🪔 Diwali Maha Offer Class 10 & 12 Bundles @ ₹299 ₹599
Ends in:
03d
14h
35m
40s

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 9 समन्वय एवं नियंत्रण

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 9 समन्वय एवं नियंत्रण Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 9 समन्वय एवं नियंत्रण Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 9 समन्वय एवं नियंत्रण Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 9 समन्वय एवं नियंत्रण

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 9

माड्यूल-2 व्यवसाय प्रबंधन और इसके कार्य

पाठगत प्रश्न–9.1 

1. ‘समन्वय’ शब्द को परिभाषित करें।

उत्तर: प्रबंध का वह कार्य जिसमें संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार के समूहों में समन्वय किया जाता है।

2. निम्नलिखित वाक्यों को सही करें यदि वे गलत हैं—

(क) समन्वय से कार्यों में विविधता आती है।

उत्तर: समन्वय कार्यों में एकता लाता है।

(ख) छोटे संगठन में समन्वय का अधिक महत्व है।

उत्तर: छोटे प्रबंधन में समन्वय का महत्व कम होता है।

(ग) जैसे-जैसे काम विभाजन या उप-विभाजन होता है, समन्वय की आवश्यकता बढ़ जाती है।

उत्तर: सही।

(घ) समन्वय केवल निचले स्तर के प्रबंधकों का कार्य है।

उत्तर: समन्वय प्रबंधन के हर स्तर पर होता है।

(ङ) समन्वय की अनुपस्थिति में प्रबंधकों द्वारा संगठनात्मक लक्ष्यों की उपेक्षा की जा सकती है।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न–9.2

1. नियंत्रण को अपने शब्दों में परिभाषित करें।

उत्तर: नियंत्रण वह प्रक्रिया है जिसमें वास्तविक कार्य की तुलना नियोजित कार्य से की जाती है और अंतर पाए जाने पर उसे सही दिशा में लाने के लिए सुधारात्मक उपाय किए जाते हैं।

2. नीचे दिए गए संकेत का उपयोग करके उपयुक्त अक्षरों के साथ निम्नलिखित अपूर्ण शब्दों को पूरा करें। प्रत्येक रिक्त स्थान केवल एक अक्षर का प्रतिनिधित्व करता है-

(क) संकेत जब वास्तविक निष्पादन कार्य नियोजित कार्य से अलग होता है।

(ख) हर कार्यात्मक क्षेत्र में सभी स्तरों पर नियंत्रण की आवश्यकता होती है।

(ग) नियंत्रण आगे देखता है।

(घ) नियंत्रण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

(क) वि___________ल________।

उत्तर: विचलन।

(ख) द________ व्या_______ क।

उत्तर: सर्वव्यापक।

(ग) भ _______व्या__________ खी।

उत्तर: भविष्योन्मुखी।

(घ) नि _______ न्त ____________ र।

उत्तर: निरंतर।

पाठगत प्रश्न–9.3

1. नीचे दिए गए कॉलम (i) से कॉलम (ii) का मिलान करें।

कॉलम (i)कॉलम (ii)
(क) मानकों का निर्धारण(i) वास्तव में किया गया कार्य
(ख) कार्य का मापन(ii) लक्ष्यों के साथ वास्तविक कार्य की तुलना
(ग) कार्य का मूल्यांकन(iii) निष्पादन के वांछित स्तर का निर्धारण
(घ) विचलन के कारणों का निर्धारण(iv) वास्तविक निष्पादन को मानक के अनुरूप करने के प्रयत्न
(ङ) सुधारात्मक कार्यवाई करना(v) वास्तविक निष्पादन और मानकों के अंतर क्यों है।

उत्तर:

कॉलम (i)कॉलम (ii)
(क) मानकों का निर्धारण(iii) निष्पादन के वांछित स्तर का निर्धारण।
(ख) कार्य का मापन(i) वास्तव में किया गया कार्य।
(ग) कार्य का मूल्यांकन(ii) लक्ष्यों के साथ वास्तविक कार्य की तुलना।
(घ) विचलन के कारणों का निर्धारण(v) वास्तविक निष्पादन और मानकों के अंतर क्यों है।
(ङ) सुधारात्मक कार्यवाई करना(iv) वास्तविक निष्पादन को मानक के अनुरूप करने के प्रयत्न।

2. अप्रैल 2014 के महीने के दौरान गोपाल की रेडीमेड ड्रेस फैक्ट्री में होने वाले कार्यक्रमों का क्रम नियंत्रण की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित क्रम में व्यवस्थित करें।

(क) गोपाल ने अप्रैल, 2014 में 500 शर्ट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

(ख) गोपाल ने दोषपूर्ण मशीनों को बदल दिया और कार्य न करने वाले कर्मचारियों को भी

(ग) 30 अप्रैल, 2014 को गोपाल ने पाया कि केवल 400 शर्ट ही बन पायीं।

(घ) गोपाल परेशान हो गया कि उसे निर्धारित लक्ष्य से 100 शर्ट कम बन पायी।

(ङ) गोपाल ने पाया कि कुछ मशीनें और संबंधित उपकरण में परेशानी थी और कुछ कर्मचारी भी ऐसे थे जो अपना और दूसरों का समय व्यर्थ नष्ट करते थे।

उत्तर: (क) गोपाल ने अप्रैल, 2014 में 500 शर्ट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

(ग) 30 अप्रैल, 2014 को गोपाल ने पाया कि केवल 400 शर्ट ही बन पायीं।

(घ) गोपाल परेशान हो गया कि उसे निर्धारित लक्ष्य से 100 शर्ट कम बन पायी।

(ङ) गोपाल ने पाया कि कुछ मशीनें और संबंधित उपकरण में परेशानी थी और कुछ कर्मचारी भी ऐसे थे जो अपना और दूसरों का समय व्यर्थ नष्ट करते थे।

(ख) गोपाल ने दोषपूर्ण मशीनों को बदल दिया और कार्य न करने वाले कर्मचारियों को भी सुधार दिया / हटा दिया।

NEW VIDEO CLASS

Subject Ka Complete Video Solution Dekhein

Step-by-step easy concept explanation aur full questions Answer ke liye watch karein ya app download karein:

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top