🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Multiple Choice Question Answer Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Objective Type Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science MCQ Chapter 14 निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Objective Type Notes in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 12 Home Science MCQs in Hindi, Class 12 Home Science MCQs Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 14

Part – 2: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
MCQ

1. निगमित संप्रेषण (Corporate Communication) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? 

(a) केवल विज्ञापन देना 

(b) साझेदारों के समक्ष अपना दृष्टिकोण स्थापित करना 

(c) उत्पाद का निर्माण करना 

(d) केवल कर्मचारियों को आदेश देना 

उत्तर: (b) साझेदारों के समक्ष अपना दृष्टिकोण स्थापित करना।

2. किसी भी संगठन की सफलता का मुख्य आधार क्या होता है? 

(a) अत्यधिक उत्पादन 

(b) कम कीमत 

(c) जनता का बोध (Public Perception) 

(d) विदेशी निवेश 

उत्तर: (c) जनता का बोध (Public Perception)।

3. वर्ष 1990 के ‘पी और क्यू सर्वेक्षण’ के अनुसार, संगठन की उत्पादकता में कमी का मुख्य कारण क्या था? 

(a) धन की कमी 

(b) संप्रेषण और व्यापार के घटकों में समन्वय की कमी 

(c) कर्मचारियों की कमी 

(d) तकनीक का अभाव 

उत्तर: (b) संप्रेषण और व्यापार के घटकों में समन्वय की कमी।

4. “जन अनुमोदन प्राप्त करने का आधारभूत तरीका है कि उसके योग्य बनो” – यह कथन किसका है?

(a) आर्थर डब्ल्यू. पेज 

(b) फॉस्टर हिगिंस 

(c) पीटर ड्रकर 

(d) फिलिप कोटलर 

उत्तर: (a) आर्थर डब्ल्यू. पेज।

5. किसी कंपनी के ब्रांड का सृजन, रखरखाव और प्रतिष्ठा का प्रबंधन मुख्य रूप से किसका कार्य है? 

(a) उत्पादन विभाग 

(b) मानव संसाधन विभाग 

(c) निगमित संप्रेषण (Corporate Communication) 

(d) लेखा विभाग 

उत्तर: (c) निगमित संप्रेषण (Corporate Communication)।

6. आर्थर डब्ल्यू. पेज ने जनसंपर्क के कितने सिद्धांत दिए हैं? 

(a) 5 

(b) 7 

(c) 10 

(d) 12 

उत्तर: (b) 7

7. आर्थर पेज के जनसंपर्क सिद्धांतों के अनुसार, जनता की 90 प्रतिशत धारणा किससे बनती है? 

(a) संगठन जो कहता है 

(b) संगठन जो विज्ञापन देता है 

(c) संगठन जो करता है (कार्यों से) 

(d) अफवाहों से 

उत्तर: (c) संगठन जो करता है (कार्यों से)।

8. किसी कंपनी का वास्तविक चरित्र किसके द्वारा प्रदर्शित होता है? 

(a) उसके विज्ञापनों द्वारा 

(b) उसके उत्पादों द्वारा 

(c) उसके कर्मचारियों द्वारा 

(d) उसकी वार्षिक रिपोर्ट द्वारा 

उत्तर: (c) उसके कर्मचारियों द्वारा।

9. संगठन के नियोक्ता और कर्मचारियों के मध्य होने वाले संप्रेषण को क्या कहा जाता है? 

(a) बाह्य संप्रेषण 

(b) जनसंपर्क 

(c) आंतरिक संप्रेषण 

(d) जनसंचार 

उत्तर: (c) आंतरिक संप्रेषण।

10. ग्राहकों, वितरकों, सरकार और जनसाधारण के साथ किया जाने वाला संप्रेषण क्या कहलाता है? 

(a) आंतरिक संप्रेषण 

(b) बाह्य संप्रेषण 

(c) क्षैतिज संप्रेषण 

(d) अनौपचारिक संप्रेषण 

उत्तर: (b) बाह्य संप्रेषण।

11. संप्रेषण के ‘7 C’ सिद्धांतों में ‘संक्षिप्त’ (Conciseness) का क्या अर्थ है? 

(a) संदेश की भाषा कठिन हो 

(b) संदेश लंबा और विस्तृत हो 

(c) संदेश की लंबाई छोटी और सटीक हो 

(d) संदेश में केवल चित्र हों 

उत्तर: (c) संदेश की लंबाई छोटी और सटीक हो।

12. ‘7 C’ सिद्धांतों में ‘मैं’ और ‘हम’ की जगह ‘आप’ शब्द का उपयोग किस सिद्धांत को दर्शाता है? 

(a) मूर्तता (Concreteness) 

(b) स्पष्टता (Clarity) 

(c) परिशुद्धता (Correctness) 

(d) सोच-विचार (Consideration) 

उत्तर: (d) सोच-विचार (Consideration)।

13. संदेश में व्याकरण की कोई त्रुटि न होना ‘7 C’ के किस सिद्धांत के अंतर्गत आता है? 

(a) संपूर्ण (Completeness) 

(b) शिष्टाचार (Courtesy) 

(b) परिशुद्धता (Correctness) 

(d) स्पष्टता (Clarity) 

उत्तर: (c) परिशुद्धता (Correctness)।

14. किसी व्यक्ति का कितना प्रतिशत संप्रेषण शब्दों (अंकीय संप्रेषण) द्वारा पहुँचाया जाता है? 

(a) 93%

(b) 50% 

(c) 7% 

(d) 25% 

उत्तर: (c) 7%

15. किसी व्यक्ति का कितना प्रतिशत संप्रेषण उसके हावभाव और बात करने के ढंग (तुल्यरूप संप्रेषण) द्वारा होता है? 

(a) 7% 

(b) 50% 

(c) 75% 

(d) 93% 

उत्तर: (d) 93%

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top