NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 17 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 17 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 17 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 17 विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 17

पाठगत प्रश्न 17.1

1. चुम्बक क्या है और इसके गुणों को बताए।

उत्तर: चुम्बक वह पदार्थ है जो लोहे, निकेल और कोबाल्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है तथा चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है।

चुम्बक के गुण है:

(i) लोहे आदि धातुओं को आकर्षित करता है।

(ii) इसके दो ध्रुव होते हैं — उत्तर व दक्षिण।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(iii) समान ध्रुव प्रतिकर्षण, असमान ध्रुव आकर्षण करते हैं।

(iv) स्वतंत्र लटकाने पर उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।

(v) ध्रुवों पर आकर्षण सबसे अधिक होता है।

2. चुम्बक को दो टुकड़ों में तोड़ने पर उसके चुम्बकीय गुण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: इसके गुण परिवर्तित नहीं होते हैं।

3. टेलीफोन के उस भाग का नाम बताए जिसमें चुम्बक का उपयोग किया जाता है।

उत्तर: हैडसेट में प्रयुक्त स्पीकर।

4. किसी दण्ड चुम्बक को धागे से लटकाने पर वह किस दिशा में हमेशा रूकेगी।

(i) पूर्व-पश्चिम।

(ii) पश्चिम-दक्षिण।

(iii) उत्तर-दक्षिण।

(iv) उत्तर-पूर्व।

उत्तर: (iii) उत्तर-दक्षिण।

5. क्या सम्पूर्ण अंतरिक्ष में चुम्बकीय क्षेत्र उपस्थित होता है?

उत्तर: हाँ, उसकी शक्ति निर्भर करती है कि आप कहाँ हैं।

6. उत्तरी ध्रुव पर, चुम्बकीय सुई की दिशा पृथ्वी के किस ओर होगी?

(i) उत्तरी ध्रुव की ओर।

(ii) दक्षिणी ध्रुव की ओर।

(iii) केन्द्र की ओर।

(ii) उपरोक्त में कोई नहीं।

उत्तर: दक्षिणी ध्रव, जो भौगोलिक उत्तर को व्यक्त करता है।

7. चुम्बकीय ध्रुव क्या है? व्याख्या करें। 

उत्तर: चुम्बकीय ध्रुव चुम्बक के वे दो सिरे होते हैं जहाँ उसकी चुम्बकीय शक्ति सबसे अधिक होती है। इन्हीं सिरों पर आकर्षण और विकर्षण का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है तथा चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक ध्रुव से निकलकर दूसरे ध्रुव पर समाप्त होती हुई मानी जाती हैं। प्रत्येक चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं—उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव। जब किसी चुम्बक को स्वतंत्र रूप से लटकाया जाता है, तो उसका एक सिरा उत्तर दिशा तथा दूसरा सिरा दक्षिण दिशा की ओर संकेत करता है। समान ध्रुव एक-दूसरे को विकर्षित करते हैं और असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं, इसलिए चुम्बकीय ध्रुव चुम्बक के सबसे महत्वपूर्ण और सक्रिय भाग माने जाते हैं।

पाठगत प्रश्न 17.2

1. लोहे की छीलन के किस व्यवहार के कारण, विद्युत तार के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति का पता चलता है:

(i) विद्युत धारा के चालू होने पर छीलन एक वक्रीय पैटर्न बनाती हैं।

(ii) विद्युत धारा के चालू होने पर वह उछलने लगती हैं।

(iii) यह एक जादुई क्रिया है और इससे कुछ सिद्ध नहीं होता है।

(iv) उपरोक्त में कोई नहीं।

उत्तर: (i) विद्युत धारा के चालू होने पर छीलन एक वक्रीय पैटर्न बनाती हैं।

2. विद्युत चुम्बक का इनमें से कौन सा गुण नहीं है?

(i) ये स्थायी चुम्बक हैं?

(ii) इनकी चुम्बकीय शक्ति को न ता घटाया जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है।

(ii) विद्युत धारों को विपरीत करने पर ध्रुव बदल जाते हैं।

(iv) इससे शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है।

उत्तर: (ii) इनकी चुम्बकीय शक्ति को न ता घटाया जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है।

3. विद्युत मोटर में बल की दिशा को ज्ञात करने के लिए कौन सा नियम प्रयोग में लाया जाता है।

(i) फ्लेमिंग के दायें हाथ का नियम।

(ii) फ्लेमिंग के बायें हाथ का नियम।

(iii) दायें हाथ की हथेली का नियम।

(iv) बायें हाथ की हथेली का नियम।

उत्तर: (ii) फ्लेमिंग के बायें हाथ का नियम

4. तार की कुण्डली के कोर में नम लोहे की रखने पर चुम्बकीय क्षेत्र क्यों बढ़ जाता है।

(i) लोहे के अणु एक दिशा में होकर चुम्बकीय क्षेत्र को बढ़ा देते हैं।

(ii) लोहे अन्य चीजों के अनुसार चुम्बकीय क्षेत्र से आकर्षित होता है।

(iii) यह लोहा वास्तव में चुम्बकीय क्षेत्र को कम कर देता है और बाद में यह समाप्त हो जाता है।

उत्तर: (i) लोहे के अणु एक दिशा में होकर चुम्बकीय क्षेत्र को बढ़ा देते हैं।

5. उन कारकों को सूचीवद्ध करें जिससे विद्युत चुम्बक को शक्तिशाली बनाया जाता है।

उत्तर: (i) फेरों की संख्या पर।

(ii) कुण्डली में बहने वाली धारा पर।

(iii) ध्रुवों के बीच दूरी पर।

6. विद्युत चुम्बक को बनाने में एक धारावाही परिनालिका की क्या भूमिका है।

उत्तर: धारावाही परिनलिका का उपयोग विद्युत चुम्बक बनाने में किया जाता है। विद्युत चुम्बक की शक्ति बढ़ाने के लिए उसके कोर में नम लोहे को रखते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top