NIOS Class 12 Business Studies Chapter 20 स्व-रोजगार

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 20 स्व-रोजगार Solutions Hindi Medium As Per New Syllabus to each chapter is provided in the list so that you can easily browse throughout different chapters NIOS Class 12 Business Studies Chapter 20 स्व-रोजगार Notes and select need one. NIOS Class 12 Business Studies Chapter 20 स्व-रोजगार Question Answers Download PDF. NIOS Study Material of Class 12 Business Studies Notes Paper 319.

NIOS Class 12 Business Studies Chapter 20 स्व-रोजगार

Also, you can read the NIOS book online in these sections Solutions by Expert Teachers as per National Institute of Open Schooling (NIOS) Book guidelines. These solutions are part of NIOS All Subject Solutions. Here we have given NIOS Class 12 Business Studies Hindi Medium Solutions, NIOS Senior Secondary Course Business Studies Notes in Hindi for All Chapter, You can practice these here.

Chapter: 20

मॉड्यूल-6 व्यवसाय में जागरूकता और रोजगार

पाठ्यक्रम प्रश्न-20.1

1. ‘स्व-रोजगार’ को अपने शब्दों में परिभाषित करें।

उत्तर: स्व-रोजगार वह कार्य है जिसमें व्यक्ति स्वयं अपना व्यवसाय या काम शुरू करता है और उसी से अपनी आय अर्जित करता है। इसमें व्यक्ति किसी दूसरे के अधीन काम नहीं करता, बल्कि स्वयं मालिक और कार्यकर्ता होता है।

2. स्वरोजगार के अंतर्गत कौन-सा उदाहरण सही है अपने उत्तर के सामने ‘सही’ का निशान लगाएं।

(अ) एक कर्मचारी एक फैक्ट्री में काम कर रहा है।

उत्तर: गलत।

(ब) एक व्यक्ति जो स्टेशनरी की दुकान चला रहा है।

उत्तर: सही।

(स) एक व्यक्ति जो बैंक में मैनेजर का काम कर रहा है।

उत्तर: गलत।

(द) एक व्यक्ति जो दवाई की दुकान चला रहा है।

उत्तर: सही।

पाठगत प्रश्न 20.2

1. लघु व्यवसाय का अपने शब्दों में अर्थ बताइये।

उत्तर: लघु व्यवसाय वह व्यवसाय होता है जो कम पूँजी, कम साधनों और कम कर्मचारियों की सहायता से छोटे स्तर पर चलाया जाता है। इसका संचालन प्रायः स्वयं मालिक द्वारा किया जाता है और यह स्थानीय आवश्यकता को पूरा करता है।

2. निम्नलिखित में से लघु व्यवसाय की श्रेणी निर्धारित करें। प्रत्येक वाक्य के सामने दिए गए बॉक्स में उत्तर लिखें-

(अ) रवि एक किसान है जिसके पास 4 एकड़ जमीन है। उसने अपने खेतों की देखभाल के लिए 3 लोगों को नियुक्त किया है।

उत्तर: उत्पादन।

(ब) राम केन्द्रीय बाजार, कोलकाता में एक छोटी डिपार्टमेंटल दुकान चलाता है।

उत्तर: व्यापार।

(स) गीता एक डॉक्टर है जो अपना क्लिनिक चलाती है।

उत्तर: पेशेवर व्यवसाय।

(द) करन के पिता आर्डर लेकर कालीन बनाते हैं।

उत्तर: व्यक्तिगत स्तर पर सेवा।

(य) हरी, सोने की चेन के साथ-साथ दूसरे आभूषणों की मरम्मत करता है।

उत्तर: व्यक्तिगत स्तर पर सेवा।

पाठगत प्रश्न 20.3

1. आर्थिक गतिविधि के किसी भी दो विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करें जिन्हें एक लघु व्यवसाय उद्यम द्वारा प्रभावी रूप से प्रबंधित किया जा सकता है।

उत्तर: लघु व्यवसाय उद्यम निम्नलिखित आर्थिक गतिविधि क्षेत्रों को प्रभावी रूप से प्रबंधित कर सकते हैं—

(अ) व्यापार:  जैसे थोक व्यापार, खुदरा व्यापार, सामान्य दुकानें आदि।

(ब) व्यक्तिगत सेवा: जैसे दर्जी, नाई, ब्यूटी पार्लर, मरम्मत सेवाएँ आदि।

2. संयंत्र और मशीनरी में स्थायी पूंजी निवेश के आधार पर लघु उद्योग के प्रकार:

(अ) प्लांट और मशीनरी में स्थायी पूंजी निवेश का कुल राशि 25 लाख से अधिक नहीं है।

उत्तर: लघु उद्योग।

(ब) संयंत्र और मशीनरी में स्थायी पूंजी निवेश की कुल राशि 10 लाख से अधिक नहीं है।

उत्तर: सूक्ष्म उद्योग।

(स) प्लांट और मशीनरी में स्थायी पूंजी निवेश की कुल राशि 2 करोड़ तक है।

उत्तर: लघु उद्योग।

(द) संयंत्र और मशीनरी में स्थायी पूंजी निवेश की कुल राशि 5 करोड़ से अधिक नहीं है।

उत्तर: मध्यम उद्योग।

पाठगत प्रश्न 20.4

1. एसआईएसआईएस (SISIS) द्वारा लघु उद्योगों को प्रदान किए जाने वाली 5 सहायताओं को बताइये।

उत्तर: एसआईएसआईएस (Small Industries Service Institutes) द्वारा लघु उद्योगों को निम्नलिखित सहायताएँ प्रदान की जाती हैं:

(i) परामर्श कार्य: उद्योगों को प्रबंधन, उत्पादन एवं विपणन से संबंधित परामर्श दिया जाता है।

(ii) प्रशिक्षण: उद्यमियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधकीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

(iii) तकनीकी सहयोग सेवा: उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता सुधार एवं आधुनिकीकरण में सहायता दी जाती है।

(iv) उद्यमिता विकास कार्यक्रम: नए उद्यमियों को व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाता है।

(v) व्यापार एवं बाजार की सूचना देना: बाजार की माँग, निर्यात-आयात एवं विपणन अवसरों की जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top