NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 30 पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 30 पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 30 पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव
Chapter: 30
पाठगत प्रश्न 30.1
1. प्राकृतिक आपदा’ को परिभाषित कीजिए। कोई तीन आपदाओं के नाम लीखिए।
उत्तर: प्राकृतिक आपदा प्रकृति द्वारा उत्पन्न ऐसी अचानक और विनाशकारी घटनाएँ होती हैं, जिनसे मानव जीवन, संपत्ति तथा पर्यावरण पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उदाहरण: सुनामी, भूकम्प , बाढ़, जंगल की आग इत्यादि।
सुनामी: समुद्र के नीचे भूकम्प।
जंगल की आग: बिजली चमकने से सूखी शाखाएँ जल जाती हैं अथवा मानवी चूक।
भूस्खलन: मृदा अपरदन, वृक्ष काटना इत्यादि।
2. आप अपने परिवार के साथ बिस्तर पर चाय का आनन्द ले रहे हैं। अचानक आप भूकम्प के झटके महसूस करते हैं। इस स्थिति में आप और आप का परिवार क्या कदम उठाऐंगे? कोई दो बताइए।
उत्तर: (i) पलंग अथवा मेज़ के नीचे रेंगना।
(ii) अपने सिर को अपनी बाहों से तकिया तथा अन्य सुरक्षित सामान से ढकिये।
3. (क) जंगल की आग (ख) भूस्खलन (ग) बाढ़ का एक-एक कारण बताइए।
उत्तर: (क) जंगल की आग का कारण: सुखी घास, वृक्ष पर बिजली टकराना।
(ख) भूस्खलन की कारण: भारी, दीर्घकालीन वर्षा, वन कटान, डायनामाइट विस्फोट।
(ग) बाढ़ की कारण: नदियों के किनारे की की अपर्याप्त क्षमता कि, पानी का तेज़ बहाव झेल पाये, भारी वर्षा के समय जल का भारी प्रवाह।
4. कोई ऐसा तरीका बताइए जिसके द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अथोरिटी की (क) चक्रवात (ख) सुनामी के दौरान जान-माल की हानि को कम करने में सहायता मिल सकती है।
उत्तर: प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी, ऐसी आपदाओं का सामना करने की योजना।
5. बादल फटने के बाद क्या होता है?
उत्तर: बादल फटने के बाद बिजली, ओलों के साथ अत्याधिक वर्षा, बाढ़ के कारण जनजीवन व सम्पत्ति का नुकसान होता हैं।
पाठगत प्रश्न 30.2
रिक्त स्थान भरिए।
1. __________ तथा ___________ जैसे जानवरों की संख्या वनों की कटाई के कारण कम होती जा रही है।
उत्तर: चीता तथा टाइगर जैसे जानवरों की संख्या वनों की कटाई के कारण कम होती जा रही है।
2. ____________ की आवश्यकता वृक्षों की कटाई का कारण है।
उत्तर: औद्योगिकीकरण की आवश्यकता वृक्षों की कटाई का कारण है।
3. ___________ तथा ____________ के द्वारा पुनर्वनीकरण में सहायक हो सकते हैं।
उत्तर: सिल्वीकल्चर तथा पौधे – रोपण के द्वारा पुनर्वनीकरण में सहायक हो सकते हैं।
4. पर्यावरणीय समस्याऐं जैसे ___________ तथा __________ मानव जनसंख्या में वृद्धि का परिणाम है।
उत्तर: पर्यावरणीय समस्याऐं जैसे वायु प्रदूषण तथा जल प्रदूषण मानव जनसंख्या में वृद्धि का परिणाम है।
पाठगत प्रश्न 30.3
रिक्त स्थान भरिए
1. __________ तथा ___________ जल प्रदूषण के प्राकृतिक स्रोतों के उदाहरण हैं।
उत्तर: उत्सर्जी पदार्थ तथा कृषि जल अपशिष्ट जल प्रदूषण के प्राकृतिक स्रोतों के उदाहरण हैं।
2. नदियों में गर्म पानी का प्रवाहित होना ___________ की मृत्यु का कारण है।
उत्तर: नदियों में गर्म पानी का प्रवाहित होना मछली की मृत्यु का कारण है।
3. पानी में ___________ तथा ___________ की उपस्थिति संक्रामक रोगों का कारण है।
उत्तर: पानी में मनुष्य तथा जन्तु के उत्सर्जी पदार्थ की उपस्थिति संक्रामक रोगों का कारण है।
4. खेतों से आने वाले पोषक तत्वों द्वारा समृद्ध हो जाना __________ कहलाता है।
उत्तर: खेतों से आने वाले पोषक तत्वों द्वारा समृद्ध हो जाना सुपोषण/ यूट्रोफिकेशन कहलाता है।
5. अजैवनिम्नकरणीय अपशिष्ट जैसे ____________ खाद्य श्रृंखला में प्रवेश एवं संचयन जैव आवर्धन कहलाता है।
उत्तर: अजैवनिम्नकरणीय अपशिष्ट जैसे डी डी टी खाद्य श्रृंखला में प्रवेश एवं संचयन जैव आवर्धन कहलाता है।
6. घरेलू स्रोत जैसे ____________ तथा __________ भूमि/मृदा प्रदूषण का कारण है।
उत्तर: घरेलू स्रोत जैसे प्लास्टिक के थैले तथा कांच की बोतल इत्यादि भूमि/मृदा प्रदूषण का कारण है।
7. आवांछनीय ध्वनि ___________ प्रदूषण का कारण है।
उत्तर: आवांछनीय ध्वनि ध्वनि प्रदूषण प्रदूषण का कारण है।
8. ____________ तथा _____________ के द्वारा ध्वनि प्रदूषण होता है।
उत्तर: वाहन तथा लाउडस्पीकर के द्वारा ध्वनि प्रदूषण होता है।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

