🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 18 आन्तरिक व्यापार

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 18 आन्तरिक व्यापार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 18 आन्तरिक व्यापार Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 18 आन्तरिक व्यापार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 18 आन्तरिक व्यापार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 18

मॉड्यूल-5 व्यापार

पाठगत प्रश्न 18.1

1. ‘आंतरिक व्यापार’ के किन्हीं दो कार्यों के विषय में बताइये।

उत्तर: आंतरिक व्यापार के प्रमुख कार्यों में से कोई दो कार्य निम्नलिखित हैं:

(i) वस्तुओं का संग्रह (Collection of Goods): आंतरिक व्यापार के अंतर्गत व्यापारी विभिन्न उत्पादकों से वस्तुओं का संग्रह करता है ताकि उन्हें उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुँचाया जा सके।

(ii) वस्तुओं का वितरण (Distribution of Goods): व्यापारी वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक तथा थोक विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का कार्य करता है।

2. निम्नलिखित वाक्यों में से पहचानकर थोक विक्रेता के लिए WT एवं फुटकर विक्रेत के लिए RT का प्रयोग वाक्य के समक्ष दिए गए बॉक्स में करें।

(अ) उत्पाद की सीमित मात्रा का व्यवसाय करना।

उत्तर: RT.

(ब) थोक विक्रेता से सामान खरीदना और उसे फर से बेचना।

उत्तर: RT.

(स) ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग की सुविधा प्रदान करना।

उत्तर: WT.

(द) उत्पादक से थोक में वस्तुओं की खरीद करना।

उत्तर: WT. 

(य) यह व्यावसायिक गतिविधि नगर या कस्बे के करीब की जाती है।

उत्तर: RT.

पाठगत प्रश्न 18.2

1. क्या मध्यस्थ व्यक्ति या बिचौलियों को समाप्त कर देना चाहिए? यदि आप सहमत हैं तो कारण बताइये।

उत्तर: हाँ, मध्यस्थ व्यक्ति या बिचौलियों को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि इनके कारण वस्तुओं की कीमत बढ़ती है, उत्पादक को उचित मूल्य नहीं मिलता और उपभोक्ता को महँगी वस्तुएँ खरीदनी पड़ती हैं।

2. निम्नलिखित वाक्यों को सही करें:

(अ) एक थोक विक्रेता का उपभोक्ता के साथ सीधा संपर्क होता है।

उत्तर: एक खुदरा व्यवसायी सीधे उपभोक्ता से जुड़ा होता है।

(ब) उत्पादक एक मध्यस्थ के रूप में वितरण श्रृंखला का अंग होता है।

उत्तर: खुदरा व्यापार में लगने वाली पूंजी कम होती है।

(स) थोक व्यापार करने में कम पूंजी की आवश्यकता होती है।

उत्तर: थोक विक्रेता/फुटकर विक्रेता वितरण चेन में मध्यस्थ होते हैं।

(द) दो मध्यस्थों की उपस्थिति उत्पाद की कीमत को बढ़ा देती है।

उत्तर: कोई परिवर्तन नहीं।

(य) एक थोक विक्रेता द्वारा फुटकर विक्रेता से उत्पाद खरीदा जाता है।

उत्तर: एक खुदरा व्यवसायी थोक व्यवसायी से उतपाद खरीदता है।

पाठगत प्रश्न 18.3

1. ‘खुदरा व्यापार’ से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: खुदरा व्यापार वह व्यापार है जिसमें वस्तुओं को थोक विक्रेताओं से खरीदकर अंतिम उपभोक्ताओं को छोटी मात्रा में सीधे बेचा जाता है। इसमें उपभोक्ता से सीधा संपर्क होता है।

2. खुदरा व्यवसाय के प्रकारों को बताइये:

(अ) एक विशेष सामान की बिक्री जैसे किताबें, खिलौने आदि ( )

उत्तर: विशेषता स्टोर (Speciality Store)।

(ब) एक स्टोर पर ही विभिन्न सामानों की बिक्री एक विशेष ब्रांड की ()

उत्तर: चेन स्टोर (Chain Store)।

(स) दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की बिक्री करने वाला स्टोर ( )

उत्तर: सुपर मार्केट (Supermarket)।

(द) शहर के फुटपाथ पर बेची जानी वाली वस्तुएं ( )

उत्तर: फुटपाथ विक्रेता / सड़क विक्रेता (Street Hawkers)।

(य) वह स्टोर जहां किताबें और कपड़े सस्ते दामों पर बेची जाती हैं ( )

उत्तर: डिस्काउंट स्टोर (Discount Store)।

पाठगत प्रश्न -18.4

1. मल्टीपल शॉप्स की सजावट, डिस्पले, साइनबोर्ड, एक जैसे बनाए गए हैं क्यों? कारण बताइये ?

उत्तर: मल्टीपल शॉप्स की सजावट, डिस्प्ले और साइनबोर्ड एक जैसे इसलिए बनाए जाते हैं ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके तथा सभी दुकानों में समान स्वामित्व और एकरूपता बनी रहे। इससे ग्राहकों में विश्वास बढ़ता है और ब्रांड की पहचान मजबूत होती है।

2. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए-

(अ) डिपार्टमेंटल स्टोर (विभागीय दुकानों) का मालिक कौन होता है?

उत्तर: डिपार्टमेंटल स्टोर का मालिक बड़ा व्यापारी (व्यक्तिगत या समूह) होता है।

(ब) मल्टीपल शॉप्स का मालिक कौन होता है?

उत्तर: मल्टीपल शॉप्स का मालिक बड़ा निर्माता या उत्पादक होता है।

(स) एक छत के नीचे विभिन्न दुकानों को चलाना किस स्टोर के अंतर्गत आता है?

उत्तर: यह विभागीय स्टोर (डिपार्टमेंटल स्टोर) के अंतर्गत आता है।

(द) मल्टीपल शॉप्स के दिन-प्रतिदिन के मामले को कौन नियंत्रित करता है?

उत्तर: मल्टीपल शॉप्स के दिन-प्रतिदिन के मामलों को शाखा प्रबंधक नियंत्रित करता है।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top