NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 4 रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 4 रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 4 रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
रासायनिक अभिक्रियाएं और समीकरण
Chapter: 4
पाठगत प्रश्न 4.1
1. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिये रासायनिक समीकरण बनायेः
(i) जिंक धातु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल जलीय के साथ क्रिया करके जिंक क्लोराइड व हाइड्रोजन गैस बनाता है।
उत्तर: Zn(s) + 2HCl (aq) → ZnCl2(aq) + H2(g)
(ii) ठोस मरकरी (II) आक्साइड को गर्म करने पर तरल मरकरी व ऑक्सीजन गैस प्राप्त होती है।
उत्तर: 2HgO (s) → 2Hg (l) + O2
2. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित करियेः
(i) H2SO4 (aq) + NaOH (aq) → Na2SO4 (aq) + H2O (l)
उत्तर: H2SO4 (aq) + 2NaOH(aq) → Na2SO4(aq) 2H2O (l)
(ii) Al (s) + HCl (aq) → AlCl3 + H2 (g)
उत्तर: 2Al (s) + 6HCl(aq) → 1AlCl3(aq) + 3H2 (g)
3. एक संतुलित रासायनिक समीकरण क्या होता है? रासायनिक समीकरण को संतुलित क्यों किया जाता है?
उत्तर: गैसों की रासायनिक क्रिया के समय उने अभिकारकों व उत्पाद का आयतन सरल पूर्णांकों से संबंधित होता है, यदि उनका आयतन एक ही तापमन व दाब पर मापा जाये तो एक संतुलित गैसीय रासायनिक अभिक्रिया में हमें अभिकारक व उत्पाद के आयतन व मोल में आपस में संबंद्ध मिलता है।
पाठगत प्रश्न 4.2
1. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में कौन सा रीडॉक्स क्रिया के उदाहरण नहीं हैं।
(i) AgNO3(aq) + HCl (aq) → AgCl(s) + HNO3(aq)
(ii) MnO2 (s) + 4HCl(aq) → MnCl2 (aq) + 2H2O (l) + Cl2(g)
(iii) 4Na (s) + O2 (g) → 2Na2O (s)
उत्तर: (i) AgNO3(aq) + HCl (aq) → AgCl(s) + HNO3(aq)
2. निम्नलिखित क्रियाओं में आक्सीकारकों व अपचायकों की पहचान करोः
(i) H2(g) + Cl2(g) → 2HCl (g)
उत्तर: H2 का आक्सीकरण व Cl2 का अपचयन होता है।
(ii) H2 (g) + CuO(s) → Cu(s) + H2O (l)
उत्तर: H2 का आक्सीकरण व CuO का अपचयन होता है।
(iii) Zn (s) + 2AgNO3 (aq) → Zn(NO3)2 (aq) 2Ag (s)
उत्तर: Zn का आक्सीकरण व A g^ + का (AgNO3 ) में अपचयन होता है।
पाठगत प्रश्न
1. A. निम्नलिखित के रासायनिक समीकरण लिखो व उन्हें संतुलित करोः
(a) कार्बन + ऑक्सीजन → कार्बन डाईऑक्साइड
उत्तर: C+O2 → CO2
(b) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
उत्तर: H2+ Cl2 → 2HCl
(c) बेरियम + सोडियम क्लोराइड सल्फेट → बेरियम + सोडियम सल्फेट क्लोराइड
उत्तर: BaCl2 + Na2SO4 → BaSO4 + 2NaCl
B. निम्नलिखित क्रियाओं को उनके प्रतीक भौतिक अवस्था व आवश्यक दर्शाये यदि कोई है तो तीर के ऊपर दर्शाकर उनका संतुलित समीकरण बनायें।
(a) नाइट्रोजन 200 वायुमण्डलीय दबाब व 600°C तापमान पर उत्प्रेरक के रूप में लोहे की उपस्थिति में हाइड्रोजन से क्रिया करता औ और अमोनिया उत्पाद प्राप्त होता है।
उत्तर:
(b) सोडियम हाइड्रोक्साइड का जलीय विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ क्रिया करके सोडियम क्लोराइड और पानी का उत्पादन करता है।
उत्तर: NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l)
(c) क्लोरीन गैस की उपस्थिति में फास्फोरस जल कर फास्फोरस पेंटाक्लोराइड बनाता है।
उत्तर: P₄ (s) + 10Cl₂ (g) → 4PCl₅ (s)
C. निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजियेः
(a) Ca (OH)2 + HNO3 →Ca(NO3)2 + H2O
उत्तर: Ca(OH)₂ + 2HNO₃ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O
(b) BaCl2 (aq) + H2SO4 (aq) → BaSO4 (s) + HCl (aq)
उत्तर: BaCl₂ (aq) + H₂SO₄ (aq) → BaSO₄ (s) + 2HCl (aq)
(c) Cu SO4 (aq) + Zn (s) →ZnSO4 (aq) + Cu (s)
उत्तर: CuSO₄ (aq) + Zn (s) → ZnSO₄ (aq) + Cu (s)
(d) H2S (g) + SO2 (g)-→S (s) + H2O (1)
उत्तर: 2H₂S (g) + SO₂ (g) → 3S (s) + 2H₂O (l)
(e) BaCl2 (aq) + Al2(SO4)3 (aq) → AlCl3 (aq) + BaSO4 (s)
उत्तर: 3BaCl₂ (aq) + Al₂(SO₄)₃ (aq) → 2AlCl₃ (aq) + 3BaSO₄ (s)
(f) Pb(NO3)2 (aq) + Fe2(SO4) (aq) → Fe(NO3)3 (aq) + PbSO4 (5)
उत्तर: 3Pb(NO₃)₂ (aq) + Fe₂(SO₄)₃ (aq) → 2Fe(NO₃)₃ (aq) + 3PbSO₄ (s)
(g) कैल्शियम हाइड्राक्साइड + कार्बन डाईऑक्साइड कैल्शियम कार्बोनेट + पानी
उत्तर: Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O
(h) एल्यूमिनियम + कॉपर (II) क्लोराइड → एल्यूमिनियम क्लोराइड + कोपर
उत्तर: 2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu
(i) कैल्शियम कार्बोनेट हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कैल्शियम क्लोराइड + पानी + कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर: CaCO₃ + 2HCl → CaCl₂ + H₂O + CO₂
2. एक संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? एक संतुलित रासायनिक समीकरण के तीन अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर: परिभाषा: द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुसार, एक संतुलित रासायनिक समीकरण वह होता है जिसमें अभिक्रिया से पहले (अभिकारक) और अभिक्रिया के बाद (उत्पाद) प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या दोनों ओर बराबर होती है।
तीन अभिलक्षण (विशेषताएं):
(i) यह अभिक्रिया में भाग लेने वाले अणुओं और परमाणुओं की संख्या तथा उनके भार की जानकारी देता है।
(ii) यह अभिक्रिया में भाग लेने वाले मोल की संख्या को दर्शाता है।
(iii) यदि अभिकारक और उत्पाद गैस अवस्था में हैं, तो यह उनके आयतन और मात्राओं के बीच संबंध बताता है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

