NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.
NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप
Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Bhag Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.
चिट्ठियों में यूरोप
Chapter: 3
दूर्वा |
अभ्यास |
1. पत्र के आधार पर
इस पत्र के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो–
(क) इस पत्र का लेखक किस शहर/देश की यात्रा पर गया था?
उत्तर: इस पत्र का लेखक यूगोस्लाविया, नेविसाद की यात्रा पर गया था।
(ख) उस देश में कौन-कौन से खेल-खेले जाते हैं? वहाँ कौन-सा खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है?
उत्तर: उस देश में फुटबॉल, टेबल टेनिस और स्केटिंग खेल-खेले जाते हैं। वहाँ स्केटिंग सबसे अधिक लोकप्रिय है।
(ग) उस देश के कुछ खाद्य पदार्थों के नाम बताओ।
उत्तर: उस देश के कुछ खाद्य पदार्थ के नाम है- योगर्ट, आइसक्रीम, सूप, सेम, चावल, स्ट्यू, चिल्ले जैसी मिठाई जिसमें खट्टी बेरी का गूदा भरा हुआ होता है, सेवइयाँ उबली सूप में, ब्रेड बटर मार्मलेट आदि हैं।
(घ) लेखक ने यह क्यों कहा कि “अच्छे से रहना ताकि माँ को तकलीफ़ न हो?”
उत्तर: “अच्छे से रहना ताकि माँ को तकलीफ़ न हो” लेखक ने यह इसीलिए कहा ताकि बच्चे उसकी अनुपस्थित में मॉं को तंग न करें।
2. पत्र से आगे
(क) भारतीय खाने की कुछ चीज़ें जैसे-चावल, सेवइयाँ, मिठाइयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं। क्या भारत में ये चीज़ें अलग-अलग ढंग/तरीकों से बनाई और खाई जाती है? पता करो और बताओ।
उत्तर: भारत में चावल, सेवइयाँ और मिठाइयाँ विभिन्न तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं। चावल से खिचड़ी, बिरयानी, इडली बनती है। सेवइयाँ मीठी और नमकीन दोनों रूपों में लोकप्रिय हैं। मिठाइयाँ जैसे गुलाब जामुन, रसगुल्ला, श्रीखंड हर क्षेत्र में अलग स्वाद और शैली में मिलती हैं।
(ख) दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के बीच बहती हैं। ऐसी कुछ नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वे कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती हैं।
नदी का नाम | राज्यों के नाम |
उत्तर:
नदी का नाम | राज्यों के नाम |
ब्रम्हपुत्र | असम, अरुणाचल प्रदेश। |
गंगा | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल। |
गोदावरी | महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश। |
3. मौसम और ऋतुएँ
पत्र में लिखा गया है कि “मौसम अच्छा चल रहा है। यहाँ बसंत आ रहा है।”
भारत के अलग-अलग भागों में भी अलग-अलग तरह का मौसम रहता है। साल भर अलग-अलग ऋतुएँ अपना प्रभाव दिखाती हैं। अब तुम बताओ कि तुम्हारे प्रदेश में साल भर मौसम कैसा रहता है?
उत्तर:
ऋतु | मौसम |
बसंत | सुहावना मौसम, फूलों का खिलना। |
ग्रीष्म | तेज धूप, गर्मी, लू चलना। |
वर्षा | बारिश, नमी, हरियाली। |
शरद | हल्की ठंड, साफ आसमान। |
हेमंत | हल्की ठंड, सुबह कोहरा। |
शीत | कड़ाके की ठंड, बर्फबारी कुछ क्षेत्रों में। |
4. खान-पान
(क) अपने प्रदेश की कुछ खाने-पीने की चीज़ें के नाम बताओ।
उत्तर: चावल, गन्ना, हल्दी, दूध, गुड़, तिल, मक्का, खीर, इडली, डोसा, पुलाव, रोटी, सरसों का साग, सूप, पनीर, मिल्क केक, बर्फ़ी।
(ख) अपने मनपसंद व्यंजन को बनाने का तरीका पता करो और लिखो।
उत्तर: मेरा मनपसंद व्यंजन खीर हैं।
बनाने की विधि:
एक भारी तले के बर्तन में दूध उबालें।
उसमें भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएँ।
जब चावल नरम हो जाए, तो चीनी डालें और मिलाएँ।
कटे हुए मेवे और इलायची डालें।
कुछ देर और पकाकर गाढ़ा करें।
गरम या ठंडी खीर परोसें।
5. इकट्ठा करने का शौक
इसी पुस्तक के किसी पाठ में है कि कुछ लोगों को कोई खास वस्तु इकट्ठा करने का शौक होता है। कुछ लोग गुड़िया, पुस्तकें, चित्र तो कुछ लोग डाक-टिकट इकट्ठे करते हैं।
(i) यदि तुम्हें भी कोई चीज़ इकट्ठा करने का शौक है तो उसके बारे में अपने साथियों को बताओ।
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(ii) अपने या अपने किसी परिचित के बारे में लिखो जो इस तरह की चीज़ें इकट्ठा करता हो। तुम इन चीज़ें के बारे में लिख सकते हो
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(क) उन्हें कौन-सी चीज़ इकट्ठा करने का शौक है?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(ख) वे इन्हें कहाँ-कहाँ से इकट्ठा करते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(ग) उनके इस शौक की शुरुआत कैसे हुई?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(घ) वे इकट्ठी की गई चीज़ों को कैसे सँभालकर रखते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
(ङ) इन चीज़ें को इकट्ठा करने और रखने में कौन-कौन सी समस्याएँ होती हैं?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
6. पेड़-पौधों के नाम
इस पत्र में लेखक ने अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों का ज़िक्र किया है। पता लगाओ, वे कौन से पेड़-पौधे हो सकते हैं। इस काम के लिए तुम अपने अध्यापकों, अपने साथियों, पुस्तकालय या अन्य साधनों की भी सहायता ले सकते हो।
संकेत
(क) जिसे नए साल पर लगाते/सजाते हैं।
उत्तर: क्रिसमस ट्री।
(ख) सफ़ेद कुमुदनी जैसा नीला-बैंगनी फूल।
उत्तर: कुमुदिनी।
(ग) लाल और पीले फूल वाले पौधे।
उत्तर: गुलाब।
7. मानचित्र में
इस पत्र में अनेक देशों, शहरों और नदियों का ज़िक्र किया गया है। नीचे दिए गए मानचित्र में उन स्थानों के नाम भरो-
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
8. पत्रों के माध्यम
(क) “तुम लोग गौतम से एरोग्राम मैगाकर हमको चिट्ठी लिखना।”
ऊपर के वाक्य पर ध्यान दो और किसी डाकघर में जाकर पता करो कि ‘एरोग्राम’ किसे कहते हैं। साथ ही यह भी पता करो कि पत्र भेजने के लिए वहाँ कौन-कौन से साधन उपलब्ध हैं?
उत्तर: एरोग्राम और डाकघर से पत्र भेजने के साधन एरोग्राम एक विशेष प्रकार का पत्र होता है जिसे हवाई डाक (एयरमेल) के माध्यम से भेजा जाता है। यह हल्के कागज से बना होता है और बिना लिफाफे के ही मोड़कर भेजा जाता है। एरोग्राम अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा के लिए उपयोग किया जाता है और यह अन्य पत्रों की तुलना में सस्ता होता है।
डाकघर में पत्र भेजने के अन्य साधन:
(i) स्पीड पोस्ट – तेज़ और सुरक्षित डाक सेवा।
(ii) रजिस्टर्ड पोस्ट – महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए।
(iii) कूरियर सेवा – निजी कंपनियों द्वारा तेज़ डिलीवरी।
(iv) मनी ऑर्डर – डाकघर के माध्यम से पैसे भेजने की सुविधा।
(ख) आधुनिक तकनीक द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करो। जैसे-ई-मेल, फैक्स आदि।
उत्तर: आधुनिक तकनीक से पत्र भेजने के साधन:
(i) ई-मेल: इंटरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पत्र भेजना।
(ii) फैक्स: दस्तावेज़ों को टेलीफोन लाइन के जरिए भेजना।
(iii) व्हाट्सएप/एसएमएस – मोबाइल के माध्यम से त्वरित संदेश भेजना।
(iv) वीडियो कॉल/ऑनलाइन चैट – रियल-टाइम संचार के लिए।