूलभाव : प्रस्तुत पाठ में सम्राट अशोक के बारे में चर्चा की गई है। वे एक पराक्रमी तथा दयावान सम्राट थे। कलिंग युद्ध के पशचात, उन्होंने अपना सारा जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार में लगा दिया। अशोक का नाम इतिहास के पन्नों में अमर है।
মূলভাৱঃ এই পাঠটিত সম্রাট অশোকৰ বিষয়ে চৰ্চা কৰা হৈছে। তেওঁ এগৰাকী পৰাক্ৰমী আৰু দয়াবান সম্রাট আছিল। কলিংগ যুদ্ধৰ পিছত তেওঁ নিজৰ গোটেই জীৱন বৌদ্ধ ধৰ্মৰ প্ৰচাৰৰ কাৰণে অৰ্পণ কৰিছিল। ইতিহাসৰ পাতত অশোকৰ নাম অমৰ হৈ আছে।
शब्दार्थ :
महाराजा — बड़ा राजा (ডাঙৰ ৰজা)
सम्राट — प्रधान राजा (প্ৰধান ৰজ।)
जनता — किसी देश के सभी निवासी (কোনো দেশৰ সকলো বাসিন্দা)
ताकत — शक्ति (শক্তি )
अपना लिया — स्वीकार किया (গ্ৰহণ কৰা)
चढ़ाई की — हमला किया (আক্ৰমণ কৰা)
प्रतिज्ञा — संकल्प (সংকল্প)
धर्म — महात्मा गौतम बुद्ध द्वारा चलाया गया धर्म (মহাত্মা গৌতম বুদ্ধৰ দ্বাৰা প্ৰচাৰ কৰা ধর্ম)
प्रचार में — फैलाने में (বিস্তান কৰাত)
लाट — पत्थर के ऊँचे खंभे (পাথৰৰ ওখ স্তম্ভ)
राष्ट्रीय झंडा — अपने देश का झंडा (নিজৰ দেশৰ পতাকা)
प्रजा — राज्य में बसने वाले लोग (ৰাজ্যত থকা মানুহবোৰ)
कलिंग — उड़िसा का पुराना नाम (উৰিষ্যাৰ পুৰণি নাম)
अभ्यास
1. (क) अशोक लड़ाई से घबरा क्यों गया?
उत्तरः लड़ाई में लोगों का रोना — तड़पना देखकर अशोक लड़ाई से घबरा गया।
(ख) अशोक ने क्या प्रतिज्ञा की?
उत्तरः अशोक ने यह प्रतिज्ञा की कि वह जीवन में किसी भी देश पर हमला नहीं करेगा।
(ग) अशोक ने कौन सा धर्म अपनाया?
उत्तरः अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया।
(घ) बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अशोक ने क्या किया?
उत्तरः अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा को लंका तथा अन्य देशों में भेजा। बौद्ध धर्म के उपदेशों को उन्होंने लाटों पर खुदावाया, जो काफी प्रसिद्ध है।
(ङ) अशोक ने लोटों पर क्या खुदवाया?
उत्तरः अशोक ने बौद्ध धर्म के उपदेशों को लाटों पर खुदवाया।
(च) हमारे राष्ट्रीय झंडे का चक्र कहाँ से लिया गया है?
उत्तरः हमारे राष्ट्रीय झंडे का चक्र अशोक की लाट से लिया गया है।
(छ) अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किए?
उत्तरः अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए बड़े – बड़े विद्यालय बनवाये; कुएँ, धर्मशालाएँ, सड़कें, नहरें और अस्पताल बनवाएँ। उन्होंने अपना सारा समय प्रजा की भलाई के कार्यों के लिए लगा दिया।
(ज) अशोक का नाम इतिहास में क्यों अमर हो गया?
उत्तरः अपने प्रजा के सुख और भलाई के लिए काम करने के कारण अशोक का नाम इतिहास में अमर हो गया।
2. वाक्य बनाओ:
प्रसिद्ध: शिवाजी भारत का एक प्रसिद्ध राजा था।
सम्राट: सम्राट अकबर महान थे।
प्रतिज्ञा: हर प्रतिज्ञा निभाना चाहिए।
विद्यालय: हमारे विद्यालय के सामने एक मंदिर है।
अमर: सम्राट अशोक का नाम भारत के इतिहास में आज भी अमर है।
3. मात्रा लगाकर पूरा शब्द बनाओः
अशक — अशोक।
कलंग — कलिंग।
भलाइ — भलाई।
जवन — जीवन।
4. खाली जगह भरोः
(क) संघमित्रा अशोक की पुत्री थी।
(ख) महेंद्र अशोक का पुत्र था।
(ग) लोग मरे-कटे पड़े थे।
(घ) अशोक की लाटें काफी प्रसिद्ध हैं।
5. (क) अशोक जीवन भर कैसे रहा?
उत्तरः सादगी से।
(ख) अशोक ने अपनी सारी ताकत किस काम में लगायी?
उत्तरः बौद्ध धर्म के प्रचार में।
(ग) अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए क्या बनवाये?
उत्तरः विद्यालय।
6. (क) पाँच शहरों के नाम।
उत्तरः गुवाहाटी, दिल्ली, मुम्बई, बैंगलौर, कोलकाता ।
(ख) पाँच महापुरुषों के नाम।
उत्तरः श्रीमंत शंकरदेव, श्रीमाधवदेव, मथुरादास बुढ़ा आता, पद्म आता, वरविष्णु आता।
(ग) अपने पाँच मित्रों के नाम ।
उत्तरः विद्यार्थी स्वयं करे।
(घ) पाँच वस्तुओं के नाम ।
उत्तरः कलम, किताब, मेज, कुर्सी, घड़ी।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

