NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन Solutions in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन Notes in Hindi and select need one. NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन Question Answers Hindi Medium Download PDF. NCERT Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Hindi Medium Texbook Solutions.

NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Durva Chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन Notes, CBSE Class 8 Hindi Durva Bhag – 3 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 12

दूर्वा
अभ्यास

1. पाठ से

(क) किसान को बादलों का इंतज़ार क्यों रहता है?

उत्तर: किसान को बादलों का इंतजार इसलिए रहता है क्योंकि बादल वर्षा का संकेत देते हैं, जिससे खेतों को पानी मिलता है। बारिश होने से फसलों की अच्छी पैदावार होती है, जिससे उसकी मेहनत सफल होती है। अगर बारिश नहीं होगी तो तेज गर्मी से उसके खेत जल जाएंगे। इसी से वह पूरे जग को खाना देता है।

(ख) कवि को वर्षा होने पर किसान की याद क्यों आती है।

उत्तर: कवि को वर्षा होने पर किसान की याद इसलिए आती है क्योंकि किसान अपनी खेती के माध्यम से हम सभी के भोजन की व्यवस्था करता है। 

(ग) कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से क्यों की है?

उत्तर: कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से इसलिए की है क्योंकि जैसे चातक पक्षी केवल स्वाति नक्षत्र की बूंद ही पीता है और अन्य जल ग्रहण नहीं करती है ठीक वैसे ही किसान भी अपनी धरती की प्यास बुझाने के लिए वर्षा की प्रतीक्षा करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. पाठ से आगे

(क) कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन-सी ऋतु आती है? उसके बारे में अपना अनुभव बताओ।

उत्तर: वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु आती है। शरद ऋतु अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर की शुरुआत तक रहती है। हल्की सर्दी आती है तो अच्छा लगता है। फिर सर्दी बढ़ती जाती है। उसमें बहुत से गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं। कोहरा जम जाता है। 

मुझे शरद ऋतु बहुत पसंद है क्योंकि इस समय न अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक सर्दी। रात का आकाश चाँदनी से भरा रहता है, और सफेद खिली हुई काशी (कांस) के फूल वातावरण को सुंदर बना देते हैं। त्योहारों का मौसम भी इसी समय आता है, जिससे चारों ओर खुशी का माहौल रहता है। हल्की ठंडक और ताज़ी हवा इस ऋतु को और भी मनभावन बना देती है।

(ख) वर्षा ऋतु से पहले लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं? उनमें से कुछ लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर सूची बनाओ।

उत्तर: वर्षा ऋतु से पहले लोग अपने अपने घरों की मरम्मत कराते हैं, खेतों में बीज बोने की तैयारी करते हैं, अनाजों में कीड़ा न लगे इसलिए उसमें दवाई डालते हैं। और बरसाती कपड़े खरीदते हैं इत्यादि। 

3. पहला दिन

(क) तुम अपनी कक्षा में जब पहले दिन आए थे तो उस दिन क्या-क्या हुआ था? अपनी याद से अपने अनुभव को दस वाक्यों में लिखकर दिखाओ।

उत्तर: मैं जब अपनी कक्षा में पहले दिन गया, तो मेरा अनुभव कुछ इस प्रकार था–

(i) जब मैं अपनी कक्षा में पहले दिन पहुँचा, तो मैं थोड़ा घबराया हुआ था।

(ii) चारों ओर नए परिवेक थे और नए सहपाठियों साथ ही अनजान चेहरों को देखकर एक अजीब सा अहसास हुआ।

(iii) कक्षा में शिक्षक आए और उन्होंने हम सभी से परिचय किया।

(iv) उन्होंने हम सभी को स्कूल के नियम और पढ़ाई के तौर– तरीके समझाए।

(v) नए होने के कारण कुछ अजीब महसूस होता था।

(vi) कुछ सहपाठी बहुत आत्मविश्वास से बोलरहे थे और कुछ हिचकिचा रहे थे।

(vii) मुझे भी अपना परिचय देते समय थोड़ा असमंजस हुआ, लेकिन बाद में अच्छा लगने लगा।

(viii) पहले दिन कोई पढ़ाई नहीं हुई, बल्कि खेलकूद और बातचीत का माहौल हुआ था।

(ix) धीरे-धीरे मैंने नए दोस्त बनाया और अच्छा लगने लगा।

(x) दिन के अंत में, मुझे एहसास हुआ कि यह नया सफर रोमांचक और सीखने योग्य होगा।

(ख) तुम चाहो तो ‘पहला दिन’ शीर्षक पर कुछ पंक्तियों की कोई कविता भी लिखकर दिखा सकते हो।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

4. सोचो समझो और बताओ

क्या होगा-

(क) अगर वर्षा बिलकुल ही न हो।

उत्तर: अगर वर्षा बिलकुल ही न हो तो धरती सूख जाएगी, जल संकट बढ़ जाएगा आदि सब सुख जाएगी। फसलें सही तरीके से नहीं उग पाएंगी, और अकाल जैसी स्थिति बन सकती है।

(ख) अगर वर्षा बहुत अधिक हो।

उत्तर: अगर वर्षा बहुत अधिक हो तो बाढ़ आ सकती है, बाढ़ आने के कारण सब कुछ पानी में बह जाएगी और सारे फसलें नष्ट हो जाएंगी, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है, और बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

(ग) अगर वर्षा बहुत ही कम हो।

उत्तर: अगर वर्षा बहुत ही कम हो तो जल स्रोत सूख जाएगी। पर्यावरण ठीक नहीं होगी। खेती प्रभावित होगी, पेड़-पौधे मुरझा जाएगी। 

(घ) वर्षा हो मगर आँधी-तूफ़ान के साथ हो।

उत्तर: वर्षा हो मगर आँधी-तूफान के साथ हो तो  बहुत नुकसान होने की आशंका रहेगी। पेड़ गिर सकते हैं, मकानों और फसलों को नुकसान हो सकता है, बिजली गुल हो सकती है।

(ङ) वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियों हों।

उत्तर: वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियाँ हों तो कुछ बच्चे मौज मनाएंगे और कुछ बचे घर में रहकर बारिश का आनंद लेंगे लेकिन अगर बहुत दिनों तक छुट्टियाँ रहीं, तो पढ़ाई का नुकसान हो सकता है।

5. कल्पना की बात

कवि अपनी कल्पना से शब्दों के हेर-फेर द्वारा कुछ चीज़ों के बारे में ऐसी बातें कह देता है, जिसे पढ़कर बहुत अच्छा लगता है। तुम भी अपनी कल्पना से किसी चीज के बारे में जैसी भी बात बताना चाहो, बता सकते हो। हाँ, ध्यान रहे कि उन बातों से किसी को कोई नुकसान न हो। शब्दों के फेर-बदल में तुम पूरी तरह से स्वतंत्र हो।

उत्तर: मैं एक बाग में सैर करने गया था और देखा कि चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिले थे। ऐसा लग रहा था मानो धरती ने खुशियों की चादर ओढ़ ली हो। तितलियाँ फूलों पर मंडरा रही थीं साथ ही  हवा में भिन्न–भिन्न खुशबू फैली हुई थी, जो मन को बड़ा सुकून मिल रहा था।

6. तुम्हारा कवि और सबकी कविता

तुमने इस कविता में एक कवि, जिसने इस कविता को लिखा है, उसके बारे में जाना और इसी कविता में एक और कवि कालिदास के बारे में भी जाना। अब तुम बताओं-

(क) तुम्हारे प्रदेश और तुम्हारी मातृभाषा में तुम्हारी पसंद के कवि कौन-कौन हैं?

उत्तर: मेरे प्रदेश और मेरे मातृभाषा में मेरे पसंद के कवि कबीरदास, रैदास, सूरदास, मीरा, बिहारी, मैथिली शरण गुप्त, सुमित्रानंदन पंत, गोपालदास नीरज, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, अशोक चक्रधर आदि कवि पसंद हैं।

(ख) उनमें से किसी एक कबि की कोई सुंदर-सी कविता, जो तुम्हें पसंद हो, को हिंदी में अनुवाद कर अपने साथियों को दिखाओ।

उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।

7. नमूने के अनुसार

नीचे शब्दों के बदलते रूप को दर्शाने वाला नमूना दिया गया है। उसे देखो और अपनी सुविधानुसार तुम भी दिए गए शब्दों को बदलो।

नमूना – गिरना – गिराना – गिरवाना

(i) उठना।

उत्तर: उठना – उठाना – उठवाना।

(ii) पढ़ना।

उत्तर: पढ़ना – पढ़ाना – पढ़वाना।

(iii) करता।

उत्तर: करता – कराता – करवाता।

(iv) फहरना।

उत्तर: फहरना – फहराना – फहरवाना।

(v) सुनना।

उत्तर: सुनना – सुनाना – सुनवाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top