NIOS Class 12 Economics Chapter 29 सरकार का बजट Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Economics Chapter 29 सरकार का बजट Notes and select need one. NIOS Class 12 Economics Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Economics Notes Paper 318.
NIOS Class 12 Economics Chapter 29 सरकार का बजट
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Economics Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Economics Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
सरकार का बजट
Chapter: 29
| पाठगत प्रश्न 29 .1 |
(a) सही विकल्प को चुनिएः
1. सरकार का बजट किसका वित्तीय विवरण है:
(i) वास्तविक व्यय एवं वास्तविक प्राप्तियों का।
(ii) अनुमानित व्यय एवं अनुमानित प्राप्तियों का।
(iii) अनुमाति व्ययों का।
(iv) अनुमानित प्राप्तियों का।
उत्तर: (ii) अनुमानित व्यय एवं अनुमानित प्राप्तियों का।
2. निम्न में से कौन पूंजीगत प्राप्तियां हैं:
(i) कर।
(ii) लाभांश।
(iii) लाभ।
(iv) ऋण, ऋणों की वसूली, विदेशों से प्राप्त अनुदान।
उत्तर: (iv) ऋण, ऋणों की वसूली, विदेशों से प्राप्त अनुदान।
3. राजस्व प्राप्तियां कौन-सी हैं:
(i) ऋण।
(ii) ऋण वसूली।
(iii) विदेशों से प्राप्त अनुदान।
(iv) कर, व्याज, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से मिलने वाला लाभांश।
उत्तर: (iv) कर, व्याज, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से मिलने वाला लाभांश।
4. सरकार का रक्षा पर किया गया व्यय है:
(i) राजस्व व्यय।
(ii) पूंजीगत व्यय।
(iii) योजना व्यय।
(iv) गैर-योजना व्यय।
उत्तर: (iv) गैर-योजना व्यय।
पाठगत प्रश्न 29.2
1. कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) सरकार का बजट घाटे में होता है, जब कुल बजटीय व्यय कुल बजटीय राजस्व_________ होता है। (से कम, से अधिक, के बराबर)
उत्तर: सरकार का बजट घाटे में होता है, जब कुल बजटीय व्यय कुल बजटीय राजस्व से अधिक होता है।
(ii) राजकोषीय घाटे में सरकार द्वारा लिया गया ________ ऋण है। (शामिल, शामिल नहीं)
उत्तर: राजकोषीय घाटे में सरकार द्वारा लिया गया शामिल नहीं ऋण है।
(iii) बजटीय घाटा, राजकोषीय घाटा का________ मापदंड है। (बेहतर, खराब)
उत्तर: बजटीय घाटा, राजकोषीय घाटा का खराब मापदंड है।
(iv) मुद्रा की पूर्ति ________है, जब सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से ऋण लेती है। (कम होती,बढ़ती है)
उत्तर: मुद्रा की पूर्ति बढ़ती है, जब सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से ऋण लेती है।
पाठांत प्रश्न
1. सरकार का बजट क्या है? ‘वित्तीय वर्ष’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: सरकार का बजट सरकार का एक वित्तीय वर्ष में प्रत्याशित आय तथा प्रत्याशित व्यय का मद वार ब्यौरा (विवरण) है। भारत में ‘वित्तीय वर्ष’ दो कैलेंडर वर्ष के बीच पहली अप्रैल से 31 मार्च तक की अवधि होती है।
2. सरकार के बजट की संरचना की रूप रेखा को बताइए एवं इसके विभिन्न घटकों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर: सरकार के बजट के मुख्य रूप से दो घटक होते हैं: प्राप्तियां: सरकार जिन विभिन्न स्रोतों से राजस्व वसूलती है। इसके दो भाग हैं – राजस्व प्राप्तियां (जैसे कर) और पूंजीगत प्राप्तियां (जैसे ऋण और विनिवेश)।
व्यय: सरकार द्वारा किया जाने वाला खर्च। इसे पूंजीगत व्यय व राजस्व व्यय, तथा योजना व्यय व गैर-योजना व्यय के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
3. राजस्व प्राप्तियां और पूंजीगति प्राप्तियों में भेद कीजिए।
उत्तर: राजस्व प्राप्तियां: यह वर्तमान आय होती है (जैसे—कर, उपक्रमों का लाभ, अनुदान)। ये प्राप्तियां सरकार पर न तो कोई देनदारी उत्पन्न करती हैं और न ही परिसंपत्तियों (assets) में कोई कमी लाती हैं।
पूंजीगत प्राप्तियां: ये वे प्राप्तियां होती हैं, जिनसे या तो सरकार पर देनदारी उत्पन्न होती है (जैसे- ऋण) अथवा सरकार की परिसंपत्तियों में कमी आती है (जैसे- ऋणों की वसूली और सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश)।
4. राजस्व व्यय एवं पूंजीगत व्यय में भेद कीजिए।
उत्तर: राजस्व व्यय: जब सरकार का ऐसा व्यय होता है जिससे न तो किसी परिसंपत्ति का निर्माण होता है और न किसी देयता (liability) में कमी आती है (जैसे—कर्मचारियों का वेतन, संपत्ति का रख-रखाव, निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा), तो उसे राजस्व व्यय कहते हैं।
पूंजीगत व्यय: जब सरकार परिसंपत्तियों के निर्माण (जैसे—भवन, सड़कें, पुल, नहर) अथवा देयताओं को कम करने (जैसे ऋण का भुगतान) पर व्यय करती है, तो वह पूंजीगत व्यय कहलाता है।
5. योजना तथा गैर-योजना व्यय में अंतर बताइए।
उत्तर: योजना व्यय: पंचवर्षीय योजनाओं की प्राथमिकताओं के आधार पर सरकार के बजट में प्रतिवर्ष होने वाले व्यय की व्यवस्था को योजना व्यय कहा जाता है।
गैर-योजना व्यय: योजना व्यय के अतिरिक्त सरकार रोजमर्रा की चीजों जैसे—पुलिस, न्याय प्रणाली, जल आपूर्ति, रक्षा एवं सरकार के विभिन्न विभागों पर जो खर्च करती है, उसे गैर-योजना व्यय कहते हैं।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

