NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 4 ओस Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 4

दूर्वा
अभ्यास

1. कविता से

(क) कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?

उत्तर: कविता में रतन ओस को कहा गया है। यह हरी घास, पत्तों और फूलों पर बिखरे हुए हैं।

(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?

उत्तर: ओस कणों को देखकर कवि का मन यह करना चाहता है कि वह अंजलि भर कर इन्हें ले आए और इनको देख-देख कर एक कविता लिखे।

2. कविता से आगे

(क) पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूँदें कैसे बन जाती हैं? इसे अपने शिक्षक को बताओ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूँदें इसलिए बन जाती हैं क्योंकि रात में वातावरण बहुत ठंडा हो जाता है, जिसके कारण हवा में मौजूद नमी घास, पत्तों और अन्य ठंडी सतहों पर संघनित होकर जमा हो जाती है।

(ख) क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।

उत्तर: हाँ, ओस, कोहरा, और वर्षा में पानी की वजह से संबंध हैं, क्योंकि ये तीनों जलचक्र का हिस्सा हैं। जब वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतहों पर संघनित होती है, तो ओस बनती है। यदि जलवाष्प ठंडी होकर हवा में ही संघनित हो जाए, तो कोहरा बनता है। वहीं, जब बादलों में जलकण भारी होकर गिरते हैं, तो वर्षा होती है। ये सभी प्रक्रियाएँ जल के परिवर्तनों से जुड़ी होती हैं।

(ग) सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहाँ चली जाती है? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर: सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस फिर गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाता है, यह प्रक्रिया वाष्पीकरण कहलाती है। जब तापमान बढ़ता है, तो ओस के पानी की बूंदें हवा में मिलकर अदृश्य हो जाती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि ओस गायब हो गई है।तो ओस गायब हो जाती है।

3. तुम्हारी कल्पना

“इनकी शोभा निरख-निरख कर, 

इन पर कविता एक बनाऊँ।”

कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है। यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन-सी कविता बनाते? अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

4. मौसम की बात

(क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?

उत्तर: मेरे विचार से यह सर्दी के मौसम की कविता हो सकती है।

(ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।

उत्तर: मेरे प्रदेश में शीत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु मौसम आते हैं।

(ग) तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?

उत्तर: मुझे बारिश का मौसम सबसे अधिक पसंद है क्योंकि ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और रिमझिम फुहारें वातावरण को ताजगी से भर देती हैं। और बारिश की आवाज़ सुनाई देती है बारिश के मौसम में गरम पकौड़े और मजेदार खाना बनाया जा सकता है।

5. अंजलि में

“जी होता इन ओस कणों को अंजलि में भर घर ले आऊँ”

कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी गई बीजों में से किन चीजों को अपनी अंजलि में भर सकते हो? सही (√) का चिह्न लगाओ-

रेत, ओस,  धुआँ, हवा, पानी, तेल, लड्डू, गेंद।

उत्तर:

रेतओस धुआँहवापानीतेललड्डूगेंद

6. उलट-फेर

“हरी घास पर बिखेर दी हैं ये किसने मोती की लड़ियाँ?”

ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है-

“हरी घास पर ये मोती की लड़ियाँ किसने बिखेर दी हैं?”

इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।

(क) “कौन रात में गूँथ गया है 

ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ?”

उत्तर: “ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ कौन रात में गूँथ गया है?”

(ख) “नभ के नन्हें तारों में ये कौन दमकते हैं यों दमदम?”

उत्तर: “ये कौन नभ के नन्हें तारों में यों दमदम दमकते हैं?”

7. शब्दों की पहेली

“ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ” ऊपर की पंक्ति में उज्ज्वल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज्) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोज़ो। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोश की सहायता ले सकते हो। देखें, कौन सबसे अधिक शब्द खोज़ पाता है।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

8. कौन ऐसा

नीचे लिखी चीज़ों जैसी कुछ और चीज़ों के नाम सोचकर लिखो-

(क) जुगनू जैसे चमकीले ____________।

उत्तर: जुगनू जैसे चमकीले तारे।

(ख) तारों जैसे झिलमिल ____________।

उत्तर: तारों जैसे झिलमिल ज्वालामुखी जैसे चिंगारियाँ।

(ग) हीरों जैसे दमकते ____________।

उत्तर: हीरों जैसे दमकते ओस की बूंदे।

(घ) फूलों जैसे सुंदर ____________।

उत्तर: फूलों जैसे सुंदर तितलियां।

9. बूझो मतलब

“जी होता, इन ओस कणों को अंजलि में भर घर ले आऊँ”

‘घर’ शब्द का प्रयोग हम कई तरह से हैं। जैसे-

(क) वह घर गया।

(ख) यह बात मेरे मन में घर कर गई।

(ग) यह तो घर-घर की बात है।

(घ) आओ, घर-घर खेलें।

‘बस’ शब्द का प्रयोग कई तरह से 

किया जा सकता है। तुम ‘बस’ 

शब्द का प्रयोग करते हुए अपने 

मन से कुछ वाक्य बनाओ।

(संकेत-बस, बस-बस, बस इतना सा)

उत्तर: (क) मैं रोज स्कूल बस से जाता हूँ।

(ख) बस-बस मेरा घर आह गया है गाड़ी रोक दीजिए।

(ग) जिंदगी में खुश रहने के लिए बस इतना सा ही प्यार और शांति चाहिए।

10. रूप बदलकर

चमक-चमकना चमकाना चमकवाना

‘चमक’ शब्द के कुछ रूप ऊपर लिखे हैं। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो-

दमक, सरक, बिखर, बन

(क) जरा सा रगड़ते ही हीरे ने ______________ शुरू कर दिया।

उत्तर: दमकना।

(ख) तुम यह कमीज़ किस दर्ज़ी से ____________ चाहते हो?

उत्तर: बनवाना।

(ग) साँप ने धीरे-धीरे ____________ शुरू कर दिया।

उत्तर: सरकना।

(घ) लकी को मूर्ख ___________ तो बहुत आसान है।

उत्तर: बनाना।

(ङ) तुमने अब खिलौने ____________ बंद कर दिए?

उत्तर: बनाने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top