NCERT Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत

NCERT Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत Solutions, in Hindi Medium to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत Notes and select need one. NCERT Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत Question Answers Download PDF. NCERT Class 6 Solutions for Social Science Tapestry of the Past.

NCERT Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given Class 6 Social Science Chapter 5 इंडिया, अर्थात भारत Notes. CBSE Class 6 Social Science Tapestry of the Past Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 5

अतीत के चित्रपट

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं?

उत्तर: भारत एक प्राचीन सभ्यता, विविधता में एकता का प्रतीक और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह संस्कृति, परंपराओं, कला, आध्यात्मिकता और वैज्ञानिक प्रगति का केंद्र है। हिमालय से लेकर समुद्र तक, भारत प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर है। यह “आध्यात्मिकता की भूमि” और आधुनिक प्रगति का अद्भुत मिश्रण है।

2. भारत के कुछ प्राचीन नाम क्या थे?

उत्तर: भारत के प्राचीन नाम है– जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान और सोम्यदेश।

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ

1. अध्याय के आरंभ में दिए गए उद्धरण का क्या अर्थ है? चर्चा कीजिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उत्तर: इतिहास के इस क्रम में भारत को उसके निवासियों और विदेशों से आए आगंतुकों के द्वारा कई नामों से बुलाया जाता रहा है। ये नाम प्राचीन पुस्तकों, यात्रियों और तीर्थयात्रियों के वृत्तांतों और शिलालेखों में मिलते हैं। ऋग्वेद भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। हम अध्याय 7 में देखेंगे कि यह हजारों वर्ष पुराना है। इस ग्रंथ में उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का नाम ‘सप्त सैंधव’ अर्थात ‘सात नदियों की भूमि’ है। ‘सैंधव’ शब्द सिंधु से आया है जिसका आशय सिंधु नदी या सामान्यतः एक नदी से है। समय बीतने के साथ ही हमें साहित्य में भारत के अन्य क्षेत्रों के नाम भी मिलने लगते हैं।

2. सही अथवा गलत की पहचान कीजिए-

→ ‘ऋग्वेद’ में भारत के संपूर्ण भूगोल का वर्णन किया गया है।

उत्तर: गलत।

→ ‘विष्णु पुराण’ में संपूर्ण उपमहाद्वीप का वर्णन किया गया है।

उत्तर: सही।

→ अशोक के समय ‘जम्बूद्वीप’ में आज का भारत, अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्र, बांग्लादेश और पाकिस्तान सम्मिलित थे।

उत्तर: सही।

→ महाभारत में कश्मीर, कच्छ और केरल समेत कई क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।

उत्तर: सही।

→ ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग 2,000 वर्ष से भी पहले सर्वप्रथम एक यूनानी शिलालेख में किया गया था।

उत्तर: गलत।

→ प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ शब्द का उपयोग हिंदू धर्म के लिए किया गया है।

उत्तर: गलत।

→ विदेशी यात्रियों द्वारा इंडिया को ‘भारत’ नाम दिया गया।

उत्तर: गलत।

3. यदि आपका जन्म 2,000 वर्ष पूर्व हुआ होता और आपको अपने देश का नामकरण करने का अवसर मिलता, तो आप किस नाम का चयन करते एवं क्यों? अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग कीजिए।

उत्तर: यदि मेरा जन्म 2,000 वर्ष पूर्व हुआ होता और मुझे अपने देश का नामकरण करने का अवसर मिलता, तो मैं इसे “विश्वभूमि” नाम देता। भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को “विश्वभूमि” नाम सबसे सुंदर तरीके से व्यक्त करता।

4. प्राचीन काल में विश्व के विभिन्न भागों से लोग भारत की यात्रा क्यों करते थे? इस प्रकार की लंबी यात्रा करने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था? (संकेत कम से कम चार या पाँच उद्देश्य हो सकते हैं।)

उत्तर: (i) व्यापार और वाणिज्य: भारत अपने मसालों, रेशम, वस्त्रों और कीमती पत्थरों के लिए प्रसिद्ध था। विदेशी व्यापारी इन वस्तुओं के व्यापार के लिए भारत आते थे।

(ii) तीर्थ यात्रा: भारत अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विश्व प्रसिद्ध था। विभिन्न देशों से लोग यहाँ के पवित्र स्थलों की तीर्थ यात्रा करने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के लिए आते थे।

(iii) शिक्षा और ज्ञान: भारत तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों का केंद्र था। विद्या की खोज में विदेशी छात्र और विद्वान यहाँ आकर शिक्षा प्राप्त करते थे।

(iv) राजनीतिक और कूटनीतिक उद्देश्य: विभिन्न देशों के शासक भारत के साथ राजनीतिक संबंध स्थापित करने और कूटनीतिक समझौते करने के लिए यहाँ आते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top