NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 29 प्राकृतिक पर्यावरण

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 29 प्राकृतिक पर्यावरण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 29 प्राकृतिक पर्यावरण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 29 प्राकृतिक पर्यावरण

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 29

पाठगत प्रश्न 29.1

1. सूर्य का प्रकाश पारितंत्र का अजैविक घटक है। एक जैविक घटक का नाम लिखिए।

उत्तर: सूक्ष्मजीवी।

2. पौधों को उत्पादक क्यों कहते हैं? वे पारितंत्र में किस पोषण स्तर में आते हैं?

उत्तर: पौधों को उत्पादक कहते हैं क्योंकि ये प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी प्राणियों के लिए भोजन बनाते हैं। वे पारितंत्र में प्रथम पोषण स्तर में आते हैं।

3. “खाद्य-जाल खाद्य-श्रृंखलाओं का मिश्रण है।” इस कथन के समर्थन में एक कारण बताइए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर:  इस कथन के समर्थन में एक कारण है – जन्तु अपने भोजन व ऊर्जा की माँग पूरी करने के लिए जन्तु ज्यादा खाते हैं।

4. निम्नलिखित की सहायता से एक खाद्य-श्रंखला तथा एक खाद्य-जाल बनाइयेः-

चीता, अनाज, गिद्ध, मेंढक, सांप, घास, बिल्ली, भेड़, मोर, भेड़िया, खरगोश, फाइटोप्लेंकटन, छोटी मछली, चूहा, बड़ी मछली।

उत्तर: घास → खरगोश → चीता → गिद्ध

                   → भेड़ → भेड़िया → गिद्ध

अनाज → चूहा → सांप → मोर

                              → गिद्ध

                 → बिल्ली

फाइटोप्लेंकटन → छोटी मछली → बड़ी मछली → गिद्ध

मेंढक → सांप → मोर

पाठगत प्रश्न 29.2

1. कार्बन डाइऑक्साइड को वायुमण्डल में पहुँचाने वाली कोई दो प्रक्रियाओं के नाम लिखिए।

उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड को वायुमण्डल में पहुँचाने वाली कोई दो प्रक्रियाओं के नाम है – जलती हुई लकड़ी और जीवित प्राणी ।

2. फलीदार पौधों की जड़ों में रहने वाले नाइट्रोजन स्थिरीकारी बैक्टीरिया का नाम बताइये।

उत्तर: राइजोबियम।

3. वायुमंडलीय युक्त नाइट्रोजन के नाइट्राइटों एवं नाइट्रेटों में परिवर्तन की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर: वायुमंडलीय युक्त नाइट्रोजन के नाइट्राइटों एवं नाइट्रेटों में परिवर्तन की प्रक्रिया को अमोनीकरण कहते हैं।

4. नाइट्रोजन चक्र में नाइट्रीकारी एवं विनाइट्रीकारी बैक्टीरिया का क्या कार्य है? एक नाइट्रीकारी व एक विनाइट्रकारी बैक्टीरिया का नाम बताइए।

उत्तर: विनाइट्रीकारी बैक्टीरिया नाइट्रेट को नाइट्रोजन में अपघटित कर देता है।

नाइट्रीकरण बैक्टीरिया अमोनिया को नाइट्रेट में बदल देता है।

उदाहरण: विनाइट्रीकरण बैक्टीरिया स्यूडोमोनास, क्लॉस्ट्रीडियम।

नाइट्रीकरण  बैक्टीरिया – नाइट्रोमोनास, नाइट्रोबेक्टर।

5. आप अपना (i) नाइट्रोजन चक्र तथा (ii) कार्बन चक्र में कोई एक योगदान (कार्य) बताइये।

उत्तर: (i) नाइट्रोजन चक्र – नाइट्रोजन निकालते/ उत्सर्जित करते हैं मूत्र/ मल में नाइट्रजन योगिकों के रूप में।

6. प्राणियों में नाइट्रोजन प्रोटीन तथा न्यूक्लिक अम्ल का आवश्यक घटक है। कोई एक प्रक्रिया बताइये जिससे आप अपनी वृद्धि के लिए नाइट्रोजन प्राप्त करते हैं।

उत्तर: भोजन के रूप में।

7. कोई एक क्रिया बताइए जिसके कारण मानव द्वारा बढ़ता वनोन्मूलन कार्बन चक्र को प्रभावित कर रहा है।

उत्तर: वायुमंडल में कार्बन डाइ ऑक्साइड का स्तर बढ़ाता है। 

पाठगत प्रश्न 29.3

1. वॉटर लिली की पत्तियों की ऊपर सतह पर मोम की परत क्यों होती है?

उत्तर: वॉटर लिली की पत्तियों की ऊपर सतह पर मोम की परत होती है क्योंकि मोम जल अवरोधक की तरह कार्य करता है।

2. वृक्ष पर रहने वाले दो प्राणियों के नाम बताओ।

उत्तर: वृक्ष पर रहने वाले दो प्राणियों के नाम है – उड़ने वाली गिलहरी और उड़ने वाली छिपकली।

3. पक्षियों में अनुकूलन बताइये जो उन्हें इतनी सरलता से उड़ने में सहायक हैं। (कोई दो)

उत्तर: धारारेखित शरीर और खोखली हड्डियाँ ।

4. अत्यधिक ठंडी स्थितियों में पेंगुइन किस प्रकार जीवित रहता है? (कोई दो अनुकूलन)

उत्तर: ऊष्मा की हानि को रोकने के लिए परों की सघन मोटी परत तथा फ्लिपर व टाँगें भी अनुकूलित होते हैं।

5. मरूस्थलीय पौधों में स्टोमेटा (रंध्र) कम क्यों होते हैं?

उत्तर: जल की हानि रोकने के लिए मरूस्थलीय पौधों में स्टोमेटा (रंध्र) कम होते हैं।

6. मानव जलीय जीवन के लिए अनुकूलित नहीं है। कोई दो ऐसी कठिनाइयाँ बताइए जो आपको किसी तालाब या झील में तैरते समय आएँगी और वे तरीके भी बताइये जिनके द्वारा आप इन चुनौतियों से ऊपर आकर प्रभावशाली तैराक बनेंगे।

उत्तर: चुनौतियाँ:

जल पर तिरते रहना, साँस लेना।

ऊपर कैसे उठा जाए (सामना कैसे किया जाए): तैरने के लिए हाथ और पाँव चलाते रहें। साँस लेने के लिए नाक को जल के बाहर (ऊपर) रखें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top