समय का सदुपयोग – रचना | Samay ka Sadupayog Rachana to each essay is provided in the list so that you can easily browse throughout different essay समय का सदुपयोग and select needs one.
Read More: নিয়মানুবর্তিতা ৰচনা | Punctuality Essay in Assamese
समय का सदुपयोग
समय का महत्व सभी स्वीकार करते हैं। समय एक बड़ी शक्ति है जो राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। इसकी शक्ति से अधोगति में पड़े राष्ट्र उन्नति के शिखर पर आरु हो जाते हैं। इसकी गति अबाध है। समय का चक्र चलता ही रहता है। समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। एक बार गया समय लौटकर नहीं आता। समूचे विश्व में उलट-फेर करने वाला समय ही है। मनुष्य को चाहिए कि वह सदैव अपने समय का सदुपयोग करे। अपने समय को
ऐसे कार्यों में लगाए जिससे अपना, अपने समाज को और देश का कल्याण हो। हमे अपना समय बेकार के कामों में नष्ट नहीं करना चाहिए।
समय के सदुपयोग के अनेक लाभ हैं। बड़े-बड़े मनुष्यों ने समय के सदुपयोग से ही जीवन में उन्नति प्राप्त की है। लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी की सफलता का भी यही रहस्य था। समय का सदुपयोग करने से शारीरिक-मानसिक एवं आत्मिक उत्थान होता है। इससे चित्त को सुख एवं शांति मिलती है। जो मनुष्य समय का सदुपयोग करते हैं, वे असंभव कार्य को भी संभव बना देते हैं। उनके बारे में ही कहा गया है पर्वतों को काटकर सड़कें बना देते हैं वे, सैकड़ों मरूभूमि में नदियां बहा देते हैं वे
मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा शत्रु उसका आलस्य है। इसलिए जहां तक सम्भव हो इसे अपने पास नहीं फटकने देना चाहिए। जिस प्रकार जंग लग जाने से लोहा काम नहीं रह जाता, उसी प्रकार आलस्य मनुष्य को नाकाम बना देता है। आलस्य मनुष्य की बुद्धि और समय दोनों को नाश करता है। समय के प्रति सावधान रहने वाले व्यक्ति आलस्य से कोसो दूर भागते हैं।
मानव जीवन में मनोरंजन का महत्वपूर्ण स्थान है। यह वह रसायन है, जो जीवन में सरसता का संचार करता है। अतः हमें स्वस्थ मनोरंजन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। पर इसके साथ-साथ समय की पाबन्दी भी रखनी चाहिए। समय की पाबन्दी न रखने से अधिकतर कार्य बिगड़ जाते हैं। थोड़ी-सी देर से हमारी रेलगाड़ी छूट सकती है। थोड़ा-सा विलम्ब व्यापारियों को लाखों रुपयों का घाटा पहुंचा सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए हमें समय का ठीक ढंग से नियोजन कर लेना चाहिए। अतः यदि देश में प्रगति की गति बढ़ानी है, तो समय का आदर करना होगा, तभी समय हमारा आदर करेगा।
Read More: Class 11 Logic And Philosophy Solutions

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:






