🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 12 Home Science Chapter 12 उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण

NCERT Class 12 Home Science Chapter 12 उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus. to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 12 Home Science Chapter 12 उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण Notes and select need one. NCERT Class 12 Home Science Hindi Medium Question Answers Download PDF. NCERT Class 12 Home Science Textual Solutions in Hindi.

NCERT Class 12 Home Science Chapter 12 उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. CBSE Class 12 Home Science Textbook Solutions in Hindi Medium are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Solutions For Class 12 Home Science in Hindi, CBSE Solutions For Class 12 Home Science Hindi Medium for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 12

Part – 2: मानव पारिस्थितिकी एवं परिवार विज्ञान
TEXTUAL SOLUTIONS

पुनरवलोकन प्रश्न:

1. निम्नलिखित को दो-तीन पंक्तियों में समझाइए:

(क) उपभोक्ता

उत्तर: उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो वस्तुओं और सेवाओं को अपनी व्यक्तिगत या परिवार की ज़रूरतों की संतुष्टि के लिए खरीदता है। इनमें प्राकृतिक उत्पादों से लेकर बाज़ार के उत्पाद और सेवाएँ तक शामिल होती हैं।

(ख) उपभोक्ता के अधिकार

उत्तर: ये वे अधिकार हैं जो कानूनी रूप से उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रदान किए जाते हैं। इनकी रचना यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि सभी उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ और सेवाएँ उचित कीमतों पर प्राप्त हो सकें।

(ग) उपभोक्ता के दायित्व

उत्तर: अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता के कुछ कर्तव्य भी होते हैं, जिन्हें उपभोक्ता के दायित्व कहा जाता है। एक जागरूक उपभोक्ता होने के नाते कानूनों की जानकारी रखना, ईमानदारी से लेन-देन करना, और खरीदारी से पहले बाज़ार का सर्वेक्षण करना आदि उपभोक्ता के मुख्य दायित्व हैं।

(घ) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम

उत्तर: यह उपभोक्ता के हित में भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। इसका मुख्य कार्य उपभोक्ताओं की बाज़ार में मौजूद कपटपूर्ण बाज़ार नीतियों से सुरक्षा करना और उनकी शिकायतों का सरल, शीघ्र और सस्ता निवारण उपलब्ध कराना है।

(ङ) उपभोक्ता-समस्याएँ

उत्तर: जब निर्माता या सेवा प्रदाता उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहते हैं, तो उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद, अधिक कीमतें, मिलावट, और भ्रामक विज्ञापन जैसी धोखाधड़ी उपभोक्ता समस्याओं के अंतर्गत आती हैं।

2. निम्नलिखित को सूचीबद्ध कीजिए:

(क) कोई तीन उपभोक्ता अधिकार

उत्तर: कोई तीन उपभोक्ता अधिकार:

(i) सुरक्षा का अधिकार।

(ii) सूचित किए जाने का अधिकार।

(iii) चयन का अधिकार।

(ख) कोई तीन उपभोक्ता दायित्व

उत्तर:  कोई तीन उपभोक्ता दायित्व:

(i) सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न कानूनों और वैधानिक प्रावधानों के विषय में अपनी जानकारी को नियमित तौर पर अद्यतन (अपडेट) करना।

(ii) अपने सभी लेन-देन ईमानदारी से करना और अपनी समस्त खरीदारी का भुगतान करना।

(iii) खरीदारी से पहले विभिन्न दुकानों में उत्पादों की किस्मों और विशेषताओं का पता लगाने के लिए बाज़ार का सर्वेक्षण करना और कीमतों की तुलना करना।

(ग) कोई पाँच उपभोक्ता समस्याएँ

उत्तर: कोई पाँच उपभोक्ता समस्याएँ:

(i) कम स्तर की खराब गुणवत्ता वाली वस्तुएँ

(ii) मिलावट

(iii) अधिक कीमतें

(iv) उपभोक्ता जानकारी का अभाव

(v) गलत तौल और माप (तथा अप्रामाणिक/नकली उत्पाद)

(घ) कोई तीन मानकीकरण चिह्न (मार्क)

उत्तर: कोई तीन मानकीकरण चिह्न (मार्क):

(i) आई.एस.आई. मार्क (ISI Mark)

(ii) एगमार्क (Agmark)

(iii) ईकोमार्क (Eco Mark)

3. बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य सत्य हैं या असत्य:

(क) आई.एस.आई. मार्क बी.आई.एस. द्वारा दिया जाता है।

उत्तर: सत्य।

(ख) एगमार्क कृषि उत्पादों के लिए होता है।

उत्तर: सत्य।

(ग) सुरक्षा का अधिकार उपभोक्ता अधिकार नहीं है।

उत्तर: असत्य।

(घ) ‘वॉयस’ एक उपभोक्ता संगठन का नाम है।

उत्तर: सत्य।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top