NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 13 कार्य एवं ऊर्जा

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 13 कार्य एवं ऊर्जा Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 13 कार्य एवं ऊर्जा Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 13 कार्य एवं ऊर्जा

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 13

पाठगत प्रश्न 13.1

सही विकल्प का चयन कीजिए।

1. (i) किया गया कार्य शून्य होता है:

(a) जब बल एवं विस्थापन एक ही दिशा में हो।

(b) जब बल एवं पिंड का विस्थापन विपरीत दिशा में हो।

(c) जब पिंड पर आरोपित बल पिंड के विस्थापन की दिशा के लम्बवत् लगा हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(d) जब बल विस्थापन के साथ कोई कोण बनाता है।

उत्तर: (c) जब पिंड पर आरोपित बल पिंड के विस्थापन की दिशा के लम्बवत् लगा हो।

(ii) जब किसी पिंड पर 0.01 N का बल लगता है तब किया गया कार्य 1J है। पिंड की विस्थापित दूरी होगी?

(a) 0.01 m

(b) 0.1 m

(c) 1 m

(d) 10 m

(e) 100 m

उत्तर: (e) 100 m 

(iii) निम्न में कौन सी परिस्थितियों में कार्य सम्पादित हुआ है:

(a) एक व्यक्ति सीढ़ियाँ चढ़ रहा है।

(b) सैटेलाइट पृथ्वी के चारों ओर बंद चक्रीय कक्ष में घूर्णन कर रहा है।

(c) दो टीम रस्साकसी खेल रहे हैं और दोनों टीमें बराबर बल लगा रही हैं।

(d) एक व्यक्ति अपने सिर पर भारी बोझा लेकर खड़ा है।

उत्तर: (a) एक व्यक्ति सीढ़ियाँ चढ़ रहा है।

2. 500 kg द्रव्यमान की एक कार 10 ms¹ के नियत वेग से खुरदरी क्षैतिज सड़क पर गतिशील है। कार के इंजन द्वारा लगनेवाला बल 1000 N है। निम्नलिखित बलों द्वारा 10s में किए गए कार्य की गणना कीजिए—

(a) कार पर लगनेवाले कुल बल द्वारा।

उत्तर: शून्य।

(b) गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा।

उत्तर: शून्य।

(c) इंजन द्वारा।

उत्तर: 105J

(d) घर्षण बल द्वारा।

उत्तर: -105J

पाठगत प्रश्न 13.2

1. कार्य एवं ऊर्जा शब्दों की एक-एक उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए।

उत्तर: कार्य तब होता है जब कोई बल किसी वस्तु पर लगाया जाता है और वह वस्तु उसी दिशा में हिलती है, जैसे किताब को मेज से शेल्फ पर रखना। ऊर्जा वह क्षमता है जिससे कार्य किया जा सकता है, जैसे बैटरी में संग्रहीत ऊर्जा खिलौना कार को चलाने में काम आती है। इस तरह, ऊर्जा कार्य करने की क्षमता है।

2. कार्य करने की क्षमता ___________ कहलाती है।

उत्तर: कार्य करने की क्षमता ऊर्जा कहलाती है।

3. ऊर्जा के सभी रूपों को SI मात्रक ___________ है।

उत्तर: ऊर्जा के सभी रूपों को SI मात्रक जूल है।

4. स्प्रिंग में निहित ऊर्जा ____________  है।

उत्तर: स्प्रिंग में निहित ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा है।

5. किसी पिंड की स्थिति के कारण इसमें निहित ऊर्जा _____________ ऊर्जा है।

उत्तर: किसी पिंड की स्थिति के कारण इसमें निहित ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा है।

6. पिंड की गति के कारण इसमें निहित ऊर्जा _____________ ऊर्जा है।

उत्तर: पिंड की गति के कारण इसमें निहित ऊर्जा गतिज ऊर्जा है।

7. यदि h ऊँचाई पर स्थितिज ऊर्जा Ep है तो h/2 ऊँचाई पर स्थितिज ऊर्जा __________  होगी?

उत्तर:  यदि h ऊँचाई पर स्थितिज ऊर्जा Ep है तो h/2 ऊँचाई पर स्थितिज ऊर्जा Ep/2  होगी।

8. h ऊँचाई पर m  द्रव्यमान की वस्तु की स्थितिज ऊर्जा Ep है। इसी ऊंचाई पर m/2  द्रव्यमानकी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा _____________  होगी। 

उत्तर: h ऊँचाई पर m  द्रव्यमान की वस्तु की स्थितिज ऊर्जा Ep है। इसी ऊंचाई पर m/2  द्रव्यमानकी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा Ep/2 होगी। 

9. v वेग से गतिमान m द्रव्यमान के पिंड की गतिज ऊर्जा Ek है। यदि पिंड 2v चाल से गति करे तो पिंड की गतिज ऊर्जा __________ होगी?

उत्तर: v वेग से गतिमान m द्रव्यमान के पिंड की गतिज ऊर्जा Ek है। यदि पिंड 2v चाल से गति करे तो पिंड की गतिज ऊर्जा 4Ek होगी।

10. v वेग से गतिमान m द्रव्यमान के पिंड की गतिज ऊर्जा Ek है। यदि 2m द्रव्यमान का पिंड समान चाल से गतिमान हो तब पिंड की गतिज ऊर्जा _____________ होगी?

उत्तर: v वेग से गतिमान m द्रव्यमान के पिंड की गतिज ऊर्जा Ek है। यदि 2m द्रव्यमान का पिंड समान चाल से गतिमान हो तब पिंड की गतिज ऊर्जा 2 Ek होगी।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top