NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़ Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़ Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़ Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 13 अन्याय के खिलाफ़ Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 13

दूर्वा
अभ्यास

1. पाठ से

(क) आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

उत्तर: आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों पर अधिकार जमाने के लिए अंग्रेजों ने आदेश दिया कि दो दिनों के भीतर जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। सभी को उपस्थित होना अनिवार्य है, और जो नहीं पहुँचेगा, उसे दंडित किया जाएगा। जब आदिवासियों ने पूछा कि इसके बदले उन्हें क्या मिलेगा, तो अंग्रेज़ों ने सख्त लहजे में जवाब दिया, “नौकर का काम केवल आदेश मानना है, सवाल पूछना नहीं।” इस प्रकार, वे आदिवासियों पर अपना शासन थोपते थे।

(ख) श्री राम राजू कौन था? उसने अंग्रेज़ों के सामने आत्मसमर्पण क्यों किया?

उत्तर: श्री राम राजू आंध्र प्रदेश के घने जंगलों में रहने वाला एक क्रांतिकारी साधु था। श्रीराम राजू ने देखा कि अंग्रेज आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं। उनका दुख उससे सहन नहीं हुआ। उसने सोचा कि यदि वह अंग्रेज़ों के सामने आत्मसमर्पण कर दे, तो शायद वे निर्दोष आदिवासियों को सताना बंद कर देंगे। इस विचार से प्रेरित होकर उसने अपने बलिदान का निर्णय लिया।

(ग) अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए कोया आदिवासी क्या-क्या करते थे?

उत्तर: आंध्र के घने जंगलों में, जब संकरी पगडंडियों से अंग्रेजी सेना की टुकड़ी गुजरती, तो जंगलों में छिपे कोया आदिवासी पहले भारतीय सिपाहियों को जाने देते। लेकिन जैसे ही अंग्रेज़ सार्जेंट या कमांडर दिखाई देते, वे उन पर अचूक निशाना साधते। आदिवासियों के इस विद्रोह से अंग्रेज़ सरकार इतनी भयभीत हो गई थी कि राजू और उसके साथियों के आते ही पुलिस थानों से भाग जाती थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

(घ) कोया आदिवासियों के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहना चाहिए?

उत्तर: कोया आदिवासियों ने अंग्रेज़ों के जुल्म के खिलाफ अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया था इसलिए वे अंग्रेज़ी राज्य को हटाना चाहते थे इसलिए इसे स्वतंत्रता संग्राम भी कह सकते हैं।

2. गाँधीजी की बात

“भारत के लोगों को अंग्रेज़ सरकार का सहयोग नहीं करना चाहिए और उनका काम बंद कर देना चाहिए। अगर कोई अंग्रेज़ अन्याय करेगा तो हम अन्याय सहने से इंकार करेंगे।”

ऊपर श्रीराम राजू द्वारा आदिवासियों से गाँधी जी की कही हुई बात का उल्लेख हुआ है। गाँधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए बहुत सारी बातें कही थी। यह सब तुम्हें गाँधी जी पर लिखी गई किताबों, फ़िल्मों और अन्य जगहों पर मिल सकता है। तुम उनकी कही हुई बातों में जो बहुत महत्वपूर्ण समझो उसको अपने साथियों का बताओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

3. देशभक्तों के नाम

तुमने इस पाठ में भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले दो व्यक्तियों के नामों को जाना। एक गाँधी जी और दूसरा श्रीराम राजू। पता करो कि भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वालों में तुम्हारे प्रदेश से कौन-कौन व्यक्ति थे। उनमें से किसी एक के बारे में कक्षा में चर्चा करी।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

4. क्या ठीक होगा?

(i) “दो दिन में जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। तुम सब लोगों को इस काम पर पहुँचना है। अगर नहीं पहुंचे तो ठीक नहीं होगा।”

(ii) “काम करेंगे तो बदले में क्या मिलेगा।”

ऊपर के कथनों में पहला कथन तहसीलदार वेस्टीयन का है जो आदिवासियों के गाँवों में जाकर चिल्ला-चिल्लाकर बोला था और दूसरा कथन आदिवासियों में से किसी का है जो तहसीलदार से पूछना चाहा था। अब तुम सोचकर बताओ कि-

(क) तुम्हारे विचार से बेस्टियन का कथन ठीक होगा?

(ख) आदिवासियों में से किसी के द्वारा कहा गया वह कथन कैसा है? तुम्हारे विचार से क्या ठीक होगा?

(संकेतः तुम अपनी पसंद से कथन को अपने ढंग से लिख सकते ही)

उत्तर: (क) मेरे विचार से बेस्टियन का कथन ठीक नहीं है क्योंकि यह आदिवासियों पर जबरन काम थोपने और उन्हें डराने की कोशिश करते है। यह अन्यायपूर्ण और दमनकारी है।

(ख) आदिवासियों द्वारा पूछा गया कथन स्वाभाविक और उचित है क्योंकि वे अपने श्रम के बदले उचित पारिश्रमिक की मांग कर रहे हैं। उनके स्थान पर “अगर हम यह काम करेंगे, तो हमें क्या मिलेगा?” कहना अधिक स्पष्ट और सम्मानजनक होगा।

5. पता करो

(i) सड़क बनाने में किन-किन सामानों की जरूरत होती है? पता करके लिखो।

उत्तर: सड़क बनाने के लिए रोड़ी, डाबर, चूना, सीमेन्ट, रेत, फावड़ा, परात, रोड रोलर आदि की आवश्यकता पड़ती है।

(ii) इन प्रदेशों में कौन-कौन से आदिवासी रहते हैं? पता करके लिखो?

(क) झारखंड।

उत्तर: झारखंड: संथाल, मुंडा, हो, उरांव, बिरहोर, असुर, पहाड़िया।

(ख) छत्तीसगढ़।

उत्तर: छत्तीसगढ़: गोंड, हल्बा, बैगा, कमार, भतरा, मुरिया, कोरकू।

(ग) उड़ीसा।

उत्तर: उड़ीसा: संथाल, हो, भूमिज, गोंड, बोंडा, कोरापुट, कोंध।

(घ) मिजोरम।

उत्तर: मिजोरम: मिजो, लुशाई, पईते, रियांग, चकमा, मर।

(ङ) अंडमान निकोबार द्वीप समूह।

उत्तर: अंडमान निकोबार द्वीप समूह: ओंगे, जारवा, ग्रेट अंडमानी, सेंटिनली, निकोबारी, शॉम्पेन।

6. तुम्हारे विचार से

(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों में रहने क्यों आया होगा?

उत्तर: राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के वाद आंध्र के जंगलों के आदिवासियों को अंग्रजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए साधु का भेष धारण करके जगलो में आया होगा।

(ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?

उत्तर: राजु के शहीद हो जाने से आदिवासियों का हौसला टूट गया हार मानकर वे फिर से अंग्रजों की गुलामी करने लगे।

7. खोजबीन

“लोगों की बंदूकों के कारतूस खत्म हो गए।”

ऊपर का यह वाक्य इसी पाठ का है जिसमें आदिवासियों के द्वारा बंदूकों व कारतूसों के प्रयोग का भी प्रमाण मिलता है। इस पाठ की खोजबीन करो तो पाओगे कि आदिवासी “पुलिस चौकियों या सेना पर हमला कर देते थे और उनके अस्त्र–शस्त्र लूटकर भाग जाते थे। अब तुम ज़रूर समझ गए होंगे कि आदिवासियों में बंदूकों व कारतूसों का प्रयोग कैसे किया। ‘कारतूसों ने सन् 1857 में स्वतंत्रता की चिंगारी को फैलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समूह बनाकर इसके बारे में खोज़बीन करो। कक्षा के प्रत्यक समुह में से एक प्रतिनिधि सबको अपनी खोजबीन के बारे में बताएगा।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

8. मुहावरे

नीचे लिखे वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया गया है। इन्हीं मुहावरों का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

(क) एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।

उत्तर: युद्ध में मराठा सैनिकों ने अपनी दुश्मन सेना कई सैनिकों का काम तमाम कर दिया।

(ख) आदिवासियों की हिम्मत जवाब देने लगी।

उत्तर: जीवन में कड़े संघर्ष करने के बाद भी सफलता न मिलने पर मेरी हिम्मत जवाब देने लगी।

(ग) अंग्रेज़ों ने अपने दांतों तले उंगली दवा ली।

उत्तर: आदिवासियों की वीरता देखकर अंग्रेज़ों ने अपने दातों तले उंगली दवा ली।

(घ) किसी को कानो-कान खबर न हो।

उत्तर: ऐसा काम करो कि किसी को कानों-कान खबर न हो।

(ङ) अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।

उत्तर: हॉकी के मैच में भारत ने पाकिस्तान की टीम के छक्के छुड़ा दिए।

(च) अंग्रेज़ों के होश उड़ गए।

उत्तर: जंगल में शेर को सामने देखकर पुनीत के होश उड़ गए।

(छ) भारतीय सैनिकों का बालबाँका न होने पाए।

उत्तर: कड़ी सुरक्षा के कारण दुश्मन सेना भारतीय सैनिकों का बाल बाँका भी नहीं कर पाई।

9. ‘मन और मन’

(क) आदिवासियों के साथ मन-मर्जी नहीं की जा सकती। 

उसके पास कई मन गेहूँ था।

 ऊपर के पहले वाक्य में ‘मन’ का मतलब है दिल, हृदय। 

दूसरे वाक्य में ‘मन’ नाप-तौल का एक शब्द है। इस तरह मन के दो अर्थ हैं। ऐसे शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं। नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ो और वाक्य बनाओ।

सोना सो जाना (नींद) स्वर्ण, एक धातु
उत्तरएक दिशा जवाब
हार पराजय, हार जाना माला

उत्तर: 

सोना मां काम करके थक गई है अब वह नींद सोना चाहती है।
उत्तरराम ने शिक्षक को निडर होकर उत्तर दिया।
हार रहीम लूडो में राम से हार गया।

10. वचन बदलो

(क) सिपाही ने राजू पर गोली चलाई।

उत्तर: सिपाहियों ने राजू पर गोली चलाई।

(ख) उगी हुई फसल को जलाया जाने लगा। _____________

उत्तर: उगी हुई फसलों को जलाया जाने लगा।

(ग) आदिवासी की हिम्मत जवाब दे गई। _____________

उत्तर: आदिवासियों की हिम्मत जवाब दे गई।

(घ) आगे से यह सवाल मत पूछना। _____________

उत्तर: आगे से यह सवालों को मत पूछना।

11. समझाकर रूप बदलो

भाववाचक संज्ञा से विशेषण बनाओ।

घमंड – घमंडी

(i) हिम्मत।

उत्तर: हिम्मत हिम्मती।

(ii) साहस।

उत्तर: साहस साहसी।

(iii) स्वार्थ।

उत्तर: स्वार्थ स्वार्थी।

(iv) अत्याचार।

उत्तर: अत्याचार अत्याचारी।

(v) विद्रोह।

उत्तर: विद्रोह विद्रोही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top