NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 31 भोजन उत्पादन एवं पशुपालन

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 31 भोजन उत्पादन एवं पशुपालन Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 31 भोजन उत्पादन एवं पशुपालन Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 31 भोजन उत्पादन एवं पशुपालन

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 31

पाठगत प्रश्न 31.1

1. भारत में कृषि के शोध एवं विकास की दिशा में किस परिषद की स्थापना हुई है?

उत्तर: भारत में कृषि के शोध एवं विकास की दिशा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना हुई है।

2. फसल चक्र के तीन लाभ बताइए?

उत्तर: फसल चक्र के तीन लाभ है-

(i) अधिक फसलोत्पादन।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(ii) भूमि कटाव रोकना।

(iii) कीट एवं रोग नियंत्रण।

3. निम्नलिखित सारणी मे रिक्त स्थान पूर्ण कीजिये, एक उदाहरण आपकी सुविधा के लिए दिया गया है:

नाम पद्धति
1. आलू के बाद मूंग की खेती (क) _________________________
2. एक ही खेत में चार फसलों को उगाना (ख) _________________________
3. __________________________(ग) जैविक कृषि 
4. बरसीम, जौ, सूरजमुखी (घ) __________________________

उत्तर: 

नाम पद्धति
1. आलू के बाद मूंग की खेती (क) फसल चक्र 
2. एक ही खेत में चार फसलों को उगाना (ख) बहुफसलोत्पादन 
3. फसलों को हानि पहुंचाए बिना फसल (ग) जैविक कृषि 
4. बरसीम, जौ, सूरजमुखी (घ) मिश्रित खेती

पाठगत प्रश्न 31.2

1. नीचे कुछ कथन दिये गये है, जिन्हे आप क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित कीजिये जिससे नीचे दी गयी माला पूरी हो सके:

1. शस्यवर्तन यंत्र का प्रयोग करना।

2. नवोद्भिद्दों का प्रतिरोपण करना।

3. वर्मीकम्पोस्ट बनाना।

4. बीजों को सिरोसिन या ऐग्रोसिन में डुबोकर उपचार करना।

5. मिश्रित खेती का प्रयोग।

6. मृद्रा को समृद्ध व उपजाऊ बनाना।

7. रोपण क्यारी की तैयारी।

उत्तर: (क) शस्यवर्तन यंत्र का प्रयोग करना।

(ख) बीजों को सिरोसिन या ऐग्रोसिन में डुबोकर उपचार करना।

(ग) रोपण क्यारी की तैयारी।

(घ) नवोद्भिद्दों का प्रतिरोपण करना।

(च) वर्मीकम्पोस्ट बनाना।

2. बढ़ती फसल को खरपतवार के आक्रमण से बचाने की एक रसायनिक व एक जैविक विधि का नाम लिखे।

उत्तर: खरपतवारनाशी के छिड़काव से, जैसे एम. सी. पी. ए. और सीमाजीन आदि तथा जलीय खरपतवारों का मछलियों द्वारा खाया जाना।

3. कीट-पीड़क हटाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? रसायनिक कीटनाश्कों के प्रयोग से क्या हानि हो सकती है?

उत्तर: कीट-पीड़क हटाने के लिए पीड़कनाशी का छिड़काव कर सकते हैं। परन्तु पीड़कनाशी औषधियाँ पौधों तथा जानवरों के लिए विषैले हो सकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण के कारण बन सकते हैं। पीड़कों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिरोध क्षमता वाली किस्मों का उपयोग किया जा सकता है। रासायनिक रीति के अतिरिक्त जैविक नियंत्रित रीति भी प्रयोग में लाई जाती है। जैसे कि जलीय खरपतवार कुछ मछलियों द्वारा खाए जाते हैं। 

4. बेहतर भण्डारण के लिए जिन संरचनाओं का प्रयोग होता है उनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए?

(i) ____________________  (ii) __________________

उत्तर: पूसा बिन, पूसा क्यूबिकल।

पाठगत प्रश्न 31.3

1. आज नवीन प्रौद्योगिकी के प्रयोग से समुद्र में मछलियों के विशाल समूह का पता लगाया जाता है। यह प्रौद्योगिकी ____________ कहलाती है।

उत्तर: आज नवीन प्रौद्योगिकी के प्रयोग से समुद्र में मछलियों के विशाल समूह का पता लगाया जाता है। यह प्रौद्योगिकी ध्वनि यंत्र कहलाती है।

2. _____________ का संवर्धन मोती प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

उत्तर: ऑएस्टर का संवर्धन मोती प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

3. किन्ही दो आर्थिक महत्व वाली मछलियों के नाम बताइए।

उत्तर: किन्ही दो आर्थिक महत्व वाली मछलियों के नाम है- मुलेट और पर्लपास्ट।

4. मवेशियों के दुग्ध स्रवण काल को बढ़ाने से _____________ उत्पादन भी साथ साथ बढ़ सकता है। 

उत्तर: मवेशियों के दुग्ध स्रवण काल को बढ़ाने से दुग्ध उत्पादन भी साथ साथ बढ़ सकता है।

पाठगत प्रश्न 31.4

1. किसी भी समय पर किसी क्षेत्र या देश के सभी लोगों के लिए भोजन की उपलब्धता, सुलभता और भोजन की व्यय करने की क्षमता _____________ कहलाती है।

उत्तर: किसी भी समय पर किसी क्षेत्र या देश के सभी लोगों के लिए भोजन की उपलब्धता, सुलभता और भोजन की व्यय करने की क्षमता खाद्य सुरक्षा कहलाती है।

2. सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफ. सी. आई.) के माध्यम से अनाज का भण्डार ____________ कहलाता है।

उत्तर: सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफ. सी. आई.) के माध्यम से अनाज का भण्डार प्रतिरोधक भण्डार कहलाता है।

3. सरकार द्वारा नियंत्रित राशन की दुकान से राशन सामग्री _____________ प्रणाली के अन्तर्गत वितरित की जाती है। 

उत्तर: सरकार द्वारा नियंत्रित राशन की दुकान से राशन सामग्री जन वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित की जाती है।

4. खाद्य सुरक्षा व गरीबी उन्मूलन की दृश्टि से आरम्भ किए गए किन्ही दो कार्यक्रमों के नाम बताइए।

उत्तर: खाद्य सुरक्षा व गरीबी उन्मूलन की दृश्टि से आरम्भ किए गए किन्ही दो कार्यक्रमों के नाम है – मिड – डे मील योजना और अन्नपूर्णा योजना।

5. पौधों की कोशिकाओं या ऊतकों को अलग करके परखनली या बीकर में पोषक घोल डालकर उनका संवर्धन _____________  कहलाता है।

उत्तर: पौधों की कोशिकाओं या ऊतकों को अलग करके परखनली या बीकर में पोषक घोल डालकर उनका संवर्धन ऊतक या कोशिका संवर्धन कहलाता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top