NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 11 गुरुत्वाकर्षण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 11 गुरुत्वाकर्षण Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 11 गुरुत्वाकर्षण
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
गुरुत्वाकर्षण
Chapter: 11
पाठगत प्रश्न 11. 1
1. एक-दूसरे के पास-पास बैठे छात्र आपस में गुरुत्वाकर्षण बल को महसूस क्यों नहीं करते हैं?
उत्तर: गुरुत्वाकर्षण बल बहुत क्षीण बल होता है। अतः इस बल के कारण कम द्रव्यमानवाले पिण्ड एक दूसरे को आकर्षित नहीं कर पाते हैं।
2. दो वस्तुओं के बीच की दूरी को 4 गुना बढ़ा दिया जाता है, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण-बल के मान में कितना परिवर्तन होगा?
उत्तर: क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बल दो वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है अतः इसका मान 1/16 गुना कम हो जाएगा।
3. G को सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक क्यों माना जाता है?
उत्तर: G का मान पृथ्वी पर या ब्रह्माण्ड में अन्य किसी भी जगह समान है। अतः G को सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक कहते हैं।
पाठगत प्रश्न 11.2
1. गुरुत्वीय-त्वरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा उत्पन्न त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण कहा जाता है।
2. जब एक भारी एवं हल्की वस्तु को समान ऊँचाई से एक साथ गिराया जाता है, तो वे समान-दर से क्यों गिरती हैं?
उत्तर: जब एक भारी एवं हल्की वस्तु को समान ऊँचाई से एक साथ गिराया जाता है, तो वे समान-दर से गिरती हैं क्योंकि हल्की व भारी दोनों प्रकार की वस्तुओं के लिए गुरूत्वीय त्वरण का मान समान है।
3. गुरुत्वीय-त्वरण का SI मात्रक बताइए।
उत्तर: गुरूत्वीय त्वरण की प्रमाणिक मात्रक मात्रक ms–² है।
4. गुरुत्वीय-त्वरण के प्रभाव में गति कर रही किसी वस्तु के लिए गति के समीकरण लिखिए।
उत्तर:
पाठगत 11.3
1. किसी वस्तु के भार व द्रव्यमान में दो अंतर बताइए।
उत्तर: किसी वस्तु में निहित पदार्थ की मात्र उसका द्रव्यमान है। किसी भी वस्तु का द्रव्यमान सभी स्थानों पर समान रहता है।
किसी वस्तु का पृथ्वी पर भार, उस वस्तु पर लगनेवाला वह बल है जिसकी वजह से वह पृथ्वी की ओर आकर्षित हो रही है। किसी एक ही वस्तु का भार स्थान बदलने से बदल जाता है।
2. कोई दो कारक बताइए जिन पर वस्तु का भार निर्भर करता है।
उत्तर: किसी भी वस्तु का भार निर्भर करता है-
(i) वस्तु के द्रव्यमान पर
(ii) गुरुत्वीय त्वरण पर
3. किसी पेड़ से गिरते हुए सेब का भार क्या होगा?
उत्तर: शून्य।
पाठगत प्रश्न 11.4
1. पानी से भरी बाल्टी में से पानी से भरा मग जब बाहर निकालते हैं तो पानी की सतह के पास यह मग अपेक्षाकृत भारी क्यों लगता है?
उत्तर: जब मग को पानी में डुबोया जाता है तो उस पर उत्प्लावन बल कार्य करता है। इसलिए यह पानी में हल्का हो जाता है एवं जब इसे पानी की सतह से ऊपर उठाया जाता है तो यह अपेक्षाकृत भारी लगता है।
2. पानी के अंदर एक कॉर्क को छोड़ते हैं तो यह पुनः पानी की सतह पर क्यों आ जाता है?
उत्तर: पानी के अंदर एक कॉर्क को छोड़ते हैं तो यह पुनः पानी की सतह पर उत्प्लावन बल के कारण आ जाता है।
3. उत्प्लावन बल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: जब किसी वस्तु को तरल पदार्थ में डुबोया जाता है इस पर ऊपर की दिशा में एक बल कार्य करता है, इसे उत्प्लावन बल कहते हैं ।
4. क्या निर्वात में भी किसी पिण्ड पर उत्प्लावन बल कार्य करता है?
उत्तर: नहीं।
5. आर्किमिडीज के सिद्धान्त के कोई दो उपयोग लिखिए।
उत्तर: आर्किमिडीज के सिद्धान्त के उपयोग है-
(i) जहाजों और पनडुब्बियों को बनाने में।
(ii) हाइड्रोमीटर व लैक्टोमीटर में।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


