🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता

NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता Notes and select need one. NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Hindi Aroh Bhag – 1.

NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 8 भारत माता

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Notes. CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 8

आरोह

गद्य-खंड

अभ्यास

पाठ के साथ

1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?

उत्तर: भारत की चर्चा नेहरू जी अपने जलसों में और किसानों के साथ करते थे। वे किसानों को भारत की एकता और अखंडता के बारे में समझाने का प्रयास करते थे।

2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

उत्तर: नेहरू जी किसानों से बार-बार पूछते थे – “भारत माता कौन है?”

3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?

उत्तर: नेहरू जी किसानों को दुनिया के बारे में समझाने में इसलिए सहज थे क्योंकि वे भारत के पुराणों और महाकाव्यों को पढ़कर भारत के शहरों के विषय में जानते थे। और वे पूरी दुनिया की यात्राएँ कर चुके थे और विभिन्न देशों की स्थिति से परिचित थे। 1930 की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी। वे किसानों को यह समझाना चाहते थे कि भारत की समस्याएँ भी वैश्विक संदर्भ में देखी जानी चाहिएँ।

4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर: किसान सामान्य तौर पर पृथ्वी को ही ‘भारत माता’ का समझ लेते थे। भूमि, खेत, नदियाँ और पर्वतों से जोड़कर देखते थे। वे इसे अपनी कृषि भूमि और प्राकृतिक संसाधनों के रूप में पहचानते थे।

5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा थी?

उत्तर: भारत माता के प्रति नेहरू जी की अवधारणा यह थी कि भूमि, पहाड़, जंगल, नदी, खेत आदि के साथ-साथ करोड़ों लोग भारत माता हैं। उनकी दृष्टि में भारत माता का वास्तविक अर्थ था – देशवासियों की एकता और उनका सामूहिक अस्तित्व। इन सभी तत्वों को एक साथ जोड़कर ही भारत माता की अवधारणा को समझा जा सकता है, जहाँ ये सभी भारत की प्रगति और समृद्धि के प्रतीक हैं।

6. आज़ादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?

उत्तर: आज़ादी से पहले किसानों को गरीबी, भारी कर, अंग्रेजों के शोषण, कर्ज़दारी, जमींदारी प्रथा और बेगार जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। 

पाठ के आस-पास

1. आज़ादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।

उत्तर: आज़ादी से पहले नेहरू जी का भारत-निर्माण को लेकर कई सपना था जैसे- गरीबी से मुक्ति, कर से छुटकारा, पूँजीपतियों तथा जमींदारी प्रथा का उन्मूलन, ब्याज में कमी, पुलिस के अत्याचारों से मुक्ति, जो विदेशी शासन में भारतीयों पर किए जाते थे। लेकिन आज भी गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएँ बनी हुई हैं।

2. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?

उत्तर: मैं एक ऐसे भारत का सपना देखता हूँ– 

(i) जहाँ हर नागरिक को समान अवसर मिले।

(ii) सभी भारतवासियों को रोटी, कपड़ा व मकान सहजता से मिले।

(iii) किसान आत्मनिर्भर बनें।

(iv) भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बने |

(v) शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ सबके लिए उपलब्ध हों, और भारत विश्व में विज्ञान, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी हो।

3. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।

उत्तर: आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की यह संकल्पना है कि केवल भूमि नहीं, बल्कि इसमें रहने वाले लोग, उनकी संस्कृति, परंपराएँ और आपसी भाईचारा आदि भारत माता और हिंदुस्तान की अवधारणा हैं।

4. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए?

उत्तर: वर्तमान समय में किसानों की दशा पहले से बहुत अच्छी हुई है। उन्हें सरकारी योजनाओं, सिंचाई सुविधाओं और तकनीकी सहायता का लाभ मिल रहा है। जैसे बैल छोड़कर अब किसान ट्रैक्टर से खेती कर रहे हैं और केवल वर्षा पर निर्भर नहीं हैं। सिंचाई के विभिन्न साधनों और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के चलते उनकी कृषि अधिक सुविधाजनक हो गई है। साथ ही, किसानों को आसानी से कर्ज उपलब्ध हो रहा है, क्योंकि प्रत्येक बैंक कम ब्याज दरों पर धन प्रदान करने के लिए तैयार है। इससे किसानों की आर्थिक दशा में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

5. आज़ादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।

उत्तर: 

नारासंदर्भ
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है”बाल गंगाधर तिलक
“इंकलाब जिंदाबाद”भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद
साइमन वापस जाओ”साइमन कमीशन विरोध, 1928
“करो या मरो”महात्मा गांधी, 1942
“वंदे मातरम्”बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
“जय हिंद”सुभाष चंद्र बोस
“सत्यमेव जयते”मुंडक उपनिषद
“लाल, बाल, पाल”लाल-बाल-पाल तिकड़ी
“दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे”भारतीय सेना
भारत छोड़ो आंदोलन, 1942भारत छोड़ो आंदोलन, 1942
भाषा की बात

1. नीचे दिए गए वाक्यों का पाठ के संदर्भ में अर्थ लिखिए-

(i) दक्खिन।

उत्तर: दक्खिन: दक्षिण दिशा (दक्षिण भारत)।

(ii) पच्छिम।

उत्तर: पच्छिम: पश्चिम दिशा।

(iii) यक साँ।

उत्तर: यक साँ: एक समान (एक जैसा)।

(iv) एक जुज़।

उत्तर: एक जुज़: एकजुट होना, एकता में रहना।

(v) ढड्डे।

उत्तर: ढड्डे: ऊँचे-ऊँचे टीले या पठार।

2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप लिखिए-

आज़ादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत

उत्तर: 

शब्दविशेषण रूप
आज़ादीआज़ाद 
चमकचमकदार
हिंदुस्तानहिंदुस्तानी 
विदेशविदेशी
सरकारसरकारी
यात्रायात्री
पुराणपौराणिक 
भारतभारतीय
NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top