NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 2 दो गौरैया Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 2 दो गौरैया Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 2 दो गौरैया Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.
NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 2 दो गौरैया
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 2 दो गौरैया Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
दो गौरैया
Chapter: 2
| दूर्वा |
| अभ्यास |
1. पाठ से:
(क) दोनों गौरैयों को पिताजी जब घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो माँ क्यों मदद नहीं कर रही थी? बस, वह हँसती क्यों जा रही थी?
उत्तर: दोनों गौरैयों को पिताजी जब घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो माँ इसलिए मदद नहीं कर रही थी क्योंकि माँ को लगता था कि चिड़ियों ने अंडे दे दिए होंगे और अब ये यहां से नहीं जाएगी। पिताजी गौरैयों को उड़ाने के लिए ताली बजा रहे थे, बाहें झुला रहे थे, और श-शू कर रहे थे, इसलिए माँ हंसती जा रही थीं।
(ख) देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। माँ ने पिताजी से गंभीरता से यह क्यों कहा?
उत्तर: देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। माँ ने पिताजी से गंभीरता से यह इसलिए कहा है क्योंकि चिड़ियों ने अपना घोंसला बना लिया था और उसने अंडे भी दे दिए थे। यदि पिताजी चिड़िया को निकाल देते तो वे अपने बच्चों से बिछड़ जाते तथा ये बिछड़ने का दर्द केवल माँ ही जानती हैं।
(ग) “किसी को सचमुच बाहर निकालना हो तो उसका घर तोड़ देना चाहिए,” पिताजी ने गुस्से में ऐसा क्यों कहा? क्या पिताजी के इस कथन से माँ सहमत थी? क्या तुम सहमत हो? अगर नहीं तो क्यों?
उत्तर: किसी को सचमुच बाहर निकालना हो तो उसका घर तोड़ देना चाहिए,” पिताजी ने गुस्से में ऐसा इसलिए कहा क्योंकि चिड़िया के बार-बार आने व तिनके बिखेरने से पिताजी परेशान थे। नहीं पिताजी के इस कथन से माँ सहमत नहीं थी।
मैं सहमत नहीं क्योंकि किसी को निकालने के लिए उसका घर तोड़ देना ठीक नहीं। उसमें उसके अंडे या बच्चे भी होंगे जो मर जाएँगे।
(घ) कमरे में फिर से शोर होने पर भी पिताजी अबकी बार गौरैया की तरफ़ देखकर मुसकुराते क्यों रहे?
उत्तर: कमरे में फिर से शोर होने पर भी पिताजी अबकी बार गौरैया की तरफ देखकर इसलिए मुसकुराते क्यों रहे जब पिताजी घोंसले को तोड़ रहे थे, तभी उसमें से चीं-चीं की आवाज़ आई तथा उसमें रखे अंड़ों में से बच्चे निकल आए थे, तभी पिताजी ने घोंसला वापस रख दिया क्योंकि पिताजी को बच्चों को देखकर दया आ गई।
2. पशु-पक्षी और हम
इस कहानी के शुरू में कई पशु-पक्षियों की चर्चा की गई है। कहानी में वे ऐसे कुछ काम करते हैं जैसे मनुष्य करते हैं। उनको ढूँढ़कर तालिका पूरी करो-
(क) पक्षी – घर का पता लिखवाकर लाए हैं।
(ख) बूढ़ा चूहा –
उत्तर: बूढ़ा चूहा अंगीठी के पीछे बैठता है शायद सर्दी लग रही है।
(ग) बिल्ली –
उत्तर: बिल्ली फिर आऊँगी कह कर चली जाती है।
(घ) चमगादड़ –
उत्तर: चमगादड़ पंख फौज़ ही छावनी डाले हुए हैं।
(ङ) चीटियाँ –
उत्तर: चीटियाँ इनकी फौज़ ही छावनी डाले हुए है।
3. मल्हार
नीचे दिए गए वाक्य को पढ़ो
“जब हम लोग नीचे उतरकर आए, तब वे फिर से मौजूद थीं और मज़े से बैठी मल्हार गा रही थीं।”
(क) अब तुम पता करो कि मल्हार क्या होता है? इस काम में तुम बड़ों की सहायता भी ले सकते हो।
उत्तर: मल्हार संगीत के राग का नाम है। इसके विषय में कहा जाता है कि इसके गाने से बारिश होने लगती है।
(ख) बताओ कि क्या सचमुच चिड़ियाँ ‘मल्हार’ गा सकती है?
उत्तर: नहीं चिड़िया मल्हार नहीं गा सकती है।
(ग) बताओं की कहानी में चिड़ियों द्वारा मल्हार गाने की बात क्यों कही गई है?
उत्तर: कहानी में चिड़ियों द्वारा मल्हार गाने की बात इसलिए कही गई है क्योंकि चिड़ियाँ रात में कहीं और चली गई थी। चिड़ियों की चहचहाहट इतनी मधुर और प्रभावशाली थी कि उसे राग मल्हार के रूप में देखा जा सकता है।
4. पाठ से आगे
अलग-अलग पक्षी अलग-अलग तरह से घोंसला बनाते हैं। तुम कुछ पक्षियों के घोसलों के चित्र इकट्ठे करके उसे अपनी कॉपी पर चिपकाकर शिक्षक को दिखाओ।
उत्तर: बया चिड़िया का घोंसला।
दर्जी चिड़िया का घोंसला।
5. अंदर आने के रास्ते
(क) पूरी कहानी में गौरैया, कहाँ-कहाँ से घर के अंदर घुसी थी? सूची बनाओ।
उत्तर: पूरी कहानी में गौरैया निम्नलिखित रास्तों से घर के अंदर घुसी थी—
(i) दरवाजे से।
(ii) बंद दरवाजे के नीचे से।
(iii) रोशनदान के टूटे शीशे में से।
(ख) अब अपने घर के बारे में सोचो। तुम्हारे घर में यदि गौरैया आना चाहे तो वह कहाँ-कहाँ से अंदर घुस सकती है? इसे अपने शिक्षक को बताओ।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
6. कहने का अंदाज
“माँ खिलखिलाकर हँस दीं।” इस वाक्य में ‘खिलखिलाकर’ शब्द बता रहा है कि माँ कैसे हँसी थीं। इसी प्रकार नीचे दिए गए रेखांकित शब्दों पर भी ध्यान दो। इन शब्दों से एक-एक वाक्य बनाओ।
(क) पिताजी ने झिड़ककर कहा, “तू खड़ा क्या देख रहा है?”
उत्तर: मोहन ने अपने मित्र को झिड़ककर कहा कि अब तुम मेरे से बात मत करना।
(ख) “आज दरवाज़े बंद रखो,” उन्होंने हुक्म दिया।
उत्तर: मालिक ने नोकर को हुक्म दिया कि बाजार से सामान लेकर आओ।
(ग) “देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो,” माँ ने अबकी बार गंभीरता से कहा।
उत्तर: रवि ने अपने मित्र को गभीरता से अपनी परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा।
(घ) “किसी को सचमुच बाहर निकालना हो, तो उसका घर तोड़ देना चाहिए,” उन्होंने गुस्से में कहा।
उत्तर: पिताजी गुस्से में चिड़िया को निकलने के लिए चल पड़े।
तुम इनसे मिलते-जुलते कुछ और शब्द सोचो और उनका प्रयोग करते हुए कुछ वाक्य बनाओ।
संकेत-
(i) धीरे से।
उत्तर: धीरे से: बच्चा डर के मारे धीरे से कमरे में घुसा।
(ii) जोर से।
उत्तर: जोर से: खेल के मैदान में बच्चे जोर से चिल्ला रहे थे।
(iii) अटकते हुए।
उत्तर: अटकते हुए: डर के कारण साक्षात्कार में उसने अटकते हुए उत्तर दिया।
(iv) हकलाते हुए।
उत्तर: हकलाते हुए: घबराहट में राम हकलाते हुए अपना नाम बताने लगा।
(v) फुसफुसाते हुए।
उत्तर: फुसफुसाते हुए: परीक्षा के दौरान छात्र एक-दूसरे से फुसफुसाते हुए बातें कर रहे थे।
7. किसमे क्यों-कैसे
“पिताजी बोले, क्या मतलब? मैं कालीन बरबाद करवा लूँ?” ऊपर दिए गए वाक्य पर ध्यान दो और बताओ कि-
(क) पिताजी ने यह बात किससे कही?
उत्तर: पिताजी ने यह बात माँ से कही।
(ख) उन्होंने यह बात क्यों कही?
उत्तर: उन्होंने यह बात चिड़िया से परेशान होकर कही।
(ग) गौरैयों के आने से कालीन कैसे बरबाद होता?
उत्तर: गौरैयों के आने से कालीन पर तिनके गिरने और वीट करने से बरबाद होता।
8. सराय
“पिताजी कहते हैं कि यह घर सराय बना हुआ है।” ऊपर के वाक्य को पढ़ो और बताओ कि-
(क) सराय और घर में क्या अंतर होता है? आपस में इस पर चर्चा करो।
उत्तर: जिसमें एक ही परिवार के सब लोग मिलकर रहते हे उसे घर कहते हैं और जहाँ दूर-दूर से अलग-अलग जगहों से लोग आकर रुकते हैं उसे सराय कहते हैं। सराय में आने-जाने वाले लोग बदलते रहते हैं, जबकि घर में एक ही परिवार लंबे समय तक रहता है। घर में भावनात्मक जुड़ाव होता है, जबकि सराय में यह भावना कम होती है।
(ख) पिताजी को अपना घर सराय क्यों लगता है?
उत्तर: पिताजी को लगता है कि उनका घर सराय बन गया है क्योंकि चूहे चमगादड, चीटियों ओर चिड़ियों के कारण पिताजी को अपना घर सराय लगने लगा।
9. गौरैयों की चर्चा
मान लो तुम लेखक के घर की एक गौरैया हो। अब अपने साथी गौरैया को बताओ कि तुम्हारे साथ इस घर में क्या-क्या हुआ?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
10. कैसे लगे
तुम्हें इस कहानी में कौन सबसे अधिक पसंद आया? तुम्हें उसकी कौन-सी बात सबसे अधिक अच्छी लगी?
| (क) माँ (ख) पिताजी (ग) लेखक (घ) गौरैया (ङ) चूहे (च) बिल्ली (छ) कबूतर (ज) कोई अन्य/कुछ और |
उत्तर: इस कहानी में मुझे माँ की बात सबसे ज्यादा अच्छी लगी “देखो जी, चिड़िया को मत निकलो।”
11. माँ की बात
नीचे माँ द्वारा कही गई कुछ बातें लिखी हुई हैं। उन्हें पढ़ो।
“अब तो ये नहीं उड़ेंगी। पहले इन्हें उड़ा देते, तो उड़ जातीं।”
“एक दरवाज़ा खुला छोड़ो, बाकी दरवाज़े बंद कर दो। तभी ये निकलेंगी।”
“देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। अब तो इन्होंने अंडे भी दे दिए होंगे। अब ये यहाँ से नहीं जाएँगी।”
अब बताओ कि-
(क) क्या माँ सचमुच चिड़ियों को घर से निकालना चाहती थीं?
उत्तर: माँ कभी भी चिड़ियों को घर से निकालना नहीं चाहती थीं?
(ख) माँ बार-बार क्यों कह रही थीं कि ये चिड़ियाँ नहीं जाएँगी?
उत्तर: माँ बार-बार इसलिए कह रही थीं कि ये चिड़ियाँ नहीं जाएँगी क्योंकि चिड़िया ने वहां अंडे दिए थे।
12. कहानी की चर्चा
(क) तुम्हारे विचार से इस कहानी को कौन सुना रहा है? तुम्हें यह किन बातों से पता चला?
उत्तर: इस कहानी को लेखक सुना रहा है। कहानी के सजीव वर्णन से ऐसा लगा।
(ख) लेखक ने यह अनुमान कैसे लगाया कि एक चूहा बूढ़ा है और उसको सर्दी लगती है?
उत्तर: चूहा अंगीठी से सटकर बैठा था जिससे लेखक ने अनुमान लगाया कि सर्दी लग रही है।

Hi, I’m Dev Kirtonia, Founder & CEO of Dev Library. A website that provides all SCERT, NCERT 3 to 12, and BA, B.com, B.Sc, and Computer Science with Post Graduate Notes & Suggestions, Novel, eBooks, Biography, Quotes, Study Materials, and more.
Subject Ka Complete Video Solution Dekhein
Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:


