NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 10 बल और गति Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 10 बल और गति Notes in Hindi and select need one. NIOS Class 10 Science and Technology Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 10 Science and Technology Notes Paper Code: 212.
NIOS Class 10 Science and Technology Chapter 10 बल और गति
Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 10 Science and Technology Notes, NIOS Secondary Course Science and Technology Solutions in Hindi for All Chapter, You can practice these here.
बल और गति
Chapter: 10
पाठगत प्रश्न 10.1
1. जब एक क्रिकेट खिलाड़ी अपने बल्ले से गेंद की दिशा बदलता है, तो क्या उसके द्वारा कोई बल लगाया जाता है?
उत्तर: हाँ।
2. अपने दैनिक जीवन से कोई उदाहरण दीजिए, जिसमें बल लगने पर वस्तु की आकृति बदलती है।
उत्तर: आटे की लोई को हाथ से दबाना।
पाठगत प्रश्न 10.2
1. संतुलित बल क्या होते हैं?
उत्तर: जब दो या दो से अधिक बल किसी वस्तु पर विपरीत दिशा में एक दूसरे को संतुलित करते हुए लगाए जाएँ तो वे बल सन्तुलित बल कहलाते हैं।
2. क्या संतुलित बल से वस्तु में त्वरण उत्पन्न हो सकता है?
उत्तर: नहीं। संतुलित बल वस्तु की गति की अवस्था को नहीं बदलते हैं।
3. असंतुलित बल लगने से वस्तु में किस प्रकार के परिवर्तन हो सकते हैं?
उत्तर: वस्तु पर कार्य करनेवाला असंतुलित बल उसकी विराम अवस्था या गति की अवस्था में बदलाव कर सकता है।
पाठगत प्रश्न 10.3
1. जब हम किसी भीगे हुए कपड़े को झटकते हैं तो उसमें से पानी बाहर क्यों निकलता है?
उत्तर: विराम अवस्था के जड़त्व के कारण। जब हम कपड़े को झटकते हैं तो पानी अपनी अवस्था में बना रहता है और बाहर आ जाता है।
2. जब चलती हुई बस अचानक रुकती है तो आप आगे की ओर क्यों गिर जाते हैं?
उत्तर: हमारे शरीर का निचला भाग स्थिर अवस्था में आ जाता है लेकिन जड़त्व के कारण ऊपरी हिस्से की आग की दिशा में गति करने की प्रवृत्ति होती है और हम आगे की तरफ गिर जाते हैं।
3. दो समान ट्रक सड़क पर समान वेग से गति कर रहे हैं जिसमें से एक खाली है तथा दूसरा भरा हुआ है। दोनों में से किसका संवेग ज्यादा होगा?
उत्तर: संवेग द्रव्यमान × वेग के बराबर होता है। अतः भरे हुए ट्रक (अधिक द्रव्यमान) का संवेग ज्यादा होता है।
4. यदि 5 kg द्रव्यमान वाली कोई वस्तु 10 ms¹ के वेग से गति करती है तो उस वस्तु का संवेग क्या होगा?
उत्तर: संवेग = द्रव्यमान × वेग = 5 kg x 10 ms-1 = 50 kgms-1
5. कोई बॉक्सर किसी दूसरे बॉक्सर के पंच को झेलने से पहले पीछे की तरफ सिर क्यों ले जाता है?
उत्तर: संवेग में परिवर्तन की दर को कम करने के लिए बॉक्सर अपना सिर पीछे की ओर करता है जिससे कि मुक्के का संघात (प्रभाव) कम हो।
पाठगत प्रश्न 10. 4
1. तेजगति से चलनेवाली कार का इंजन बन्द करने पर वह धीमी क्यों हो जाती है?
उत्तर: कार के पहिए और जमीन के मध्य कार्य करनेवाले घर्षण बल के कारण तेजगति से चलनेवाली कार का इंजन बन्द करने पर वह धीमी हो जाती है ।
2. केले के छिलके पर पाँव रखने पर हम क्यों फिसल जाते हैं?
उत्तर: केले के छिलके पर पाँव रखने पर हम फिसल जाते हैं क्योंकि केले के छिलके व जमीन के बीच घर्षण बहुत कम होता है।
3. स्वचालित वाहनों के पहिए खाँचेदार क्यों होते हैं?
उत्तर: ट्रेडेड टायर जमीन से अच्छी पकड़ देते हैं क्योंकि ऐसे टायरों में जमीन व टायर के मध्य घर्षण बहुत अधिक होता है।
पाठगत प्रश्न 10. 5
1. भारी बोझ उठाने वाले कुली सिर पर कपड़े का गोल टुकड़ा क्यों रखते हैं?
उत्तर: कपड़े का गोल टुकड़ा कुली के सिर और भार के मध्य सम्पर्क के क्षेत्र को बढ़ाता है जिससे कि उसके सर पर दाब कम हो जाता है।
2. कील में एक सिरा तीक्ष्ण क्यों होता है?
उत्तर: दाब बढ़ाने के लिए कील में एक सिरा तीक्ष्ण होता है।
3. कंधे पर लटकाने वाले थैलों में चौड़ी पट्टी क्यों लगी होती है?
उत्तर: दाब घटाने के लिए कंधे पर लटकाने वाले थैलों में चौड़ी पट्टी लगी होती है।
4. दाब का अन्तरराष्ट्रीय मात्रक क्या है?
उत्तर: Nm-2 या पास्कल (Pa)
पाठगत प्रश्न
1. अन्तिम रेखा पार करने के पश्चात् भी धावक कुछ समय तक क्यों दौड़ता रहता है?
उत्तर: अन्तिम रेखा पार करने के बाद भी धावक कुछ समय तक दौड़ता रहता है क्योंकि उसके शरीर में गति का जड़त्व होता है। जब कोई वस्तु गति में होती है तो वह अपनी गति की अवस्था को बनाए रखना चाहती है। धावक का शरीर तुरंत रुक नहीं पाता, इसलिए वह कुछ दूरी तक आगे बढ़ जाता है।
2. बस की छत पर सामान को रस्सी से बाँधने का सुझाव क्यों दिया जाता है?
उत्तर: बस की छत पर सामान को रस्सी से बाँधने का सुझाव इसलिए दिया जाता है क्योंकि बस के अचानक चलने, रुकने या मुड़ने पर सामान जड़त्व के कारण अपनी पूर्व अवस्था में बना रहता है। इससे सामान फिसलकर नीचे गिर सकता है। रस्सी से बाँधने पर सामान सुरक्षित रहता है।
3. लटके हुए कम्बल को लकड़ी से पीटने पर धूल के कण क्यों अलग हो जाते हैं?
उत्तर: जब लटके हुए कम्बल को लकड़ी से पीटा जाता है, तो कम्बल अचानक गति करता है। परन्तु धूल के कण जड़त्व के कारण अपनी स्थिर अवस्था में बने रहते हैं। परिणामस्वरूप वे कम्बल से अलग होकर नीचे गिर जाते हैं। यह जड़त्व का उदाहरण है।
4. न्यूटन का गति का प्रथम नियम बताइए । जब बस अचानक चलना शुरू करती है तो उसमें खड़ा यात्री पीछे की दिशा में क्यों गिरने लगता है?
उत्तर: कोई वस्तु स्थिर अवस्था में या समान वेग से सीधी रेखा में गतिशील अवस्था में तब तक बनी रहती है जब तक उस पर कोई बाहरी असंतुलित बल कार्य न करे।
जब बस अचानक चलना शुरू करती है, तो उसमें खड़ा यात्री पीछे की ओर गिरने लगता है क्योंकि उसका शरीर जड़त्व के कारण स्थिर अवस्था में रहना चाहता है, जबकि बस आगे बढ़ जाती है।
5. संवेग को परिभाषित कीजिए। संवेग में परिवर्तन की दर बल से किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर: संवेग किसी वस्तु के द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को कहते हैं।
संवेग = द्रव्यमान × वेग
संवेग एक सदिश राशि है। न्यूटन के दूसरे नियम के अनुसार, किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर उस पर लगाए गए बल के बराबर होती है। अर्थात् जितना अधिक बल लगाया जाएगा, उतना अधिक संवेग में परिवर्तन होगा।
6. अगर 10 kg द्रव्यमान की कोई वस्तु 7 ms-1 के वेग से गतिशील है तब वस्तु का संवेग क्या होगा?
उत्तर: द्रव्यमान (m) = 10 kg
वेग (v) = 7 m/s
संवेग = m × v
= 10 × 7
= 70 kg·m/s
अतः वस्तु का संवेग 70 kg·m/s होगा।

Hi! my Name is Parimal Roy. I have completed my Bachelor’s degree in Philosophy (B.A.) from Silapathar General College. Currently, I am working as an HR Manager at Dev Library. It is a website that provides study materials for students from Class 3 to 12, including SCERT and NCERT notes. It also offers resources for BA, B.Com, B.Sc, and Computer Science, along with postgraduate notes. Besides study materials, the website has novels, eBooks, health and finance articles, biographies, quotes, and more.


