NIOS Class 12 Economics Chapter 4 बेरोजगारी, निर्धनता और असमानता की समस्या Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 4 बेरोजगारी, निर्धनता और असमानता की समस्या Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.
NIOS Class 12 Economics Chapter 4 बेरोजगारी, निर्धनता और असमानता की समस्या
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
बेरोजगारी, निर्धनता और असमानता की समस्या
Chapter: 4
| पाठगत प्रश्न 4 .1 |
1. बेरोजगारी दर क्या है? भारत में इसे कैसे मापा जाता है?
उत्तर: बेरोजगारी दर उस श्रम शक्ति का प्रतिशत है, जो बिना काम के है।
इसे भारत में विभिन्न आधारों पर मापा जाता है –
(क) सामान्य स्थिति बेरोजगारी (UPS)।
(ख) सामान्य प्रमुख व सहायक स्थिति (UPSS)।
(ग) वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS)।
(घ) वर्तमान दैनिक स्थिति (CDS)।
भारत में बेरोजगारी दर की गणना प्रायः राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा की जाती है।
2. भारत में श्रम शक्ति में वृद्धि के क्या कारण हैं?
उत्तर: भारत में श्रम शक्ति में वृद्धि के कारण –
(क) जनसंख्या में तेज वृद्धि।
(ख) शिक्षा के कारण दृष्टिकोण में परिवर्तन, महिलाओं का श्रम बाज़ार में प्रवेश।
(ग) ग्रामीण से शहरी प्रवसन।
(घ) तकनीक का अभाव, कम उत्पादकता।
(ङ) सामाजिक – आर्थिक कारण, कम आय, अतिरिक्त आय की आवश्यकता।
पाठगत प्रश्न 4.2
1. भारत में निर्धनता रेखा की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: निर्धनता रेखा वह आय सीमा है, जिसके नीचे आने वाले व्यक्तियों या परिवारों को निर्धन माना जाता है। भारत में इसे “निर्धनता रेखा मानक” के आधार पर आँका जाता है, जिसे योजना आयोग और तेंदुलकर समिति द्वारा संशोधित किया गया।
निर्धनता रेखा की गणना –
• ग्रामीण क्षेत्र में मासिक उपभोग।
• शहरी क्षेत्र में मासिक उपभोग।
• भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन आदि पर खर्च, इनके आधार पर की जाती है।
2. संस्थागत साख की उपलब्धता, भारत में निर्धनता के स्तर को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर: संस्थागत साख की उपलब्धता निर्धनता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। जब निर्धन परिवारों को बैंक, सहकारी समितियों या सूक्ष्म वित्त संस्थानों से सस्ती एवं समय पर ऋण नहीं मिलता, तब वे महाजनों जैसे अनौपचारिक स्रोतों से ऊँची ब्याज दर पर कर्ज लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इससे वे कर्ज के दुष्चक्र में फँसते हैं और उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में नष्ट हो जाता है, जिससे निर्धनता और बढ़ती है। इसके विपरीत, संस्थागत साख मिलने पर गरीब लोग कृषि, स्वयं-रोजगार या छोटे व्यवसाय विकसित कर पाते हैं, जिससे उनकी आय बढ़ती है और निर्धनता में कमी आती है।
3. निर्धनता के दुष्चक्र से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर: निर्धनता का दुष्चक्र (Poverty Cycle) वह स्थिति है जिसमें गरीब व्यक्ति या गरीब अर्थव्यवस्था लगातार ऐसी प्रक्रिया में फँस जाती है जहाँ कम आय के कारण बचत नहीं हो पाती, बचत न होने से निवेश नहीं बढ़ता, कम निवेश से उत्पादकता घटती है और परिणामस्वरूप फिर से आय कम रह जाती है। इस प्रकार यह एक न समाप्त होने वाला चक्र बन जाता है जिसमें व्यक्ति, परिवार या देश लगातार गरीबी में फँसा रहता है और उससे बाहर निकलना कठिन हो जाता है।
पाठगत प्रश्न 4.3
1. श्रम शक्ति का प्रतिशत, जो बेरोजगार है, कहलाता है-
(i) रोजगार दर।
(ii) बेरोजगार जनसंख्या अनुपात।
(iii) बेरोजगार दर।
(iv) श्रम शक्ति दर।
उत्तर: (स) बेरोजगार दर।
2. श्रम शक्ति को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है-
(i) वे श्रमिक, जो कार्य की तलाश कर रहे हैं तथा प्रचलित मजदूरी की दर पर कार्य के लिए उपलब्ध है।
(ii) कोई जो कार्य कर रहा है अथवा सक्रिय रूप से कार्य की तलाश में है।
(iii) स्कूल छोड़ने की आयु तथा सेवा निवृत्ति की आयु के बीच बड़ी जनसंख्या।
(iv) वे जो यदि बेरोजगार रहते हैं तो लाभ प्राप्त करने का दावा करते हैं।
उत्तर: (ii) कोई जो कार्य कर रहा है अथवा सक्रिय रूप से कार्य की तलाश में है।
3. चक्रीय बेरोजगारी है-
(i) बेरोजगारी, जिसके परिणामस्वरूप लोग रोजगार प्राप्त करने के अवसर के लिए हतोत्साहित हो जाते हैं और वे रोजगार की तलाश बंद कर देते हैं।
(ii) बेरोजगार, जो अवसाद और मंदी के समय उत्पन्न होता है।
(iii) बेरोजगार का वह भाग, जो श्रम बाजार की सामान्य क्रिया के कारण होता है।
(iv) बेरोजगार का वह भाग, जो अर्थव्यवस्था की संरचना में परिवर्तन के कारण होता है तथा जिसके कारण कुछ उद्योगों में काफी मात्रा में रोजगार की हानि हो जाती है।
उत्तर: (ii) बेरोजगार, जो अवसाद और मंदी के समय उत्पन्न होता है।
4. निम्न में भारत में निर्धनता रेखा मापने की विधि कौन-सी है?
(i) निवेश पूँजी।
(ii) पूँजी विधि।
(iii) मानव विधि।
(iv) आय विधि।
उत्तर: (iv) आय विधि।
5. भारत में निर्धनता रेखा का अनुमान लगाने के लिए समय अवधि के अनुसार निदर्श सर्वेक्षण कौन करता है?
(i) राष्ट्रीय सर्वेक्षण संगठन।
(ii) राष्ट्रीय निदर्श सर्वेक्षण संगठन।
(iii) निदर्श सर्वेक्षण संगठन।
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर: (ii) राष्ट्रीय निदर्श सर्वेक्षण संगठन।
6. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना कितने दिनों के लिए रोजगार उपलब्ध कराता है?
(i) 70.
(ii) 80.
(iii) 90.
(iv) 100.
उत्तर: (iv) 100.

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


