🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 17 उपभोक्ता संरक्षण

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 17 उपभोक्ता संरक्षण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 17 उपभोक्ता संरक्षण Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 17 उपभोक्ता संरक्षण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 17 उपभोक्ता संरक्षण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 17

मॉड्यूल- 4 विपणन

पाठगत प्रश्न-17.1

1. अपने दैनिक जीवन के पाँच उदाहरण दें, जिसमें आप खुद को एक उपभोक्ता के रूप में देखते हैं।

उत्तर: (i) दुकान से सब्ज़ी और फल खरीदते समय।

(ii) मोबाइल फोन या इंटरनेट सेवा का उपयोग करते समय।

(iii) बस या ट्रेन का टिकट लेकर यात्रा करते समय।

(iv) बिजली और पानी की सेवाओं का उपयोग करते समय।

(v) साबुन, टूथपेस्ट, बिस्कुट जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएँ खरीदते समय।

2.उपभोक्ता शोषण को पहचानें और सामने दिए गए बॉक्स (x/✓) में सही, गलत का निशान लगाएं:

(अ) हल्दी पाउडर में पीला रंग मिलाकर बेचना। ()

उत्तर: ✓

(ब) एक टेबल फैन खरीदना जिस पर दो साल की वारंटी है। ()

उत्तर: ✗

(स) एक नूडल् का पैकेट जिसपर 100 ग्राम वजन लिखा है पर वह वास्तव में 80 ग्राम ही है।

उत्तर: ✓

3. एक यात्री एक डिलक्स बस में यात्रा करता है और उसकी सीट बिल्कुल आरामदेह नहीं है।

उत्तर: यह उपभोक्ता शोषण का उदाहरण है, क्योंकि यात्री ने डिलक्स बस सेवा के लिए अधिक किराया दिया है, लेकिन उसे अपेक्षित सुविधा प्राप्त नहीं हुई।

पाठगत प्रश्न-17.2

1. एक उपभोक्ता होने के कारण आप उसके अधिकारों को सूचीबद्ध करें-

उत्तर: एक उपभोक्ता के निम्नलिखित अधिकार होते हैं—

(i) सुरक्षा का अधिकार – हानिकारक वस्तुओं से सुरक्षा का अधिकार।

(ii) जानकारी का अधिकार – वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, मूल्य आदि की सही जानकारी पाने का अधिकार।

(iii) चयन का अधिकार – विभिन्न वस्तुओं में से चुनने का अधिकार।

(iv) सुने जाने का अधिकार – शिकायत को सुने जाने का अधिकार।

(v) प्रतिपूर्ति का अधिकार – शोषण की स्थिति में क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार।

(vi) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार – उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी पाने का अधिकार।

2. निम्नलिखित उदाहरणों में उल्लंघन किए जा रहे उपभोक्ता के प्रासंगिक अधिकारों की पहचान करें।

(अ) एक एसिड की बोतल बिना उसके ढक्कन को सील किए बेची जा रही है।

उत्तर : सुरक्षा का अधिकार।

(ब) दवाई बिना किसी समय सीमा की तिथि एवं निर्माण की तिथि के बेची जा रही है।

उत्तर : जानकारी का अधिकार।

(स) विक्रेता द्वारा उपभोक्ता पर दबाव बनाया जाना कि उसके पास जो उत्पाद है वही ले लो।

उत्तर : चयन का अधिकार।

(द) एक सामान्य उपभोक्ता जिसे उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी नहीं है और उसे शिकायत करने की सही प्रक्रिया की भी जानकारी नहीं है।

उत्तर : उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार।

3. निम्नलिखित चिन्हों का मिलान उत्पाद की गुणवत्ता के आधार पर करें-

उत्तर: 

गुणवत्ता को दर्शाने वाले चिन्हउत्पाद
I. AGMARK(अ) संसाधित भोज्य पदार्थ
II. ISI(द) औद्योगिक उत्पाद
III. हॉलमार्क (BIS)(स) आभूषण
IV. FPO(ब) कृषि सम्बन्धी उत्पाद

पाठगत प्रश्न-17.3

1. रिक्त स्थान की पूर्ति:

(i) विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है ____________।

उत्तर: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है – 15 मार्च को।

(ii) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस _________ को मनाया जाता है।

उत्तर: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस – 24 दिसम्बर को मनाया जाता है।

2. उपभोक्ता संरक्षण के विभिन्न तरीकों और साधनों के विषय में बताइये।

उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण के लिए अनेक तरीके और साधन अपनाए जाते हैं। इसके अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता फैलाना, उपभोक्ता शिक्षा प्रदान करना, सही माप-तौल और गुणवत्ता चिह्नों का उपयोग, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ता अदालतों की स्थापना तथा स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की भूमिका प्रमुख है। इन सभी तरीकों से उपभोक्ताओं को शोषण से बचाया जाता है और उनके अधिकारों की रक्षा की जाती है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top