NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 12 ऊर्जा के स्त्रोत

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 12 ऊर्जा के स्त्रोत Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 12 ऊर्जा के स्त्रोत Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.

NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 12 ऊर्जा के स्त्रोत

Join Telegram channel
Follow us:
facebook sharing button
whatsappp sharing button
instagram sharing button

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 12

पाठगत प्रश्न 12.1

1. अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में से कोई भी पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए जहाँ हमें ऊर्जा के विभिन्न रूपों की आवश्यकता होती है।

उत्तर: (i) भोजन पकाना- ईंधन की ऊष्मीय और रासायनिक ऊर्जाI

(ii) बल्बों को प्रकाशित करना- विद्युत ऊर्जा और प्रकाश ऊर्जाI

(iii) परस्पर वार्तालाप करना- ध्वनि ऊर्जाI

(iv) साइकिल चलाना यांत्रिक ऊर्जाI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(v) टॉर्च सेलों की रासायनिक ऊर्जाI

2. ऊर्जा के वे तीन रूप कौन से हैं जिन्हें हम प्रायः उपयोग करते हैं?

उत्तर: (i) ऊष्मा (ii) प्रकाश और (iii) विद्युत।

3. ऊर्जा के नवीकरणीय व अनवीकरणीय स्रोतों के बीच अंतर बताइए।

उत्तर: उन ऊर्जा स्रोतों, लघु समय अवधि के अंदर जिनकी पुनःपूर्ति की जा सकती है, को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं, जबकि वे ऊर्जा स्रोत जिनका हम प्रयोग कर रहे हैं तथा लघु समय अवधि के अंदर जिन्हें उत्पन्न नहीं किया जा सकता, उन्हें अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं।

पाठगत प्रश्न 12.2

1. ऊर्जा के किन्हीं चार अनवीकरणीय स्रोतों के नाम लिखिए और प्रत्येक से होने वाला एक-एक लाभ लिखिए।

उत्तर: (i) कोयला, लाभ: यह सस्ता तथा सरलता से उपलब्ध है।

(ii) तेल, लाभ: परिवहन के लिए यह ऊर्जा का एक उत्तम स्रोत है।

(iii) प्राकृतिक गैस, लाभ: गैसोलीन की तुलना में यह एक स्वच्छ ईंधन है, परन्तु इससे मुख्य ग्रीन हाउस गैस कार्बन डाइऑक्साइड की उत्पत्ति होती है तथा इसका कैलोरी मान भी अधिक है।

(iv) नाभिकीय ईंधन, लाभ: नाभिकीय विद्युत स्टेशनों में प्रयोग में लाए जाने वाला नाभिकीय ईंधन जलता नहीं है, अतः कोई अपशिष्ट गैसें उत्पन्न नहीं होती हैं।

2. जीवाश्म ईंधनों से ऊर्जा को प्राप्त करने की तुलना में नाभिकीय ऊर्जा एक बहुत सशक्त विकल्प है। फिर भी नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग बड़े पैमाने पर क्यों नहीं किया जाता है?

उत्तर: निम्नलिखित कारणों सेः नाभिकीय विद्युत संयंत्रों को स्थापित करना कठिन कार्य है तथा इनकी सुरक्षा के लिए भी बहुत धनराशि लगानी पड़ती है। इसके अलावा, इन संयंत्रों से उत्पन्न नाभिकीय कचरे के भी अनेक खतरे है।

3. प्राकृतिक गैस के उपयोग द्वारा ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्या सीमाएं हैं?

उत्तर: प्राकृतिक गैस हमारी ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्राकृतिक गैस का उपयोग में लाने की सीमाएं : प्राकृतिक गैस के भंडार सीमित हैं और इसकी पुनःपूर्ति नहीं की जा सकती। प्राकृतिक गैस का उपयोग क्षेत्र विशेष में अप्रिय गंध छोड़ सकती है।

पाठगत प्रश्न 12.3

1. ऊर्जा के किसी एक स्रोत का नाम लिखिए जिसका उपयोग आप अपने घर में करना चाहेंगे। इस स्रोत को चुनने का कारण बताइए।

उत्तर: सौर ऊर्जा, क्योंकि जिस क्षेत्र में हम रहते हैं उसमें यह बिना मूल्य सरलता से उपलब्ध है। इसका उपयोग खाना पकाने, पानी को गरम करने तथा जाड़ों में घरों को गरम रखने के लिए किया जा सकता है।

2. जैव ईंधन को एक अच्छा ईंधन माना जाता है। फिर भी हमारे देश में जीवाश्म ईंधनों के स्थान पर इसका व्यापक स्तर पर प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है?

उत्तर: (i) जैव-ईंधन पेट्रोल जितना ऊर्जा दक्ष नहीं है।

(ii) जैव-ईंधन का मुख्य घटक अर्थात् मीथेन पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

(iii) जैवभार को उत्पन्न करने तथा उसे इथेनॉल में परिवर्तित करने, इन दोनों दृष्टियों से ही जैव-ईंधन ऊर्जा उत्पन्न करने का अपेक्षाकृत महंगा स्रोत है।

3. सौर ऊर्जा के कोई भी पांच पारंपरिक उपयोगों को लिखिए।

उत्तर: सौर ऊर्जा के पारंपरिक उपयोग:

(i) कपड़े सुखाने में।

(ii) जल को गरम करने में।

(iii) फसलों को सुखाने में।

(iv) मुर्गी के बच्चों के प्रजनन और पालन में ।

(v) खाद को सुखाने में।

पाठगत प्रश्न 12.4

1. अपने घर या कार्यालय में ऊर्जा की बचत के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं या आपको उठाना चाहिए।

उत्तर: ऊर्जा की बचत के उपाय:

(i) उपयोग में न आने पर पंखे, लाइट व विद्युत से चलने वाले अन्य उपकरणों के बंद कर दें।

(ii) पानी के नल खुले न छोड़ें।

(iii) सब्जियां पकाते समय बर्तन को ढक कर रखें

(iv) खाना पकाने के लिए केवल पानी की आवश्यक मात्रा का ही उपयोग करें।

(v) दालों को पकाने से पहले कुछ समय तक भिगोकर रखें

(vi) अधिक ऊर्जा दक्ष उपकरणों का प्रयोग करें

(vii) ईंधन बचाने के लिए अपने वाहन की जगह सार्वजनिक परिवाहन का प्रयोग करें।

(viii) वाहन द्वारा कार्यालय अकेले जाने की बजाय आप अपने सहकर्मियों को भी साथ ले जा सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

This will close in 0 seconds

Scroll to Top