NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 6 सागर–यात्रा Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Bhag Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 6

दूर्वा
अभ्यास

1. पाठ से

(क) सागर यात्रा में नौका को संभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की ज़रूरत थी। क्यों?

उत्तर: सागर यात्रा में नौका को संभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की ज़रूरत होती थी क्योंकि वह नौका के चक्के का चौबीस घंटा ध्यान रख सके और साथ ही द्वीपों और ह्वेल मछलियों पर भी नज़र रख सके।

(ख) वे लोग समुद्र की यात्रा कर रहे थे। समुद्र यात्रा में भी उन्हें पानी की समस्या क्यों हुई?

उत्तर: समुद्र का पानी खारा होता है न तो पीने योग्य होता है और न ही नहाने योग्य। खारापन होने के कारण से साबुन भी उसमें काम नहीं करता है। नहाने से बदन में चिपचिपाहट हो जाती है। अतः समुद्र में यात्रा करते समय प्रर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए।

2. खतरे

“हम सब इस अभियान के खतरों को जानते थे।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

समुद्री यात्रा में उन यात्रियों को कौन-कौन से खतरों और परेशानियों का सामना करना पड़ा था?

उत्तर: सबसे अधिक परेशानी पानी व व्हेल मछलियों की थी। फिर तूफ़ानों और तेज़ हवाओं का खतरा भी रहता है। केप ऑफ गुड होप का चक्कर लगाते समय भी हम खतरनाक तूफ़ान से टकराए। तूफ़ान में एक बार जहाज़ दूर बहकर चला गया तो उन्हें लगा, उनकी नौका चट्टान से टकराकर टूट जाएगी। उनके सारे रक्षक उपकरण भी खो गए। 15 दिनों के लिए उनका रेडियो सर्पक टूट गया। समझा गया कि ‘तृष्णा’ लापता हो गई है। परन्तु फिर हम अपनी राह पहुँचने में सफल हो गए। इस बीच कई बार साथी समुद्र में भी गिर गए। उन्हें नौका में खींच लिया।

3. माँ के काम

“एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता”

(i) नौका पर ‘माँ’ की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति कौन-कौन से काम करता था?

उत्तर: नौका पर ‘माँ’ की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति को खाना पकाने, बर्तन माँजने, शौचालय की सफ़ाई जैसे काम करने पड़ते ताकि नौका स्वच्छ रहे। 

(ii) तुम्हारे विचार से उन कामों को माँ के कामों की उपमा क्यों दी गई होगी?

उत्तर: मेरे विचार से उन कामों को माँ के कामों की उपमा इसलिए जाती है क्योंकि माँ सभी की देखभाल करती है।

(iii) क्या तुमने कभी किसी के लिए ‘माँ की भूमिका’ निभाई है? यदि हाँ, तो बताओ।

(क) तब तुमने कौन-कौन से काम किए थे?

उत्तर: हाँ, जब मेरी माँ बीमार थीं तब मैंने उनकी कुछ कामों में मदद की थी जैसे–

(i) घर की सफाई की।

(ii) कपड़े धोने और सुखाने का ध्यान रखा।

(iii) सबके लिए नाश्ता और खाना बनाया।

(iv) पापा और दादी को समय पर चाय दी।

(v) रात को सबको खाना खिलाकर बर्तन धोए।

(ख) वे काम क्यों और किसलिए किए थे?

उत्तर: वे काम इसलिए किए क्योंकि माँ नहीं कर सकती थीं। परिवार को सही तरीके से चलाने और सभी की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए मैंने ये काम किए। इससे मुझे एहसास हुआ कि माँ हर दिन कितनी मेहनत करती हैं।

(iv) तुम्हारी माँ या घर का अन्य कोई सदस्य सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कौन-कौन से काम करता है? सूची बनाओ।

उत्तर: (i) सुबह जल्दी उठना।

(ii) सबके लिए चाय बनाना।

(iii) नाश्ता तैयार करना।

(iv) घर की सफाई करना।

(v) कपड़े धोना और सुखाना।

(v) बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना।

(vi) सबके लिए दोपहर का खाना बनाना।

(vii) बाजार से सब्जी और राशन लाना।

(viii) बच्चों का होमवर्क देखने में मदद करना।

(ix) शाम की चाय और नाश्ता बनाना।

(x) रात का खाना बनाना और परोसना।

4. पानी की परेशानी

सागर के यात्रियों को पानी के कारण बहुत परेशानी होती थी। बताओ-

(क) उन्हें पानी के कारण क्या-क्या परेशानियाँ हुई?

उत्तर: उन्हें पानी के कारण यह परेशानियां हुई थी कि समुद्र का पानी खारा होने के कारणवश वह ना तो लपने लायक होता है न ही नहाने लायक। खारापन होने के कारण से साबुन भी उसमें काम नही करता है। 

(ख) क्या तुम्हारे आसपास भी पानी की समस्या होती है, उसके बारे में बताओ।

उत्तर: हाँ, मेरे आसपास भी पानी की समस्या देखी जाती है। गर्मियों में जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे नल और कुएँ सूखने लगते हैं। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई कम होती है, जिससे लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। गंदे पानी की समस्या भी होती है।

(ग) उस समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है?

उत्तर: उस समस्या का समाधान निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:

(i) वर्षा जल संचयन: वर्षा के पानी को टैंकों और भूमिगत जल स्रोतों में संग्रहित किया जा सकता है।

(ii) जल संरक्षण: पानी का अपव्यय रोकने के लिए नलों को बंद रखना चाहिए।

(iii) सिंचाई में जल प्रबंधन: टपक और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाए।

(iv) पानी के स्रोतों की सफाई और संरक्षण: नदियों, झीलों और तालाबों को स्वच्छ रखना चाहिए।

(v) जागरूकता और सरकारी योजनाएँ: जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।

5. अपनी-अपनी यात्रा

तुमने अभी दस भारतीय यात्रियों की एक अनूठी यात्रा की कहानी पढ़ी, तुम भी अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की एक यात्रा के बारे में बताओ। तुम चाहो तो ये बातें बता सकते हो-

(क) वह यात्रा कहाँ की थी? कितने दिनों की थी? यात्रा कैसे की?

उत्तर: यह यात्रा शिमला की थी और पाँच दिनों की थी। हमने ट्रेन और बस के माध्यम से यात्रा की।

(ख) उसमें कौन-कौन सी समस्याएँ आईं?

उत्तर: यात्रा के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया, वहाँ ठंड बहुत ज्यादा थी। साथ ही, जंगल में नेटवर्क की समस्या भी आईं।

(ग) उन समस्याओं को कैसे दूर किया गया?

उत्तर: समस्याओं को धैर्य और योजना से हल किया गया। हमने मौसम साफ होने का इंतजार किया और गाइड की मदद से सफारी का आनंद लिया। 

(घ) उस यात्रा में किन-किन लोगों से मिले?

उत्तर: यात्रा के दौरान कई पर्यटकों, वन्यजीव विशेषज्ञों और गाइड से मुलाकात हुई। 

(ङ) कौन-कौन सी चीज़ें, पेड़-पौधे आदि पहली बार देखे?

उत्तर: पहली बार मैंने गेंडा, जंगली भैंसे और दुर्लभ पक्षियों को नज़दीक से देखा। वहाँ के हरे-भरे जंगल और ब्रह्मपुत्र नदी का सुंदर दृश्य भी नया अनुभव था।

6. विशेष जगहों के नाम

‘बंदरगाह’ समुद्र के किनारे की वह जगह होती है जहाँ पानी के जहाज़, नौकाएँ आदि ठहरते हैं। पता लगाओ इन जगहों पर क्या होता है-

(क) अस्तबल।

उत्तर: घोड़े रखने की जगह।

(ख) हवाई अड्डा।

उत्तर: जहाँ हवाई जहाज आकर रुकते हैं।

(ग) पोस्ट-ऑफिस।

उत्तर: इस स्थान पर चिट्ठी आदि डाले जाते हैं व टिकटें मिलती हैं।

(घ) अस्पताल।

उत्तर: यहाँ रोगियों का इलाज होता है।

(ङ) न्यायालय।

उत्तर: यहाँ कानूनी कार्यवाही होती है, न्याय मिलता है।

(च) बाज़ार।

उत्तर: यहाँ से हम सभी वस्तुएँ खरीदते और बेचते हैं

7. गणतंत्र दिवस

‘तृष्णा’ को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया था। आपस में चर्चा करके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर खोज़ो-

(क) गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं? यह किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर: गणतंत्र दिवस, भारत के संविधान लागू होने के दिन को कहते हैं। यह 26 जनवरी के दिन मनाया जाता है।

(ख) गणतंत्र दिवस के दिन क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं?

उत्तर: गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराना, परेड देखना, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखना, भाषण देना आदि कार्यक्रम होते हैं।

(ग) दूरदर्शन या आकाशवाणी पर गणतंत्र दिवस परेड देखकर/सुनकर उसके बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर: 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। साथ ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो गए हैं।

8. खेल

“इस कठिन दिनचर्या के कारण शतरंज खेलने के लिए समय ही नहीं मिलता था।” यदि उन नाविकों के पास समय होता तो वे नौका पर कौन-कौन से खेल खेल सकते थे? सूची बनाओ-

(क) शतरंज

(ख) __________।

उत्तर: लूडो।

(ग) __________।

उत्तर: ताश।

(घ) __________।

उत्तर: कैरम।

9. खुशी का घंटा

‘दिन में एक बार हम नौका पर ‘खुशी का घंटा’ बिताते’

यदि तुम्हें स्कूल में ‘खुशी का घंटा’ बिताने का मौका मिले, तो तुम उस एक घंटे में कौन-कौन से काम करना चाहोगे?

उत्तर: यदि मुझे स्कूल में ‘खुशी का घंटा’ बिताने का मौका मिले, तो मैं खेलकूद और मनोरंजन – फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी या अन्य खेल खेलना चाहूंगा।

10. हिम्मतवाले

“हम सब इस अभिमान के खतरों को जानते थे, हमें यह भी ज्ञात था कि शायद हम कभी वापस न लौट सकें।”

वे दस नाविक इतनी खतरनाक यात्रा के लिए क्यों निकले होंगे? आपस में चर्चा करो।

उत्तर: वे दसों नाविक अपने देश के प्रति गहरे सम्मान और गौरव की भावना से भरपूर थे। उनका लक्ष्य यह था कि ‘तृष्णा’ नामक भारतीय जहाज को विश्वभर में प्रतिष्ठा मिले। इसी देशभक्ति और जुनून ने उनमें साहस भर दिया, जिससे वे इस कठिन और खतरों से भरी यात्रा के लिए निडर होकर आगे बढ़े।

11. खोए हुए मोजे की कहानी

तेज़ हवाओं के कारण कभी-कभी उन नाविकों के कपड़े उड़/खो जाते थे। मान लो, ऐसा ही एक मोज़ा तुम्हें अपने कहानी सुनाना चाहता है। वह क्या-क्या बातें बताएगा कल्पना से उसकी कहानी पूरी करो- मैं एक मोज़ा है। वैसे तो मैं हमेशा अपने भाई के साथ रहता हूँ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें। 

12. छोटे-छोटे

“जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।”

इस वाक्य को कई छोटे-छोटे वाक्यों के रूप में भी लिखा जा सकता है जैसे-

जो लोग चौकसी से हटते, वे अपने कपड़े बदलते। वे खाना खाते, पढ़ते और रेडियो सुनते। वे अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य करते जैसे रेडियो की जाँच और इंजन की जाँच। वे व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।

तुम इसी प्रकार नीचे लिखे वाक्य को छोट-छोटे वाक्यों में बदलो-प्रथम भारतीय नौका अभियान दल विश्व की परिक्रमा करके 54,000 किलोमीटर की दूरी मापकर 470 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद 10 जनवरी, 1987 को 6.00 बजे मुंबई बंदरगाह पहुँचा।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

13. सही उपसर्ग लगाओ–

अ, सु

ऊपर बॉक्स में दिए गए उपसर्ग लगाकर सार्थक शब्द बनाओ।

(क) सफल + ___________ = ___________।

उत्तर: सफल + अ = असफल।

(ख) स्वागत + ___________ = ___________।

उत्तर: स्वागत + अ = अस्वागत।

(ग) विश्वास + ___________ = ___________।

उत्तर: विश्वास + सु = सुविश्वास।

(घ) कन्या + ___________ = ___________।

उत्तर: कन्या + सु = सुकन्या।

(ङ) पुत्र + ___________ = ___________।

उत्तर: पुत्र + सु = सुपुत्र।

14. सही वाक्य

में, ने, को, का, के लिए, से, पर

तालिका में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो।

(क) सीमा ____________ फल खाए।

उत्तर: सीमा ने फल खाए।

(ख) रोहित ___________ पेन नया है।

उत्तर: रोहित का पेन नया है।

(ग) माँ-बच्चों ___________ मिठाई लाई।

उत्तर: माँ-बच्चों के लिए मिठाई लाई।

(घ) हमने रस्सी __________ कपड़े सुखाए।

उत्तर: हमने रस्सी पर कपड़े सुखाए।

(ङ) मैंने बैग __________ किताबें रखीं।

उत्तर: मैंने बैग में किताबें रखीं।

(च) पौधों ___________ गमलों में रखो।

उत्तर: पौधों को गमलों में रखो।

(छ) केरल जम्मू __________ बहुत दूर है।

उत्तर: केरल जम्मू से बहुत दूर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top