NIOS Class 12 Economics Chapter 6 आंकड़ों का संग्रह और वर्गीकरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 6 आंकड़ों का संग्रह और वर्गीकरण Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.
NIOS Class 12 Economics Chapter 6 आंकड़ों का संग्रह और वर्गीकरण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
आंकड़ों का संग्रह और वर्गीकरण
Chapter: 6
| पाठगत प्रश्न 6 .1 |
1. कोष्ठकों से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें-
(क) ___________ आंकड़े मूल रूप में होते हैं। (प्राथमिक/द्वितीयक)
उत्तर: प्राथमिक।
(ख) प्राथमिक आंकड़े __________ द्वारा स्वयं एकत्र किए जाते हैं। (अन्वेषक/संसूचक)
उत्तर: अन्वेषक।
(ग) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन __________ पर आंकड़े प्रकाशित करता है। (राष्ट्रीय
आय/जनसंख्या)
उत्तर: राष्ट्रीय आय।
2. इन कथनों में से सत्य/असत्य बताइए-
(क) द्वितीयक आंकड़े अन्वेषक द्वारा स्वयं एकत्र किए जाते हैं।
उत्तर: असत्य।
(ख) भारतीय रिजर्व बैंक आंकड़ों का अप्रकाशित स्रोत है।
उत्तर: असत्य।
(ग) जिस व्यक्ति से अन्वेषक जानकारी पाने का प्रयास करता है, उसे संसूचक कहा जाता है।
उत्तर: सत्य।
पाठगत प्रश्न 6.2
कोष्ठकों से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों को भरें-
(क) एक सामान्य सारणी आंकड़ों का ___________ क्रम होती है। (बढ़ता/घटता)।
उत्तर: बढ़ता या घटता।
(ख) आंकड़ों को सामान्य सारणीबद्ध करना सुविधाजनाक होता है, जब आंकड़ों की संख्या _________ होती है। (बड़ी/छोटी)
उत्तर: छोटी।
(ग) यदि संख्या बड़ी हो तो आंकड़ों को एक __________ सारणी का रूप देना अधिक सुविधाजनक होता है। (सामान्य/आवृत्ति)
उत्तर: आवृत्ति।
(घ) आवृत्ति सारणी से किसी समूह की विशेषताओं का __________ चलता है। (पता/पता नहीं)
उत्तर: पता नहीं।
पाठगत प्रश्न 6.3
कोष्ठकों से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानो को भरें-
(क) आवृत्ति बंटन आंकड़ों के समूहों में ___________ करता है। (वगीकृत/वर्गीकृत नहीं)
उत्तर: वगीकृत।
(ख) एक वर्ग की दो सीमाओं का अंतर ____________ कहलाता है। (वर्ग सीमा/वर्ग अंतराल)
उत्तर: वर्ग अंतराल।
(ग) अपवर्जी आवृत्ति बंटन में किसी वर्ग की उच्च सीमा के समान मान वाली संख्या को __________ वर्ग में रखा जाता है। (उसी/अगले)
उत्तर: अगले।
(घ) समावेशी आवृत्ति बंटन में किसी वर्ग की उच्च सीमा के समान मान वाली संख्या को _________ वर्ग में रखा जाता है। (उसी/अगले)
उत्तर: उसी।
(ङ) आवृत्तियों की उत्तरोत्तर योग द्वारा निर्मित आवृत्ति बंटन को __________ आवृत्ति बंटन कहते हैं। (खुली सीमा/संचयी)
उत्तर: संचयी।
पाठांत प्रश्न
1. प्राथमिक एवं द्वितीयक आंकड़ों में भेद करें। प्राथमिक आंकड़े एकत्र करने की विथियों का वर्णन करें?
उत्तर: प्राथमिक आंकड़े और द्वितीयक आंकड़े निम्न प्रकार से भिन्न होते हैं –
(क) प्राथमिक आंकड़े: वे आंकड़े जो किसी विशेष उद्देश्य के लिए पहली बार स्वयं एकत्र किए जाते हैं, प्राथमिक आंकड़े कहलाते हैं। ये मूल, ताजा और प्रत्यक्ष स्रोत से प्राप्त आंकड़े होते हैं।
(ख) द्वितीयक आंकड़े: वे आंकड़े जो किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या विभाग द्वारा पूर्व में संकलित किए जा चुके हों और जिनका उपयोग हम अपने अध्ययन में करें, द्वितीयक आंकड़े कहलाते हैं।
भेद – प्राथमिक एवं द्वितीयक आंकड़ों में-
| आधार | प्राथमिक आंकड़े | द्वितीयक आंकड़े |
| संग्रह | स्वयं द्वारा पहली बार एकत्र | पूर्व-संकलित |
| शुद्धता | अधिक विश्वसनीय | तुलनात्मक रूप से कम |
| उद्देश्य | विशेष उद्देश्य हेतु | मूल उद्देश्य भिन्न हो सकता है |
| समय/लागत | अधिक | अपेक्षाकृत कम |
प्राथमिक आंकड़े एकत्र करने की विधियाँ:
(क) प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अन्वेषण – शोधकर्ता स्वयं व्यक्तियों से संपर्क करके जानकारी प्राप्त करता है।
(ख) अप्रत्यक्ष अन्वेषण – किसी अन्य मध्यवर्ती व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की जाती है।
(ग) डाक द्वारा प्रश्नावली – प्रश्नावली भेजकर जानकारी ली जाती है।
(घ) जानकारी देनेवालों से सहायता – विश्वसनीय व्यक्तियों से आँकड़े एकत्र किए जाते हैं।
(ङ) निरीक्षण विधि – कार्यों, घटनाओं या व्यवहार का अवलोकन कर आँकड़े संकलित किए जाते हैं।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


