🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 14 तापीय ऊर्जा

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 14 तापीय ऊर्जा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 14 तापीय ऊर्जा Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 14 तापीय ऊर्जा

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 14

पाठगत प्रश्न 14.1

निम्नांकित कथन सत्य हैं अथवा असत्य? बताइए।

(i) ऊष्मा को केल्विन में मापा जाता है।

उत्तर: असत्य।

(ii) -30°F, -30°C से निम्न तापमान है।

उत्तर: असत्य।

(iii) किसी भी गर्म पिंड के तापमान का केल्विन मापक्रम में अंकीय मान, फारेनहाइट मापक्रम के मान से हमेशा ज्यादा होता है।

उत्तर: सत्य।

(iv) तापीय ऊर्जा को कैलोरी या जूल में माप सकते हैं।

उत्तर: सत्य।

(v) शुद्ध एल्कोहल को भी हम थर्मामीटर के द्रव के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर: सत्य।

(vi) जब हमारे शरीर की ऊष्मा दूसरे शरीर में प्रवाहित होती है तो हमारे शरीर को ठण्डक महसूस होती है।

उत्तर: सत्य।

पाठगत प्रश्न 14.2

रिक्त स्थानों में सही विकल्प भरिए:

1. विद्युत उपकरण _____________ में द्विधातु पट्टी का उपयोग तापस्यापी के रूप में किया जाता है। (विद्युत बल्ब, टी.वी., रेफ्रिजरेटर)

उत्तर: विद्युत उपकरण रेफ्रिजरेटर में द्विधातु पट्टी का उपयोग तापस्यापी के रूप में किया जाता है।

2. एक किलोग्राम मोम का गलनांक बिन्दु, दो किलोग्राम मोम के गलनांक बिन्दु  ____________ होता है। (से आधा, से दुगुना,  के समान)।

उत्तर: एक किलोग्राम मोम का गलनांक बिन्दु, दो किलोग्राम मोम के गलनांक बिन्दु के समान होता है।

3. वाष्पन की गुप्त ऊष्मा को ____________ में मापा जाता है। (J, J/KJ/kg) 

उत्तर: वाष्पन की गुप्त ऊष्मा को J/kg में मापा जाता है।

4. 100°C पर 1 kg वाष्प में, 100°C पर 1kg जल से 2260 J ऊष्मा ___________ होती है।(अधिक, कम)

उत्तर: 100°C पर 1 kg वाष्प में, 100°C पर 1kg जल से 2260 J ऊष्मा अधिक होती है।

5. पदार्थ का घनीय प्रसार, उसके रेखीय प्रसार से ____________ होता है। (बराबर, दुगुना, तिगुना)

उत्तर: पदार्थ का घनीय प्रसार, उसके रेखीय प्रसार से तिगुना होता है।।

6. _____________ का प्रसार सर्वाधिक होता है। (ठोस, द्रव, गैस)

उत्तर: गैस का प्रसार सर्वाधिक होता है।

पाठगत प्रश्न 14.3

सही विकल्प चुनिए-

1. समान प्रारंभिक ताप पर रखी लोहे की दो गेंदों को जिनकी त्रिज्या r और 2r हैं, गर्म किया जाता हैं। उन्हें क्रमशः दो अलग-अलग बर्फ के डिब्बों A और B में डालते हैं। पिघली वर्फ का द्रव्यमान-

(a) दोनों डिब्बों में बराबर होगा।

(b) A में B से दुगुना होगा।

(c) B में A से दुगुना होगा।

(d) B में A से चार गुना होगा।

उत्तर: (d) B में A से चार गुना होगा।

2. 20°C ताप पर 2 kg द्रव्यमान की लोहे की गेंद A और 20°C ताप पर एक दूसरी लोहे की गेंद B जिसका द्रव्यमान 1.0kg है, सम्पर्क में रखने पर ऊष्मा ऊर्जा का प्रवाह होगा-

(a) सिर्फ A से B की तरफ।

(b) सिर्फ B से A की तरफ।

(c) किसी भी दिशा में नहीं। 

(d) पहले A से B की तरफ, फिर B से A की तरफ।

उत्तर: (c) किसी भी दिशा में नहीं। 

3. 0°C पर रखी ठोस बर्फ को गर्म करने पर इसका ताप-

(a) बढ़ेगा।

(b) गिरेगा।

(c) पूर्ण रूप से पिघलने तक कोई बदलाव नहीं होगा।

(d) पहले बढ़ेगा फिर पुनः 0°C पर गिर जाएगा।

उत्तर: (c) पूर्ण रूप से पिघलने तक कोई बदलाव नहीं होगा।

4. यदि 100°C ताष की वाष्प को गर्म किया जाए, तो इसका ताप

(a) नहीं बदलता।

(b) बढ़ता है।

(c) घटता है।

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: (b) बढ़ता है।

5. एलुमिनियम की विशिष्ट ऊष्मा, ताँबे की विशिष्ट ऊष्मा की लगभग दोगुनी होती है। ताँबे और एलुमिनियम के दो समान द्रव्यमान के टुकड़ों को समान मात्रा में ऊष्मा दी गई है। ताप में वृद्धि-

(a) ताँबे में एलुमिनियम के बराबर होगी।।

(b) ताँबे में एलुमिनियम की तुलना में दुगुनी होगी।

(c) ताँबे में एलुमिनियम से आधी होगी।

(d) ताँबे में एलुमिनियम की तुलना में चार गना होगी।

उत्तर: (b) ताँबे में एलुमिनियम की तुलना में दुगुनी होगी।

6. ताँबे के तीन टुकेंड़ा A, B और C. जिनके द्रव्यमानों का अनुपात क्रमशः 1:2:3 है, को समान मात्रा में ऊष्मा दी जाती है। ताप में वृद्धि का क्रम होगा-

(अ) A>B>C

(ब) B>C>A

(स) C>B>A

(2) A>C>B

उत्तर: (अ) A>B>C 

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top