NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 26 वायु और जल Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 26 वायु और जल Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 26 वायु और जल
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
वायु और जल
Chapter: 26
पाठगत प्रश्न 26.1
1. एक रासायनिक पदार्थ तत्व, मिश्रण या यौगिक की तरह हो सकता है। इसमें वायु किस श्रेणी में आती है?
उत्तर: इसमें वायु मिश्रण श्रेणी में आती है।
2. वायु के मुख्य संघटकों के नाम बताइए। पौधों और जानवरों के जीवनयापन के लिए कौन सा संघटक अनिवार्य है?
उत्तर: वायु के मुख्य संघटकों के नाम है नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन। जीवनयापन के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है।
3. यदि आप पर्यावरण में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की परस्पर मात्रा की तुलना करें तो कौन सी मात्रा अन्य की तुलना में चार गुना है?
उत्तर: नाइट्रोजन।
4. वायु में जल वाष्प भी होती है। लेकिन क्या सभी जगहों पर इसका प्रतिशत समान रहता है?
उत्तर: यह स्थान, स्थान पर परिवर्तित होता है।
पाठगत प्रश्न 26.2
1. जीवन के लिए ऑक्सीजन क्यों अनिवार्य है? यदि वायु में ऑक्सीजन न हो तो क्या होगा?
उत्तर: जीवन के लिए ऑक्सीजन पौधों और जानवरों के श्वसन के लिए अनिवार्य है । यदि वायु में ऑक्सीजन न हो तो जानवर मर जाएंगे।
2. कार्बन डाईऑक्साइड पौधों के लिए भोजन का कार्य करती है। उस प्रक्रिया का नाम बताएं जिसमें यह भोजन बनाने में प्रयुक्त होती है।
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण।
3. शुष्क बर्फ क्या है और यह किस लिए उपयोग में आती है?
उत्तर: ठोस CO2, प्रशीतक की तरह उपयोग होता था।
4. यदि आपने सुभी प्रकार के प्रोटीन का विश्लेषण किया है, आपने एक खास तत्व सभी में समान रूप से पाया होगा, वह तत्व कौन सा है?
उत्तर: नाइट्रोजन।
पाठगत प्रश्न 26.3
1. जब हम पर्वत पर चढ़ाई करते हैं तो वायुमण्डलीय दबाव के साथ क्या होता है?
उत्तर: जब हम पर्वत पर चढ़ाई करते हैं तो वायुमण्डलीय दबाव के साथ यह ऊँचाई पर घटता जाती है।
2. अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर लोगों की नाक से खून आने लगता है। क्यों?
उत्तर: यह ऊँचाई वाले स्थानों पर शरीर की रक्त वाहिकाओं में वायु दाब के अधिक होने के कारण होता है, अत: वाहिकाएं फट जाती हैं और रक्त बहता है।
3. वायुमण्डल की कौन सी पर्त पृथ्वी की सतह के सबसे निकट है और कौन सी पर्त पृथ्वी की सतह से सबसे दूर है?
उत्तर: ट्रॉफोस्फायर और थर्मस्फियर।
4. वायुमण्डल की कौन सी पर्त में ओज़ोन पर्त पाई जाती है?
उत्तर: स्ट्रटोस्फीयर।
5. निम्नांकित का नाम दीजिएः
(i) एक ग्रीन हाउस गैस।
उत्तर: मिथेन।
(ii) अम्लीय वर्षा के लिए जिम्मेदार गैस।
उत्तर: सल्फर ऑक्साइड।
(iii) ओजोन छिद्र के लिए जिम्मेदार रसायन।
उत्तर: क्लोरो फ्लोरो कार्बन (सी. एफ. सी)
पाठगत प्रश्न 26.4
1. यह कहा जाता है कि पृथ्वी का अधिकांश भाग भूमि की बजाय जल है। पृथ्वी की कितनी सतह जल से घिरी है।
उत्तर: पृथ्वी की तीन चौथाई जल से घिरी है।
2. जल के दो स्त्रोतों के नाम बताइए।
उत्तर: जल के दो स्त्रोतों के नाम है – वर्षा एवं समुद्र।
3. वर्षा जल शुद्ध है या अशुद्ध? अपना उत्तर एक कारण के साथ दीजिए।
उत्तर: वर्षा जल शुद्ध है। कारण यह आसावित है।
4. जल को शुद्ध करने हेतु क्लोरीनीकरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: जल को शुद्ध करने हेतु क्लोरीनीकरण सेसूक्ष्मजीवों को मारता है।
5. अपने हाथ धोने के दौरान मैं साबुन से झाग नहीं बना सका, यह किस प्रकार का जल है?
उत्तर: यह कठोर जल है।
6. Ca2+ या Mg2 + के बाई कार्बोनेट की उपस्थिति के कारण जल में जो कठोरता आती है, उसका प्रकार बताएँ।
उत्तर: Ca2 + या Mg2 + के बाई कार्बोनेट की उपस्थिति के कारण जल में जो कठोरता आती है, उसका प्रकार है – अस्थायी कठोरता।
7. Ca2 + या Mg2 + के सल्फेट या क्लोराइड की उपस्थिति के कारण होने वाली कठोरता का प्रकार बताएँ।
उत्तर: Ca2 + या Mg2 + के सल्फेट या क्लोराइड की उपस्थिति के कारण होने वाली कठोरता का प्रकार है- स्थायी कठोरता।
8. निम्नांकित द्वारा किस प्रकार की कठोरता दूर होती है: (i) उबाला (ii) आयन विनिमय पद्धति-
उत्तर: (i) अस्थायी (ii) स्थायी।
9. क्या जल विलायक है या अध्रुवीय विलायक? आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर: जल एक ध्रुवीय विलायक है क्योंकि इसके अणु में धनात्मक और ऋणात्मक ध्रुव होते हैं, इसलिए यह नमक जैसे पदार्थों को घोल सकता है।
10. किस तापमान पर जल कम से कम जगह घेरता है?
उत्तर: 4°C

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.

