NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 6 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 6 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 6 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 6 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 6

पाठगत प्रश्न 6.1

1. A, B और C तत्व डाबेरीनर त्रिक का गठन करते है। A का परमाणु द्रव्यमान 20 है और C का 40। B के परमाणु द्रव्यमान की परिकल्पना कीजिए। 

उत्तर: परमाणु द्रव्यमान B = 20+40/2 = 30

2. तत्वों के वर्गीकरण में मेन्डेलीफ ने परमाणु के कौन से गुणों का प्रयोग किया।

उत्तर: परमाणु द्रव्यमान।

3. मेन्डेलीफ आवर्त सारणी में रासायनिक दृष्टि कोण से समान तत्वों का स्थान कहां है? वर्ग में अथवा आवर्त में?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: वर्ग में।

4. मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान थे उनका क्या महत्व है?

उत्तर: ये उन तत्वों के स्थान से जिनकी खोज अभी होना बाकी है ।

5. मेन्डलीफ आवर्त सारणी के किन्ही तीन दोषों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: (i) हाइड्रोजन का स्थान।

(ii) समस्थानिकों का स्थान।

(iii) तत्वों के विषय युग्म।

पाठगत प्रश्न 6.2

1. मेन्डलीफ आवर्त सारणी को किन्ही दो दोष दीजिए जिन्हें आधुनिक आवर्त सारणी से दूर किया गया।

उत्तर: हाइड्रोजन की स्थिति स्पष्ट नहीं थी।

समस्थानिकों (Isotopes) का सही स्थान निर्धारित नहीं था।

2. उपधातु विकर्ण रेखा पर उपस्थित होते है जो कि समूह 13 से समूह 16 में नीचे की ओर जाती है। क्या आधुनिक आवर्त सारणी में इनका स्थान उचित मानते हो।

पाठगत प्रश्न 6.3

1. उचित शब्दों के साथ रिक्त स्थान भरो।

(अ) किसी आवर्त में नाभिक और संयोजी इलेक्ट्रॉन के बीच आकर्षण ____________ है।

उत्तर: किसी आवर्त में नाभिक और संयोजी इलेक्ट्रॉन के बीच आकर्षण बढ़ जाता है।

(ब) किसी आवर्त में बायें से दायें तत्वों की परमाणु त्रिज्या __________ है।

उत्तर: किसी आवर्त में बायें से दायें तत्वों की परमाणु त्रिज्या घटता है।

(स) एक ही तत्व के घनायक की त्रिज्या उसके तटस्थ परमाणु की तुलना में _____________ होती है।

उत्तर: एक ही तत्व के घनायक की त्रिज्या उसके तटस्थ परमाणु की तुलना में छोटा होती है।

(ङ) एक वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के धात्विक लक्षण _____________ हैं।

उत्तर: एक वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के धात्विक लक्षण बढ़ जाता है।

2. निम्नलिखित वर्ग पहेली मे तत्व क्षैतिज स्तम्भ नीचे की ओर विकर्ण रेखीय नीचे की और उपस्थित हैं आइए हमें पता लगाऐं की आप 5 मिनट में कितने तत्वों को ढूंढ सकते हो।

उत्तर: इस पहेली में तत्व आवर्त सारणी के अनुसार क्षैतिज पंक्तियों, ऊर्ध्वाधर स्तम्भों और नीचे की ओर विकर्ण रेखाओं में व्यवस्थित हैं। 5 मिनट में अधिकतम तत्व पहचानने के लिए पहले संकेत या संख्या वाले बॉक्स देखें, फिर पंक्तियों और स्तम्भों के क्रम से तत्वों की पहचान करें तथा विकर्ण रेखाओं से धातु, अधातु या अर्धधातु का वर्ग निर्धारित करें। निचले हिस्सों में उपस्थित तत्वों को उनकी आवर्त स्थिति के अनुसार चिन्हित करने से आप जल्दी और आसानी से अधिकांश तत्व ढूँढ सकते हैं।

पाठगत प्रश्न 

1. निम्न में से कौन सा तत्वों के वर्गीकरण का सबसे जल्दी प्रयास किया गया था।

(a) तत्वों का धातु व अधातु में वर्गीकरण।

(b) न्यूलैण्ड का अष्टक नियम।

(c) डाबेरीनर के त्रिक समूह।

(d) मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी।

उत्तर: (a) तत्वों का धातु व अधातु में वर्गीकरण।

2. अष्टक नियम किस के द्वारा दिया गया था-

(a) मेन्डेलीफ।

(b) न्यूलैण्ड।

(c) लोथर मेयर।

(d) डाबेरीनर।

उत्तर: (b) न्यूलैण्ड।

3. मेन्डेलीफ के द्वारा दिया गया आवर्त नियम के अनुसार एक तत्व के कौन से गुण का आवर्ती फलन होता है।

(a) परमाणु की मात्रा।

(b) परमाणु आकार।

(c) परमाणु संख्या।

(d) परमाणु द्रव्यमान।

उत्तर: (d) परमाणु द्रव्यमान।

4. सभी तत्वों के नाभिक में कौन सा का सार्वभौमिक रूप से मौजूद है।

(a) न्यूट्रान।

(b) प्रोटोन।

(c) इलेक्ट्रान।

(d) उपरोक्त में कोई नहीं।

उत्तर: (b) प्रोटोन।

5. पोटेशियम सोडियम की तुलना में अधिक धात्विक है क्योंकि- 

(a) दोनों के वाह्यतम कोश में एक इलेक्ट्रान है।

(b) दोनों अत्यधिक विद्युत घनात्मक है।

(c) सोडियम पोटेशियम की तुलना में आकार में बड़ा है।

(d) पोटेशियम सोडियम की तुलना में आकार में बड़ा है।

उत्तर: (d) पोटेशियम सोडियम की तुलना में आकार में बड़ा है।

6. निम्न में से कौन सा तत्व अपने क्लोराइड में अपने संयोजी इलेक्ट्रान के बराबर संयोजकता नहीं दिखाता है?

(a) NaCl

(b) MgCl2

(c) AlCl3

(d) PCl3

उत्तर: (c) AlCl3

7. निम्नलिखित तत्वों में किस तत्व की घनायन बनाने की प्रवृत्ति न्यूनतम है।

(a) Na

(b) Ca

(c) B

(d) Al

उत्तर: (a) Na 

8. निम्न में से कौन सा तत्व काबी तत्वों में वर्ग से संबंधित नहीं है?

(a) Li

(b) Na

(c) Be

(d) K

उत्तर: (c) Be 

9. आवर्त सारणी के 5वें आवर्त में कितने तत्व मौजूद हैं?

(a) 2

(b) 8

(c) 32

(d) 18

उत्तर: (d) 18 

10. परमाणु संख्या 9 के साथ तत्व निम्न में से कौन स परमाणु संख्या वाले तत्व के समान दिखता है।

(a) 35

(b) 27

(c) 17

(d) 8

उत्तर: (c) 17

11. परमाणु संख्या 20 के साथ तत्व आवर्त सारणी के कौन से आवर्त में रखा जाता है?

(a) 4

(b) 3

(c) 2

(d) 1

उत्तर: (a) 4 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top