NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 27 धातु और अधातु

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 27 धातु और अधातु Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 27 धातु और अधातु Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 27 धातु और अधातु

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 27

पाठगत प्रश्न 27.1

1. सोने के किस गुण के कारण वह गहने बनाने के लिये उपयुक्त है?

उत्तर: तन्यता एवं अघात्वधर्यता।

2. स्वतंत्र रूप में पाये जाने वाले कुछ धातुओं के नाम बतायें।

उत्तर: स्वतंत्र रूप में पाये जाने वाले कुछ धातुओं के नाम है- सोना, चांदी और प्लेटिनम।

3. आमतौर पर धातु कठोर हैं। मोम की तरह नर्म धातु का नाम बतायें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: Na

4. उस अधातु का नाम बतायें जो ऊष्मा का सुचालक है।

उत्तर: ग्रेफाइट।

5. दो धातुओं के नाम बताइए जो कि आघातवर्धनीयता और तन्यता को दर्शाते हैं।

उत्तर: सोना और एल्यूमिनियम।

पाठगत प्रश्न 27.2

1. किन स्थितियों में लोहे पर जंग लगने के अधिक सम्भावना होती है।

उत्तर: हवा और नमी में लोहे पर जंग लगने के अधिक सम्भावना होती है।

2. धातु धन विद्युती, और अधातु ऋण विद्युती प्रकृति के क्यों होते हैं?

उत्तर: धातु धन विद्युती, और अधातु ऋण विद्युती प्रकृति के होते हैं क्योंकि धातुए आसानी से इलेक्ट्रॉन दे देती हैं लेकिन अधातुए इलेक्ट्रॉन ग्रहण करती है।

3. एक धातु के ऑक्साइड का नाम बतायें जो अम्ल और क्षार दोनों के साथ क्रिया करती है।

उत्तर: Al2O3

4. जब जस्ता सोडियम हाइड्रोक्साइड से अभिक्रिया करता है तो क्या उत्पाद बनता है?’ समीकरण लिखिए।

उत्तर: Na2ZnO2 + H2

Zn(s) + 2NaOH → Na2ZnO2 + H2

5. जंग का सूत्र लिखिए।

उत्तर: Fe2O3.xH2O

पाठगत प्रश्न 27.3

1. यदि कापर (II) सल्फेट के विलयन को लोहे के पात्र में रखा जाये तो क्या होगा? अपने प्रेक्षण का वर्णन करिये।

उत्तर: कुछ दिनों के बाद लोहे के पात्र में छेद हो जाते हैं। सक्रियता श्रेणी के अनुसार लोहा कापर की तुलना में अधिक सक्रिय है अतः लोहा कापर (II) सल्फेट के साथ क्रिया करके आयरन (II) सल्फेट और कापर धातु बनाता है। और कापर का निक्षेपण होता है।

CuSO₄ (aq) + Cu (s) → Fe SO₄(aq) + Cu (s)

2. यदि सिल्वर नाइट्रेट का विलयन कापर के पात्र में रखा जाये तो क्या होगा? अपने प्रेक्षण का वर्णन करिये।

उत्तर: कापर के बर्तन में कुछ दिनों के बाद छेद हो जायेंगे। सक्रियता श्रेणी के अनुसार कापर चांदी की तुलना में अधिक सक्रिय है अतः कापर सिल्वर नाइट्रेट के साथ क्रिया करके कापर (II) नाइट्रेट और चांदी धातु बनाता है चांदी का निक्षेपण होता है। 

Cu (s) + 2AgNO3 (aq) → 2Ag + Cu(NO3)2 (aq)

3. एक तत्व ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके एक ऑक्साइड बनाता है जो पानी में घुलकर विलयन बनाता है, विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है। वह ऑक्साइड तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घुलनशील है। उस तत्व की धातु या अधातु के रूप में पहचान करिये।

उत्तर: चूंकि तत्व लाल लिटमस को नीला करता है। अतः यह ऑक्साइड है। साथ ही साथ, यह तनु HCI से अभिक्रिया करता है। क्षारकीय ऑक्साइड धातु द्वारा बनता है। अतः तत्व धातु है।

4. एक धातु का उदाहरण दीजिये जो-

(a) सामान्य तापमान पर द्रव है।

उत्तर: पारा।

(b) चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।

उत्तर: सोडियम।

(c) ऊष्मा का सबसे उत्तम चालक है।

उत्तर: चांदी।

5. मैगनीशियम रिबन को ऑक्सीजन में जलाने पर बनने वाले मैगनीशियम ऑक्साइड का सूत्र लिखिये।

उत्तर: मैगनीशियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र है MgO, यह मैगनीशियम रिबन के हवा में जलने से बनता है। यह क्रिया इस प्रकार है

2Mg (s) + O₂ (g) → 2MgO (s)

6. मैगनीशियम ऑक्साइड की गर्म पानी के साथ क्रिया करने से बनने वाले मैगनीशियम हाइड्रोक्साइड का नाम बतायें।

उत्तर: मैगनीशियम गर्म पानी से क्रिया करके मैगनीशियम हाइड्रोक्साइड बनाता है।

MgO (s) + H₂O (1) → Mg(OH)₂

7. क्या होता है जब सोडियम धातु पानी के साथ क्रिया करती है। इस प्रक्रिया का समीकरण लिखें।

उत्तर: सोडियम ठंडे पानी से तीव्रता से क्रिया करता है और सोडियम हाइड्रोक्साइड बनाता है।

8. धातुओं की सक्रियता श्रेणी को परिभाषित करें। जिंक के दानों को कापर सल्फेट में डालने पर होने वाली क्रिया को बतायें और प्रक्रिया का समीकरण लिखें।

उत्तर: जब धातु को उसके घटते हुए अभिक्रिया के क्रम में सजाया जाता है तो प्राप्त श्रेणी को सक्रियता श्रेणी कहते हैं।

Zn(s) + CuSO4 (aq) →ZnSO₄ (aq) + Cu(s)

9. खनिज एवं अयस्क में क्या अंतर है?

उत्तर: प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों या योगिकों को खनिज कहते हैं। वैसे खनिज जिनसे कम खर्च में धातु निष्कर्षण होता है अयस्क कहलाता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top