NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 28 कार्बन और उसके यौगिक Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 28 कार्बन और उसके यौगिक Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 28 कार्बन और उसके यौगिक
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
कार्बन और उसके यौगिक
Chapter: 28
पाठगत प्रश्न 28.1
1. कार्बन की संयोजकता क्या है?
उत्तर: कार्बन की संयोजकता है – 4
2. कार्बन द्वारा गठित आबंध की प्रकृति क्या है?
उत्तर: कार्बन द्वारा गठित आबंध की प्रकृति है – सह संयोजी।
3. कार्बन यौगिकों की एक बड़ी संख्या क्यों बनाता है?
उत्तर: श्रृंखलन के कारण विभिन्न अपरुपों के अस्तित्व और क्रियाशील समूहों की उपस्थिति की संभावना के कारण कार्बन योगिकों की एक बड़ी संख्या क्यों बनाता है।
4. रसायन शास्त्र की शाखा जो कार्बन यौगिकों के अध्ययन के लिये समर्पित है उसका नाम लिखिए।
उत्तर: रसायन शास्त्र की शाखा जो कार्बन यौगिकों के अध्ययन के लिये समर्पित है उसका नाम है कार्बनिक रसायन।
5. कार्बन परमाणु को अपना अष्टक पूरा करने के लिये कितने इलेक्ट्रॉन की आवश्यकता है?
उत्तर: 4
पाठगत प्रश्न 28.2
1. कार्बन के किस अपररूप की खोज कुछ वर्षों पहले हुई थी।
उत्तर: कार्बन के फुलेरिन की खोज कुछ वर्षों पहले हुई थी।
2. निम्न में प्रत्येक कार्बन परमाणु कितने कार्बन परमाणुओं से जुड़ा हुआ है (i) हीरा (ii) ग्रेफाइट।
उत्तर: (i) हीरा – 4
(ii) ग्रेफाइट – 3
3. हीरे का गलनांक इतना उच्च क्यो है?
उत्तर: क्योंकि सह- संयोजक बंध के तीन आयामी जाल को तोड़ने के लिए बड़ी राशि में ऊष्मा ऊर्जा की आवश्यकता है।
4. क्या हीरा विद्युत का अच्छा चालक है? इसका कारण बताओ।
उत्तर: नहीं, क्योंकि हीरा में कोई मुफ्त इलेक्ट्रॉन नहीं है।
5. ग्रेफाइट एक अच्छा स्नेहक क्यों है?
उत्तर: क्योंकि ग्रेफाइट में कार्बन परमाणुओं की परतों के बीच कमजोर बंध के कारण वे एक दूसरे के ऊपर सरक सकती हैं।
6. ग्रेफाइट के दो उपयोग बतायें।
उत्तर: ग्रेफाइट के दो उपयोग – धातु को पिघलाने के बर्तन, पेंसिल का सुरमा आदि।
7. फुलेरिन की संरचना किस प्रकार की है?
उत्तर: फुलेरिन की संरचना फुटबाल की तरह बंद संरचना प्रकार की है।
8. कार्बन के तीन सूक्ष्म स्फटीय रूपों के नाम बतायें। और उनके उपयोग दे।
उत्तर: कार्बन के तीन सूक्ष्म स्फटीय रूपों के नाम है – लकड़ी का कोयला, कोक और कार्बन ब्लैक।
उपयोग-
(i) लकड़ी का कोयला – रंग दोष के अधिशोषण।
(ii) कोक – धातु विज्ञान में उपायक।
(iii) कार्बन ब्लैक – स्याही के रंजक और ऑटोमोबाइल के टायर में।
पाठगत प्रश्न 28.3
1. निम्नलिखित यौगिको को कार्बनिक या अकार्बनिक के रूप में वर्गीकृत करें-
(i) चीनी।
उत्तर: कार्बनिक।
(ii) कैलिशयम कार्बाइड।
उत्तर: अकार्बनिक।
(iii) कैरोसीन।
उत्तर: कार्बनिक।
(iv) कार्बन डाई ऑक्साइड।
उत्तर: अकार्बनिक यौगिक।
(v) कार्बन डाईसल्फाइ।
उत्तर: अकार्बनिक।
2. कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों में दो अंतर दीजिए।
उत्तर:
| कार्बनिक | अकार्बनिक |
| (i) कार्बनिक पदार्थ का गलनांक और क्वथनांक कम होता है। | (i) अकार्बनिक पदार्थों का गलनांक और क्वथनांक अधिक होता है। |
| (ii) कार्बनिक पदार्थ, कार्बनिक विलायक में घुलनशील है। | (ii) अकार्बनिक पदार्थ पानी में घुलनशील और कार्बनिक विलायक में अघुलनशील होते हैं। |
पाठगत प्रश्न 28.4
(i) सूखी बर्फ क्या है?
उत्तर: कार्बनडाइऑक्सिड।
(ii) कौन सी गैस, कार्बन मोनोऑक्साइड या कार्बन डाई ऑक्साइड एक प्रमुख वायु प्रदूषक है?
उत्तर: कार्बन मोनोऑक्साइड।
(iii) कार्बोनेटेड पेय में कौन सी गैस प्रयोग होती है?
उत्तर: कार्बनडाइऑक्सिड।
(iv) कौन सी गैस का ग्रीन हाउस प्रभाव के लिये प्रमुख योगदान है?
उत्तर: कार्बनडाइऑक्सिड।
(v) चीनी के किण्वन से प्राप्त उत्पादों के नाम लिखो।
उत्तर: कार्बनडाइऑक्सिड और इथेनॉल।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

