NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 32 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 32 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 32 स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान
Chapter: 32
पाठगत प्रश्न 32.1
1. आप स्वस्थ क्यों रहना चाहते हैं? कोई तीन कारणों की सूची बनाइए।
उत्तर: हमें स्वस्थ रहना आवश्यक है क्योंकि-
(i) स्वस्थ रहने से शरीर मजबूत रहता है और काम करने की क्षमता बढ़ती है।
(ii) अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रसन्न और तनाव-मुक्त बनाए रखता है।
(iii) स्वस्थ व्यक्ति अपने दैनिक कार्य, पढ़ाई और जिम्मेदारियाँ अच्छे से निभा पाता है।
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) द्वारा दी गयी स्वास्थ्य की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: स्वास्थ्य मात्र रोग की अनुपस्थिति ही नहीं वरन् पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तंदुरुस्ती की अवस्था है।
3. स्वास्थ्य के तीन आयामों की सूची बनाइए।
उत्तर: (i) शारीरिक आयाम – शरीर का स्वस्थ, मजबूत और रोगों से मुक्त रहना।
(ii) मानसिक आयाम – मन का शांत, संतुलित और सकारात्मक होना।
(iii) सामाजिक आयाम – परिवार और समाज के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना तथा सहयोग की भावना रखना।
4. स्वास्थ्य का स्वास्थ्यविज्ञान के साथ क्या संबंध है?
उत्तर: दांतों की नियमित सफाई / प्रतिदिन दांत साफ करने से उन पर चिपके भोजन के कण हट जाते हैं। ये कण रोगाणुओं को बढ़ने में सहायता करते हैं और हमारे दांतों व मसूढ़ों की हानि पहुँचाते हैं तथा सांस में दुर्गंध पैदा करते हैं। इसलिए प्रतिदिन दांतों की सफाई करना अत्यंत आवश्यक है।
5. किसी एक स्वास्थ्यकारी प्रवृत्ति को चुनिए। इस प्रवृत्ति को अपनाने के लिए आप अपने छोटे भाई बहन को किस प्रकार प्रेरित करेंगे?
उत्तर: भोजन ढका हुआ होना चाहिए तथा ठंडे व कीटरोधी स्थान पर भंडारित करना चाहिए।
6. आपने सबेरे सबेरे 9.00 बजे लंच पका लिया है और उसे दोपहर 1.00 बजे परिवार के सदस्यों को खिलाना है। इस लंच को भंडारित करने के लिए किन्हीं दो पूर्वयामों की सूची बनाइए।
उत्तर: इस लंच को भंडारित करने के लिए निम्न सावधानियां है-
(i) भोजन को स्वच्छ एवं ढके हुए बर्तनों में रखना चाहिए, जिससे धूल, मक्खी तथा कीटाणुओं से भोजन सुरक्षित रहे।
(ii) भोजन को उचित तापमान पर भंडारित करना चाहिए, जैसे ठंडी जगह पर रखना या परोसने से पहले अच्छी तरह गरम करना, ताकि भोजन खराब न हो और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहे।
7. उन किन्हीं दो उपायों का सुझाव दीजिए जिनके द्वारा आप अपने बुजुर्गों के साथ घर पर स्वस्थ वातावरण बनाए रख सकते हैं।
उत्तर: घर पर बुजुर्गों के साथ स्वस्थ और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं—
(i) सम्मानपूर्ण व्यवहार एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करना: बुजुर्गों से प्रेम और धैर्य के साथ बातचीत करना, उनकी बातों को ध्यान से सुनना तथा निर्णयों में उन्हें शामिल करना उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।
(ii) शारीरिक स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं का ध्यान रखना: बुजुर्गों के लिए पौष्टिक व संतुलित भोजन, नियमित दवाइयाँ, समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच तथा पर्याप्त आराम की व्यवस्था करना आवश्यक है, जिससे वे स्वयं को सुरक्षित और स्वस्थ महसूस करते हैं।
8. उन स्थितियों पर सही का चिह्न (✔) लगाइए जो आपकी दृष्टि से सही है-
(i) रात्रि 11.30 बजे का समय है। राजू अपना जन्म दिवस मना रहा है। ऊँची आवाज़ में संगीत बजाए जा रहा है। उसके पड़ोसी टिन्कू का अगली सुबह गणित की परीक्षा है और वह परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा ध्यान नहीं दे पा रहा। वह राजू के पास गया और उसे स्थिति से अवगत कराया, लेकिन राजू ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। तब टिन्कू ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने आकर संगीत को रूकवाया, पार्टी बिगड़ चुकी थी, लेकिन फिर भी यह कदम आवश्यक था।
उत्तर: ✔
(ii) रोहन का मानना है कि एक या दो बार नशे के पदार्थ लेना कोई नुकसान नहीं करता।
उत्तर: ✘
(iii) परीक्षा के दौरान आशू ने कुछ प्रश्नों को अपने मित्र की कापी में से नकल की। लेकिन बाद में उसे बहुत ग्लानि महसूस हुई और फिर उसने यह बात अपने माता-पिता को बतायी। उसके मित्रों ने कहा कि उसने सच्चाई बताकर मूर्खता का काम किया है।
उत्तर: ✔
(iv) बहुत तेज़ रफ्तार पर कार चलाना अच्छा लगता है और उसमें रोमांच भी बहुत आता है। यदि सड़क पर कोई यातायात नहीं है तो तीव्रगति से कार चलाने में कोई नुकसान नहीं है।
उत्तर: ✘
(v) लोगों को तेज़ पटाखे छुड़ाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए विशेष रूप से रात्रि के समय, हालांकि इससे आनंद और रोमांच में कमी आ जाती है।
उत्तर: ✔
(vi) जब आप सिनेमा जाने को तैयार हो गए थे तब आपको पता लगा कि आपकी मोटर साइकिल के टायर में पंचर हो गया है। अपना गुस्सा कम करने के लिए आपने पास ही सोए हुए कुत्ते को लात मार दी। इससे आप शांतचित्त हो गए। बाद में आप को अपने कार्य के लिए पछतावा हुआ।
उत्तर: ✘
पाठगत प्रश्न 32.2
1. उन कुछ क्रियाकलापों की सूची तैयार कीजिए जिन्हें सरकारी और स्थानीय संगठनों द्वारा जनस्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आरंभ किया है।
उत्तर: (i) कूड़े-कचरे के निपटान द्वारा आस-पास के स्थानों की सफाई।
(ii) स्वच्छ पेय जल आपूर्ति।
(iii) धूमन, प्रतिरक्षाकरण कार्यक्रमों का आयोजन भोजय पदार्थों की दुकानों तथा दुग्ध स्टॉलों पर गुणवत्ता की सुनिश्चितता।
2. समीना के परिवार के सदस्य गृह व्यवस्था के विशेषज्ञ हैं उनका स्नानघर भी उनके सोने के कमरे और रसोई जितना ही साफ होता है। लेकिन जब समीना बाहर गयी तो उसे बड़ी दुर्गंध मिली। उसका पैर कूड़े के ढेर में पड़ गया और गड्ढे में पड़ गया। न ही स्थानीय सरकारी प्राधिकरण और न ही समीना के पडोस वालों में से किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ता। वह बहुत दुखी है और इस परिस्थिति को बदलने के लिए कुछ करना चाहती है। दिल्ली सरकार की भागीदारी योजना से कुछ तथ्य लेकर आप समीक्षा को अपने पास पड़ोस के साफ रखने के कोई तीन सुझाव दीजिए।
उत्तर: पड़ोसियों के साथ स्वस्थ जनसंख्या तथा स्वच्छ वातावरण के संबंध पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करना। कुछ मित्र मंडलियां बनाए और आसपास के लोगों को शिक्षित करने के लिए परचे बांटना, जगह को साफ रखने के तरीके दिखाते हुए पोस्टर बनाना, कूड़ा-कचरा हटाने को सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करना, कूड़ेदान प्रदान करने के लिए नगरपालिका से संपर्क करना तथा कूड़ा एकत्र करना और सड़कों की मरम्मत करना भी।
अनुमान के लिए संकेत-
(अ) अपर्याप्त (0-33%) कोई ठोस सुझाव नहीं।
(ब) सुधार की आवश्यकता (34-55%) एक जैसे एक या दो सुझाव।
(स) संतोषजनक (56-75%) तीन सुझाव परंतु नवीन नहीं।
(द) अति उत्तम (76-100%) तीन या अधिक नवीन सुझाव। पड़ोसियों से चर्चा, पोस्टरों का प्रदर्शन, परचे बनवाना, सामूहिक कार्य, सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था, नगरपालिका से संपर्क करना।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.

