NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 सबसे खतरनाक

NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 सबसे खतरनाक Solutions to each chapter is provided in the list so that you can easily browse through different chapters NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 सबसे खतरनाक Notes and select need one. NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 सबसे खतरनाक Question Answers Download PDF. NCERT Class 11 Solutions for Hindi Aroh Bhag – 1.

NCERT Class 11 Hindi Aroh Chapter 15 सबसे खतरनाक

Join Telegram channel

Also, you can read the NCERT book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per Central Board of Secondary Education (CBSE) Book guidelines. NCERT Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Textual Solutions are part of All Subject Solutions. Here we have given NCERT Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Notes. CBSE Class 11 Hindi Aroh Bhag – 1 Textbook Solutions for All Chapters, You can practice these here.

Chapter: 15

आरोह

काव्य-खंड

अभ्यास

कविता के साथ

1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।

उत्तर: कवि मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को खतरनाक नहीं मानता है क्योंकि इन चीजों के विरुद्ध आवाज उठाई जा सकती है। साथ ही इस प्रकार की क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?

उत्तर: ‘सबसे खतरनाक’ शब्द का बार-बार दोहराव कविता में एक गहरी संवेदनशीलता और प्रभाव उत्पन्न करता है। इस तरह वह ‘खतरनाक’ तथा ‘सबसे खतरनाक’ के मध्य उत्पन्न अंतर को समझ पाते हैं। इस प्रकार, कविता और अधिक प्रभावशाली हो जाती है।

3. कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है न कहकर बुरा तो है कहा है। तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है न कहकर बुरा तो है कहा है। ‘तो’ के प्रयोग से कथन की भंगिमा में बदलाव आया है। ‘तो’ शब्द का प्रयोग करके कवि ने बुरेपन की हद को बहुत हद तक कम कर दिया है। जब समाज में मुर्दा शांति छा जाती है, तब लोग अन्याय के प्रति उदासीन हो जाते हैं। इसी प्रकार, जब सपने मर जाते हैं, तो बदलाव की आशा समाप्त हो जाती है। यही कारण है कि कवि इन्हें सबसे खतरनाक मानते हैं।

4. मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक है?

उत्तर: मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना इनको सबसे खतरनाक माना गया है जब हम कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते; खासकर विपरीत परिस्थिति में तो ऐसी तटस्था निश्चय ही खतरनाक होती है। ‘हमारे सपनों का मर जाना’ का अर्थ है – कुछ करने की इच्छा समाप्त हो जाना। मनुष्य कल्पना करके ही नए-नए कार्य करता है तथा होता है। सपनों के मर जाने पर हम यथास्थिति में ही ठहरे रहते हैं। ये दोनों परिस्थितियाँ खतरनाक हैं, क्योंकि इससे समाज में अन्याय करने वाले प्रभावी बने रहते हैं और समाज का विकास बाधित हो जाता है।

5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो/आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।

उत्तर: यहाँ ‘घड़ी’ केवल समय मापने का उपकरण नहीं है, बल्कि यह चेतना और परिवर्तन का प्रतीक है। जिस तरह घड़ी चलती रहती है उसी प्रकार जीवन भी प्रगतिशील और गतिशील होना चाहिए। जब व्यक्ति में आगे बढ़ने की चाह समाप्त हो जाती है तब उसे ‘रुकी घड़ी’ कहा जाता है। दूसरा अर्थ निश्चित दिनचर्या से है। घड़ी जिस तरह एक निश्चित गति से चलती रहती है, उसी तरह व्यक्ति भी यंत्रवत् घर से काम और काम से घर आता-जाता रहता है। उसके मन में न कोई उमंग होती है और न ही कोई उत्साह। उसकी जिंदगी एक तयशुदा ढर्रे पर चलती रहती है, और वह उसमें किसी बदलाव की इच्छा नहीं करता।

6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद/आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?

उत्तर: यहाँ ‘चाँद’ संवेदनहीनता का प्रतीक है। आस्था व विश्वास हर हत्याकांड के बाद व्यक्तियों को शांति का भाषण देती है। आमतौर पर हत्याकांड के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी आँखों में चुभना चाहिए। इसके कारण धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर दंगा करने वाले शक्तिशाली बने रहते हैं। फिर भी जब लोगों की आँखों में वह खटकता नहीं है और ऐसे समय में वे निर्लिप्त भाव लिए रहते हैं तो ऐसी संवेदनशून्यता वास्तव में खतरनाक होती है।

कविता के आस-पास

1. कवि ने ‘मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती’ से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत क्यों किया होगा?

उत्तर: यह कविता की संरचना को एक चक्र के रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे यह संदेश मिलता है ‘मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती’। कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत इसलिए किया होगा क्योंकि मेहनत करने वाला व्यक्ति इससे नहीं डरता, मेहनत करने वाले को कभी न कभी अपनी मेहनत का मूल्य मिल ही जाता है। 

2. कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते हैं?

उत्तर: कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में निम्नलिखित बातों को खतरनाक मानते हैं-

(i) सांप्रदायिकता।

(ii) आतंकवाद।

(iii) निरर्थक महत्त्वाकांक्षा।

(iv) धार्मिक कट्टरता।

(v) संकटग्रस्त की सहायता न करना।

(vi) महिलाओं के प्रति हिंसा।

3. समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?

उत्तर: धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठना, पुलिस, सरकार और जनता की आपसी भागीदारी, जागरूकता बढ़ाना, शिक्षा का प्रसार करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना, संवेदनशीलता विकसित करना और अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज़ उठाना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

Scroll to Top