NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 5 परमाणु संरचना Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 5 परमाणु संरचना Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 5 परमाणु संरचना
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
परमाणु संरचना
Chapter: 5
पाठगत प्रश्न 5.1
1. सभी द्रव्यों में मौजूद दोनों आवेशित कणों के नाम लिखो।
उत्तर: सभी द्रव्यों में मौजूद दोनों आवेशित कणों के नाम है — इलेक्ट्रॉन व प्रोटोन।
2. एक कैथोड किरण नली का वर्णन करिये।
उत्तर: एक कैथोड किरण नली आंशिक रूप से खाली नली होती है जिसमें धातु के दो इलेक्ट्रोड होते हैं। ऋणावेशित इलेक्ट्रोड को कैथोड और घनावेशित इलेक्ट्रोड को ऐनोड कहते हैं। इन इलेक्ट्रोड को उच्च वोल्टेज स्रोत से जोड़ा जाता है।
3. कैथोड किरण नली से निकलने वाले ऋणावेशित कणों के नाम लिखिये।
उत्तर: कैथोड किरण नली से निकलने वाले ऋणावेशित कणों के नाम है — इलेक्ट्रॉन।
4. विभिन्न गैसों से प्राप्त कैनाल किरणों के कणों का e/m का मान भिन्न क्यों होता है?
उत्तर: जब कैथोड से उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन नली में मौजूद गैस के उदासीन परमाणु के साथ टकराते हैं, उनमें से घनावेशित कण को पीछे छोड़ कर इलैक्ट्रॉन बाहर निकल कर कैथोड की दिशा में दौड़ता है। क्योंकि विभिन्न गैसों के परमाणुओं में मौजूद प्रोटोनों की संख्या भिन्न होती है इसी कारण घनावेशित आयनो का e/m मान अलग अलग होता है।
पाठगत प्रश्न 5.2
1. परमाणु के थामसन मॉडल का वर्णन कीजिए इसको क्या कहते हैं?
उत्तर: थामसन मॉडल के अनुसार, परमाणु एक समान घनावेशित बड़े गोलाकार क्षेत्र के रूप में माना जाता है। जिसमें कुछ संख्या में छोटे ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन चारों ओर बिखरे हुये हैं। इस मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल का नाम दिया गया।
2. यदि थामसन का मॉडल सही होता है तो α-किरणों के प्रकीर्णन प्रयोग में प्रेक्षण क्या होता?
उत्तर: यदि थामसन मॉडल सही होता तो α-किरणों बिखरने प्रयोग में -कण परमाणु से सीधी रेखा में पारित होते।
3. किरणों का प्रर्कीणन प्रयोग किसने किया? इसका क्या अवलोकन हुआ?
उत्तर: गीजर और मार्सडेन के द्वारा दिया गया -किरण प्रकीर्णन प्रयोग में जब एक रेडियोधर्मी स्रोत से निकली -किरणों की धारा को स्वर्ण धातु पतली पन्नी पर पारित किया गया। अधिकांश -कण धातु पन्नी के पार सीधी रेखा में चले जाते हैं। कुछ -कण अपने पक्ष से थोड़ा विक्षेपित हो जाते हैं कुछ -कण अधिक कोण से विक्षेपित हो जाते हैं। बहुत कम कण प्रतिक्षेपित हो जाते हैं।
4. रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तावित परमाणु के मॉडल का वर्णन कीजिए।
उत्तर: रदरफोर्ड मॉडल के अनुसार परमाणु के केंद्र में एक सघन और घनावेशित क्षेत्र है जिसे नाभिक कहा जाता है और ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन उसके चारों ओर परिक्रमा करते हैं। परमाणु का कुल घनावेश और समस्त द्रव्यमान परमाणु के केंद्र में संचित है।
पाठगत प्रश्न 5.3
1. परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की किसी भी दो कमियों को बताइये।
उत्तर: रदरफोर्ड मॉडल, परमाणु के स्थायित्व, इलेक्ट्रॉन का वितरण और परमाणु द्रव्यमान व परमाणु संख्या (प्रोटोनों की संख्या) में संबंध दिखाने में असफल रहा है।
2. बोर मॉडल की अवधारणा को समझाइये।
उत्तर: बोर मॉडल के दो अवधारणा इस प्रकार हैं-
(i) इलेक्ट्रॉन केंद्रीय नाभिक के चारों ओर तथ ऊर्जा की निश्चित परिपत्र पथ में घूमते हैं।
(ii) इलेक्ट्रान ऊर्जा को अवशोषित या उत्सर्जन के द्वारा अपनी कक्षा या ऊर्जा का स्तर बदल सकते है।
(iii) बोर के प्रस्ताव के अनुसार इलेक्ट्रान ऊर्जा का उत्सर्जन के बिना एक स्थाई ऊर्जा स्तर घूमते हैं। यही परमाणु की स्थिरता का कारण है।
3. परमाणु का बोर मॉडल परमाणु की स्थिरता की व्याख्या कैसे करता है?
उत्तर: बोर के अनुसार इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर केवल निश्चित कक्षाओं में घूमते हैं और इन कक्षाओं में रहते हुए ऊर्जा का उत्सर्जन नहीं करते। इसलिए वे नाभिक में नहीं गिरते और परमाणु स्थिर रहता है।
पाठगत प्रश्न 5.4
1. न्यूट्रॉन क्या है और यह परमाणु में कहां स्थित है?
उत्तर: यह परमाणु के नाभिक का उदासीन परमाणु कण है।
2. α-कणों में कितने न्यूट्रॉन होते हैं?
उत्तर: एक -कण में दो न्यूट्रॉन शामिल हैं।
3. आप एक इलैक्ट्रॉन और प्रोटोन के बीच कैसे भेद करेंगे?
उत्तर: इलेक्ट्रॉन व प्रोटोन को उनके आवेश व द्रव्यमान के कारण पहचान सकते हैं। इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित कण हैं। प्रोटोन घनावेशित कण है। प्रोटोन की संहति इलेक्ट्रॉन की संर्हति की तुलना में 1840 गुना भारी होती है।
पाठगत प्रश्न 5.5
1. एक सोडियम परमाणु की परमाणु संख्या 11 व द्रव्यमान संख्या 23 है। सोडियम परमाणु में प्रोटोन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन की संख्या की गणना कीजिए।
उत्तर: (i) इलेक्ट्रॉन की संख्या – 11
(ii) प्रोटोनों की संख्या – 12

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


